WCR Apprentice 2025 – Apply Online for 2865 West Central Railway Act Apprentice Posts

Sarkari Friend Job Update – West Central Railway Act Apprentice Online Form 2025 / WCR Apprentice 2025

नवीनतम सरकारी भर्ती – WCR Apprentice 2025

पोस्ट अपडेट: 26 अगस्त 2025
संस्था/विभाग का नाम: वेस्ट सेंट्रल रेलवे (West Central Railway, Jabalpur)
पद का नाम: एक्ट अप्रेंटिस (Act Apprentice)
कुल रिक्तियां: 2865
अधिसूचना जारी तिथि: 20 अगस्त 2025
योग्यता: 10वीं पास एवं ITI (NCVT/SCVT से)
स्थान: मध्य प्रदेश एवं राजस्थान (WCR Zone) – अखिल भारतीय
आवेदन लिंक: [https://wcr.indianrailways.gov.in/]


जानिये WCR Apprentice 2025 भर्ती से जुड़ी आश्‍यक जानकारी

इस पोस्‍ट हम आपके लिए लेकर आये हैं WCR Apprentice 2025 की भर्ती से जुड़ी महत्‍वपूर्ण जानकारी। भारत में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए वेस्ट सेंट्रल रेलवे (WCR) की Act Apprentice भर्ती 2025–26 एक सुनहरा अवसर है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 2865 पदों पर योग्य आवेदकों का चयन किया जाना है। आपको बता दें कि जबलपुर, भोपाल, कोटा डिवीजन सहित विभिन्न वर्कशॉप्स और मुख्यालयों में अप्रेंटिस नियुक्त की जायेगी।

आपको बता दें कि रेलवे की यह भर्ती खासकर उन युवाओं के लिए है जिन्होंने 10वीं के साथ ITI (NCVT/SCVT से संबद्ध) पास की है। यह अवसर का लाभ लेकर आप अपने करियर को बना सकते हैं।

रलवे की भर्ती का सबसे बड़ा आकर्षण यह है कि इस भर्ती में चयन केवल मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा की जगह 10वीं और ITI के अंकों के औसत पर चयन किया जाना है। इसका सीधा फायदा उन उम्मीदवारों को मिलेगा जिन्होंने अपनी पढ़ाई में बेहतर अंक प्राप्त किए हैं।

वेस्ट सेंट्रल रेलवे की अधिसूचना उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से जारी की गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2025 है। हम आपको सलाह देते हैं कि अंतिम समय का इंतजार न करिये समय से पहले आवेदन पूरा करों।

हमारी Sarkarifriend.com की टीम हमेशा इसी तरह की नौकरियों की जानकारी सबसे तेज और सटीक रूप से लेकर आती है। हमारी विशेषता यह है कि हम किसी भी भर्ती की जानकारी को सरल शब्दों में उपलब्‍ध कराते हैं ताकि अभ्‍यर्थी यह समझ सके कि कैसे आवेदन करना है, किन डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी और चयन प्रक्रिया क्‍या हाेेेेगी।


WCR Apprentice 2025 – West Central Railway Act Apprentice Online Form

भर्ती का सारांश

विवरणजानकारी
विभाग/संगठनवेस्ट सेंट्रल रेलवे (WCR)
पद का नामAct Apprentice
कुल रिक्तियां2865
आवेदन प्रारंभ तिथि30 अगस्त 2025
आवेदन अंतिम तिथि29 सितम्बर 2025 (रात 11:59 बजे तक)
आधिकारिक वेबसाइटwww.wcr.indianrailways.gov.in
अधिसूचना संख्या01/2025
योग्यता10वीं पास + ITI (मान्य ट्रेड में)
वेतनमानरेलवे अप्रेंटिस नियमों के अनुसार स्टाइपेंड मिलेगा

महत्वपूर्ण तिथियाँ

घटनादिनांक
आवेदन प्रारंभ30 अगस्त 2025
आवेदन की अंतिम तिथि29 सितम्बर 2025
परीक्षा तिथिलागू नहीं (मेरिट बेस्ड चयन)
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशनमेरिट लिस्ट के बाद सूचित किया जाएगा

रिक्तियों का विवरण

कुल 2865 पद निम्नलिखित डिवीजनों में हैं:

  • जबलपुर डिवीजन – 1136 पद
  • भोपाल डिवीजन – 558 पद
  • कोटा डिवीजन – 865 पद
  • CRWS भोपाल – 136 पद
  • WRS कोटा – 151 पद
  • HQ जबलपुर – 19 पद

शैक्षणिक योग्यता

  • 10वीं कक्षा पास (कम से कम 50% अंक)
  • साथ ही संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए।

आयु सीमा (20 अगस्त 2025 के अनुसार)

  • न्यूनतम आयु: 15 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 24 वर्ष
  • आयु में छूट:
    • SC/ST: 5 वर्ष
    • OBC: 3 वर्ष
    • PwBD: 10 वर्ष
    • Ex-Servicemen: नियम अनुसार

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन बिना परीक्षा के निम्नलिखित आधार पर होगा:

  1. मेरिट लिस्ट (10वीं और ITI के अंकों का औसत)
  2. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  3. मेडिकल फिटनेस टेस्ट

आवेदन शुल्क

  • सामान्य/OBC/EWS: ₹141
  • SC/ST, PwBD और महिलाएँ: ₹41

आवेदन कैसे करें?

  1. आवेदक WCR की आधिकारिक वेबसाइट पर जायें– www.wcr.indianrailways.gov.in
  2. Recruitment सेक्शन में जाकर Apprentice 2025–26 लिंक को खोलें।
  3. पंजीकरण (Registration) करके लॉगिन करें।
  4. आवश्यक विवरण भरें और डॉक्यूमेंट स्कैन अपलोड करें।
  5. निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  6. आवेदन सबमिट करने के बाद प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

[Recruitment->Railway Recruitment Cell->Engagement of Act Apprentices->Engagement of Act Apprentices for 2025-26]


महत्वपूर्ण लिंक

विवरणलिंक
आधिकारिक नोटिफिकेशन (PDF)[डाउनलोड करें]
ऑनलाइन आवेदन[यहां क्लिक करें]
आधिकारिक वेबसाइटwww.wcr.indianrailways.gov.in

FAQ’s (WCR Apprentice 2025)

  • इस भर्ती में कुल कितने पद हैं?
    • उत्तर: कुल 2865 पद है।
  • आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
    • उत्तर: 29 सितम्बर 2025 अंतिम तिथि है।
  • न्यूनतम योग्यता क्या है?
    • उत्तर: 10वीं पास और ITI सर्टिफिकेट।
  • चयन प्रक्रिया क्या होगी?
    • उत्तर: मेरिट लिस्ट व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व मेडिकल फिटनेस के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की जायेगी।
  • क्या आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी?
    • उत्तर: हाँ, केवल ऑनलाइन आवेदन के माध्‍यम से आवेदन की प्रक्रिया पूरी होगी।
  • आवेदन शुल्क कितना है?
    • उत्तर: सामान्य श्रेणी ₹141 और SC/ST/PwBD/महिला ₹41 निर्धारित किया गया हैं।

Sarkari Friend की सलाह

यदि आप रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2025–26 की तैयारी कर रहे हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। जल्द से जल्द आवेदन करें और डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें। याद रखें कि इस भर्ती में चयन पूरी तरह मेरिट बेस्ड है, जिससे मेहनती उम्मीदवारों को बड़ा लाभ मिलेगा। हमारी शुभकामनायें आपके साथ है।


SarkariFriend.com क्यों चुनें?

  • भरोसेमंद और सटीक जानकारी
  • हर सरकारी भर्ती की आसान भाषा में डिटेल्स
  • तेज अपडेट और समय पर नोटिफिकेशन

डिस्क्लेमर

यह जानकारी Sarkarifriend.com की टीम द्वारा आधिकारिक नोटिफिकेशन (West Central Railway Act Apprentice 2025 Notification) के आधार पर तैयार की गई है। उम्मीदवारों को हमेशा सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट और अधिसूचना अवश्य चेक करें। Sarkarifriend.com की टीम किसी भी त्रुटि या बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं होगी।