Varasat Lekhpal Login KAISE KAREN
राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली RCCMS पर Varasat Lekhpal Login बहुत ही सरलता से किया जा सकता है। इसके अलावा इस पोर्टल पर बहुत ही आवश्यक सेवायें प्रदान की जाती है। जैसे वरासत हेतु आनलाईन की सुविधा, वरासत आवेदन की स्थित चेक करने की सुविधा, न्यायालय वाद खोज की विधि, वाद से सम्बन्धित सूचनायें, न्यायालय द्वारा पारित किये गये आदेश, कैविएट पंजीकरण की सुविधा, पैमाईश हेतु आवेदन की सुविधा मिलती है।
इसके साथ ही नामांतरण⁄दाखिल खारिज हेतु आवेदन की सुविधा, तारीख देखने की सुविधा, न्यायालय द्वारा पारित अदेशों को देखने की सुविधा, कृषि भूमि को गैर कृषि या गैर कृषि भूमि को कृषि भूमि घोषित करने हेतु आवेदनों के साथ ही लेखपाल लॉगिन (Varasat Lekhpal Login)‚ राजस्व निरीक्षक लॉगिन‚ न्यायालय लॉगिन‚ मण्डलायुक्त लाॅगिन‚ एन०टी० से लेकर मण्डलायुक्त तक लॉगिन‚ मण्डल सहायक, राजस्व परिषद लॉगिन सहित अनेक कार्य किये जाते हैं। अब आगे इस पोस्ट में Varasat हेतु Lekhpal Login करने की विधि पर चर्चा करते हैं।
मित्रों आपको पता ही होगा कि Varsat Online किये जाने के बाद आवेदन श्रीमान तहसीलदार महोदय के आई.डी. में पहुंचता है। इसके बाद वहां से लेखपाल के खाते में जांच आख्या प्राप्त करने हेतु भेजा जाता है। वरासत की यह कार्यवाही उ०प्र० राजस्व संहित 2006 की धारा 33 (1) के तहत पूरी की जाती है। यहां इस कालम में Varasat Lekhpal Login की प्रक्रिया को स्टेप बाई स्टेप समझतें हैं।
वरासत हेतु आनालाईन आवेदन किये जाने के बाद आवेदन श्रीमान तहसीलदार महोदय के पास से हल्का लेखपाल के पास जांच आख्या प्रस्तुत करने हेतु भेजा जाता है। इसके बाद लेखपाल महोदय द्वारा आवेदन में अंकित उत्तराधिकारियों के दावे की जांच स्थानीय⁄स्थलीय निरीक्षण करके अपनी रिपोर्ट राजस्व निरीक्षक महोदय के पास भेज दिया जाता है।
रिपोर्ट सही होने की स्थिति में रा0नि0 महोदय के पास से पुनः तहसीलदार के पास भेज दिया जाता है फिर श्रीमान तहसील महोदय के आदेशानुसार तहसील के मालिकान एवं भूलेख विभाग के कम्प्यूटराईज्ड विभाग में वरासत हेतु आदेश दर्ज कर लिया जाता है। उपरोक्त पूरी प्रक्रिया उ०प्र० राजस्व संहित 2006 की धारा 33 (1) के तहत पूरी की जाती है।
विभाग का नाम | राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली RCCMS |
सेवा का नाम | Lekhpal Login & राजस्व निरीक्षक लाॅगिन |
सेवा हेतु निर्धारित योग्यता | कार्यरत लेखपाल |
Varasat Lekhpal Login | Click Here (Direct Link) |
राजस्व निरीक्षक लाॅगिन करें | Click Here (Direct Link) |
आधिकारिक बेबसाईट | Click Here |
इसे भी पढ़ें–
लेखपाल महोदय को वरासत हेतु लॉगिन करने के लिए नीचे बताये गये स्टेप्स का पालन करना चाहिए। जो निम्नवत् है–
इसे भी पढ़ें–
यहां पर लेखपाल आवेदन किये गये वरासत पत्र की जांच करते हैं। संबन्धित ग्राम के अन्तर्गत किये गये आवेदनों के वारिसों का विवरण, संबन्धित भूमि विवादित⁄अविवादित होने की स्थिति की जांच, मृत्यु प्रमाण पत्र की जांच, वरासत हेतु उत्तराधिकारियों की जांच–पड़ताल स्थानीय⁄ग्राम स्तर पर की जाती है।
इसके बाद तैयार की जांच आंख्या को श्रीमान राजस्व निरीक्षक महोदय को प्रेषित⁄अग्रसारित की जाती है। इसके बाद होने वाली कार्यवाही कुछ इस प्रकार है। राजस्व निरीक्षक⁄कानूनगो द्वारा लेखपाल से प्राप्त जांच आख्या को श्रीमान तहसीलदार के पास अग्रसारित कर दिया जाता है। फिर श्रीमान तहसीलदार महोदय द्वारा उत्तराधिकारियों के वरासत हेतु एक आदेश जारी कर दिया जाता है।
श्रीमान तहसीलदार महोदय के आदेशानुसार उक्त आदेश को तहसील के आर०के० दफ्तर में सुरक्षित मालिकान एवं भूलेख विभाग के कम्प्यूटरीकृत खतौनी में दर्ज कर लिया जाता है। इस प्रकार वरासत की कार्यवाही पूरी हो जाती है। इस कार्यवाही को पूर्ण होने में लगभग 02 सप्ताह का समय लग सकता है।
यदि आप एक लेखपाल हैं और आपको Varasat Lekhpal Login करने की विधि नहीं पता है तो इस पोस्ट का अध्ययन करके बहुत ही आसानी से लेखपाल महोदय अपने अकाण्ट में लॉगिन कर पायेंगे। फिर भी यदि आपको लॉगिन करने में किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो 91-7080100488, 91-522-2217145 पर काल करें अथवा rccms-up@gov.in पर मेल करके सम्पर्क स्थापित कर समस्या से अवगत करायें।
लेखपाल लॉगिन हेतु इस पोस्ट में दिये गये लेखपाल लॉगिन के बटन पर क्लिक करके लेखपाल महोदय डायरेक्ट लॉगिन कर सकते हैं या फिर https://vaad.up.nic.in/ पर विजिट करें और लेखपाल लॉगिन वाले आप्शन पर क्लिक करके लॉगिन प्रक्रिया को पूर्ण करें। Varasat Lekhpal Login से सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए इस पोस्ट को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
UP Varasat Lekhpal Login करने के लिए https://vaad.up.nic.in/ पर जाये और लेखपाल लॉगिन के आप्शन पर क्लिक करके पासवर्ड की सहायता से लॉगिन कर लें। या फिर दिये गये https://vaad.up.nic.in/index3.html पर क्लिक करके डायरेक्ट लॉगिन करें।
उत्तराधिकार के अन्तर्गत प्रवृष्टि की जांच एवं आदेश हेतु राजस्व निरीक्षक को पोर्टल पर लॉगइन करना होता है। यदि आप राजस्व निरीक्षक है‚ और लॉगिन करना चाहते है तो इस पोस्ट में राजस्व निरीक्षक लॉगिन हेतु डायरेक्ट लिंक दिया गया है। लिंक पर क्लिक करके राजस्व निरीक्षक लॉगिन कर सकते हैं।
आज मैं आपके साथ SSC CHSL SYLLABUS और एग्जाम पैटर्न की गहराई से चर्चा करूँगा।…
आज हम बात करने वाले हैं NEET Syllabus 2025 की। अगर आप मेडिकल की तैयारी कर रहे…
यह पोस्ट Madhya Pradesh police Final Result Declared होने के बारे में है। सुबह जैसे…
RRB Technician Result 2025 की पूरी जानकारी और मेरा पहला अनुभव और आपकी चिंताओं का समाधान:…
इस पोस्ट में Police Constable requirement 2025 से जुड़ी जानकारी सरलतम भाषा में देने की…
ECHS Recruitment 2025 भर्ती की कुछ बातें। कुछ कर्तव्य वर्दी उतारने के बाद भी हमारे…