UP Police Constable Recruitment 2026 [32,679 Post]- परीक्षा तिथि घोषित

Sarkari Friend Job Update – UP Police Constable Recruitment 2026 शुरू। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती कुल 32,679 पदों पर होनी है। 31 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए हमने इस पोस्ट में आवेदन करने का सीधा लिंक दिया गया है। न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा पुरुषों के लिए 22 वर्ष एवं महिलाओं के लिए 25 वर्ष निर्धारित की गई है।


  • नवीनतम सरकारी भर्ती – UP Police Constable Recruitment 2026
  • पोस्ट अपडेट: 31 दिसंबर 2025
  • संस्था/विभाग का नाम: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)
  • पद का नाम: कांस्टेबल (PAC/Armed Police, Civil Police, SSF, Jail Warder, Mounted Police)
  • कुल रिक्तियां: 32,679
  • अधिसूचना जारी तिथि: 31 दिसंबर 2025
  • योग्यता: 12वीं (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण
  • स्थान: उत्तर प्रदेश
  • आवेदन लिंक: Apply Online
  • टैग: 12वीं पास गवर्नमेंट जॉब, पुलिस भर्ती, UP सरकारी नौकरी

UP Police Constable Bharti 2026 – एक सुनहरा अवसर

इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं UP Police Constable Recruitment 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी सरल एवं हिंदी भाषा में। जिसकी सहायता से कोई भी अभ्यर्थी बहुत ही सरलता से कांस्टेबल भर्ती से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त करके आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण करने के साथ-साथ सिलेबस आदि की भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

भारत में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए यूपी पुलिस कांस्टेबल की यह भर्ती एक सुनहरा अवसर लेकर आई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा जारी इस अधिसूचना में कुल 32,679 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती न केवल एक स्थिर करियर की गारंटी देती है, बल्कि सरकारी सुविधाओं और एक सम्मानित पद का भी अवसर प्रदान करती है। यह उन युवाओं के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है जो राष्ट्र सेवा के साथ-साथ एक सुरक्षित भविष्य की तलाश में हैं।

UP Police Constable Recruitment 2026

यूपी पुलिस कांस्टेबल के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों को केवल आधिकारिक लिंक पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा। परीक्षा तिथि शीघ्र ही सूचित की जाएगी और एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी किए जाएंगे। हमारे पोर्टल Sarkari Friend के इस आर्टिकल में आप न केवल महत्वपूर्ण तिथियों और पात्रता की जानकारी प्राप्त करेंगे बल्कि आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, शारीरिक मानक और उपयोगी लिंक भी पाएंगे।


भर्ती का सारांश

विवरणजानकारी
विभाग/संगठनउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)
पद का नामकांस्टेबल (विभिन्न शाखाएं)
कुल रिक्तियां32,679 पद
आवेदन प्रारंभ तिथि31 दिसंबर 2025
आवेदन अंतिम तिथि30 जनवरी 2026
शुल्क जमा अंतिम तिथि02 फरवरी 2026
करेक्‍शन तिथि31 जनवरी 2026 से 03 फरवरी 2026
परीक्षा तिथि08, 09, and 10 June 2026
आधिकारिक वेबसाइटhttps://uppbpb.gov.in
आवेदन लिंकयहां क्लिक करें

महत्वपूर्ण तिथियाँ

घटनादिनांक
आवेदन प्रारंभ31 दिसंबर 2025
अंतिम तिथि (आवेदन)30 जनवरी 2026
अंतिम तिथि (शुल्क जमा)02 फरवरी 2026
परीक्षा तिथि08, 09, and 10 June 2026
एडमिट कार्डपरीक्षा से पहले

महत्वपूर्ण लिंक

विवरणलिंक
आधिकारिक नोटिफिकेशनडाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदनयहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटविजिट करें
सिलेबस एवं परीक्षा पैटर्न देंखेSee Page 8 to 29 in Notification
WhatsApp Alert [Join Now] for latest update  
Sarkari Result Alert Join Now  
Telegram Alert Join Now 
Sarkari Friend (Result, Job & Admit Card)  विजिट करें 

रिक्तियों का विवरण

पद का नामकुल पद
कांस्टेबल PAC / सशस्त्र पुलिस15,131
कांस्टेबल (सिविल पुलिस)-पुरुष/महिला10,469
जेल वार्डर (पुरुष)3,279
कांस्टेबल / PAC (महिला)2,282
कांस्टेबल (विशेष सुरक्षा बल)1,341
जेल वार्डर (महिला)106
कांस्टेबल (माउंटेड)71
कुल योग32,679

श्रेणीवार रिक्तियां

श्रेणीपदों की संख्या
सामान्य13,093
ओबीसी8,818
एससी6,857
ईडब्ल्यूएस3,264
एसटी647

निर्धारित उम्र (Age Limit) (01 जुलाई 2025 तक)

श्रेणीन्यूनतम उम्रअधिकतम उम्र
सामान्य (पुरुष)18 वर्ष22 वर्ष
सामान्य (महिला)18 वर्ष25 वर्ष
आरक्षित वर्ग (पुरुष/महिला)आयु में छूट नियमानुसार लागू

आवेदन फीस (Application Fee)

श्रेणीशुल्क
सामान्य / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी / ईबीसी500 रुपये
एससी / एसटी400 रुपये
भुगतान का तरीकाडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, आईएमपीएस, मोबाइल वॉलेट

निर्धारित योग्यता (Qualification)

पद का नामशैक्षिक योग्यता
यूपी पुलिस कांस्टेबलकिसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण

शारीरिक मानक (Physical Standard Test)

पुरुष अभ्यर्थी

श्रेणीऊंचाईछाती
सामान्य / ओबीसी / एससी168 सेमी79-84 सेमी
एसटी160 सेमी77-82 सेमी

महिला अभ्यर्थी

श्रेणीऊंचाईन्यूनतम वजन
सामान्य / ओबीसी / एससी152 सेमी40 किलोग्राम
एसटी147 सेमी40 किलोग्राम

शारीरिक दाक्षता परीक्षण (Physical Efficiency Test)

श्रेणीदौड़ की दूरीसमय सीमा
पुरुष4.8 किलोमीटर25 मिनट
महिला2.4 किलोमीटर14 मिनट

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

चरणविवरण
1लिखित परीक्षा
2शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)
3शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
4दस्तावेज़ सत्यापन
5चिकित्सा परीक्षण

आवेदन कैसे करें

  1. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड (UPPBPB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. ‘UP Police Constable Recruitment 2026’ के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  3. निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और नया रजिस्ट्रेशन करें।
  4. लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  5. आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी व्यक्तिगत, शैक्षिक और अन्य जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  6. आवश्यक दस्तावेजों (फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, आईडी प्रूफ) को निर्धारित फॉर्मेट और साइज में अपलोड करें।
  7. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से करें।
  8. आवेदन फॉर्म का अंतिम प्रीव्यू लें और सबमिट कर दें।
  9. आवेदन फॉर्म की प्रिंट आउट कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

FAQ’s (UP Police Constable 2026)

  1. UP Police Constable Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?
    • UP Police Constable Recruitment 2026 में कुल 32,679 पद हैं।
  2. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
    • आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 है।
  3. न्यूनतम योग्यता क्या है?
    • अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  4. क्या आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है?
    • हां, आवेदन प्रक्रिया पूर्णतया ऑनलाइन है।
  5. परीक्षा की तिथि कब घोषित होगी?
    • परीक्षा की तिथि शीघ्र ही आधिकारिक वेबसाइट पर सूचित की जाएगी।
  6. चयन प्रक्रिया में कौन-कौन से चरण होंगे?
    • चयन लिखित परीक्षा, PET, PST, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा।
  7. आधिकारिक वेबसाइट कौन-सी है?
  8. आवेदन शुल्क कितना है?
    • सामान्य/EWS/OBC वर्ग के लिए 500 रुपये और SC/ST वर्ग के लिए 400 रुपये है।

SarkariFriend की सलाह

UP Police Constable 2026 में या किसी अन्‍य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। Sarkarifriend.com हमेशा सही, अपडेटेड और यूनिक जानकारी प्रदान करता है। हमारी वेबसाइट पर आपको सभी सरकारी नौकरियों की विस्तृत जानकारी, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और उत्तर कुंजी की सूचना समय पर मिलती है।


डिस्क्लेमर

UP Police Constable Recruitment 2026 की जानकारी Sarkarifriend.com की टीम द्वारा तैयार की गई है। हम हमेशा उम्मीदवारों को सलाह देते हैं कि UP Police Constable भर्ती 2026 में आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें। Sarkarifriend.com किसी भी प्रकार की त्रुटि या जानकारी में बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं होगा। इसलिए हम आपको यह सलाह देते हैं कि आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सूचनाओं और अधिसूचनाओं को ही अंतिम एवं सही मानें।