nrega state
नरेगा को मनरेगा के नाम से जाना जाता है। नरेगा का पूरा नाम महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना है। नरेगा योजना भारत में कार्यान्वित बहुत बड़ी सरकारी योजना है। इस योजना के अन्तर्गत पंजीकृत मजदूरों को रोजगार की गारंटी दी जाती है। इस योजना को अमल में लाने के लिए 2005 में कानून बना था‚ जिसे एक वर्ष बाद यानी वर्ष 2006 में लागू कर दिया गया था।
नरेगा की नई बेबसाईट में Nrega State Report कैसे चेक करना है एवं इसमें कौन–कौन सी रिपोर्ट देखने को मिलती हैॽ नरेगा स्टेट का कालम कहा मिलेगाॽ इसके क्या–क्या लाभ हैं‚ इस पोस्ट में इन विषयों पर चर्चा करेंगे।
योजना का नाम | मनरेगा |
नरेगा योजना की शुरूआत | 2005 में नरेगा कानून बना एवं 2006 में लागू हुआ। |
Nrega State | नरेगा में कुल 33 राज्य (केन्द्र शासित प्रदेशों सहित) हैं। |
Nrega State Benefits | मस्टर रोल‚ जॉब कार्ड लिस्ट‚ सभी प्रकार के एमआईएस रिपोर्ट‚ कार्य विवरण सूची |
आधिकारिक बेबसाईट | https://nrega.nic.in/ |
नरेगा योजना का मुख्य उद्देश्य गांव के अकुशल श्रमिकों को गांव स्तर पर ही 100 दिन का रोजगार गारंटी देना है। इस योजना में गांव के बेरोजगार युवक शामिल होकर सड़क निर्माण‚ ग्रामीण कनेक्टिविटी‚ बाढ़ नियंत्रण‚ जल संरक्षण एवं जल संचयन‚ पारंपरिक जल निकायों का नवीनीकरण‚ सूखा निवारण‚ सिंचाई नहरें‚ एससी/एसटी/आईएवाई/एलआर को सिंचाई सुविधाएं‚ भूमि विकास‚ राजीव गांधी सेवा केंद्र‚ तटीय क्षेत्र‚ ग्रामीण पेयजल‚ मछली पालन‚ ग्रामीण स्वच्छता एवं अन्य विकास कार्यों को अंजाम देते हैं।
इस योजना के तहत ग्रमीण क्षेत्रों के नागरिकों को काम की गारंटी भारत सरकार के कानून के तहत मिलती है। एक वर्ष में 100 दिन का कार्य देकर कामगारों को श्रम के बदले धन का भुगतान किया जाता है। जो निश्चय ही उनकी आर्थिक मदद करती है।
इस योजना में गरीब वर्ग के ही लोग जुड़ते हैं‚ जिससे आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लोगों को सामाजिक एवं आर्थिक मदद मिलती रहती है।
नरेगा योजना के अधिकतर कार्य विकास कार्यों के ही होते हैं‚ जैसे सड़क मरम्मत एवं निर्माण‚ जल का संरक्षण एवं संचयन आदि। इस प्रकार के कार्यों को अंजाम देने से गांवों का तेजी से विकास हो रहा है।
नरेगा के तहत अनेक प्रकार के स्वच्छता अभियान चलाये जाते हैं‚ जिससे गांवों में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सुधार भी देखा जा रहा है। आपको ज्ञात ही होगा कि स्वच्छ भारत मिशन की शुरूआत वर्ष 2014 में 02 अक्टूबर के दिन किया गया था। जिससे पूरे देश में स्वच्छता अभियान में तेजी देखी गयी थी।
नरेगा में पुरूष एवं महिला दोनों को ही समान रूप से काम एवं वेतन मिलता है। इससे महिलाओं में आत्मविश्वास को बल मिल रहा है। फलस्वरूप महिलाओं में सशक्तिरकण एवं जागरूकता की भावना को बल मिल रहा है।
इस प्रकार से गांवों में गरीबी एवं बेरोजगारी को कम करके ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को आर्थिक एवं सामाजिक मदद नरेगा के माध्यम से मिल रही हैं।
Nrega State पेज पर विजिट करने के लिए नीचे बताये गये नये प्रोसेस का पालन करें।
इसे भी पढ़ेंः Pan Card Application For NRI | Pan Card For NRI
इस कालम में नरेगा योजना के तहत कराये जाने वाले प्रमुख कार्यों पर चर्चा कर रहे हैं। इस योजना का क्रियान्यवन राज्य सरकार के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा चलाया जाता है। इसका प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले नागरिकों रोजगार उपलब्ध करा कर आर्थिक सहायता प्रदान करना एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विकास करना है। Nrega State के तहत कराये जाने वाले प्रमुख कार्यों में सड़क निर्माण‚ ग्रामीण कनेक्टिविटी‚ बाढ़ नियंत्रण‚ जल संरक्षण एवं जल संचयन‚ पारंपरिक जल निकायों का नवीनीकरण‚ सूखा निवारण‚ सिंचाई नहरें‚ एससी/एसटी/आईएवाई/एलआर को सिंचाई सुविधाएं‚ भूमि विकास‚ राजीव गांधी सेवा केंद्र‚ तटीय क्षेत्र‚ ग्रामीण पेयजल‚ मछली पालन‚ ग्रामीण स्वच्छता आदि प्रमुख हैं–
नरेगा योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क मरम्मत एवं निर्माण का कार्य बहुत तेज गति से किया जा रहा है। इससे गांवों में कनेक्टिविटी एवं संचार के साधन में अत्यधिक बढ़ोत्तरी होती है।
सड़क निर्माण के पश्चात एक गांव से दूसरे गांव में आने जाने में काफी सहूलियतें मिलती हैं। जबकि पूर्व में ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी नहीं के बराबर होती थी। कनेक्टिविटी बढ़ने से गांवों में विकास कार्य तेज गति से सम्पन्न हो पा रहे हैं।
नरेगा योजना के तहत नहरों एवं नदियों के तबबंधों का मरम्मत एवं निर्माण कार्य कराये जाते हैं। जिसके फलस्वरूप मानसून के दिनों में सामान्य रूप से आने वाली बाढ़ पर नियंत्रण प्राप्त करने में मदद मिल रही है।
नरेगा कार्यक्रम के तहत गांवों में जल संरक्षण एवं संचयन के कार्य कराये जाते रहते हैं। इससे गांवों में सिंचाई एवं पेयजल की समस्या से निजात मिलने की संभावना है। योजना के तहत गांवों में अनेक गढ्ढों एवं जल संचयन करने के लिए तालाबों का निर्माण एवं उनका सुन्दरीकरण कराया जाता है।
योजना के तहत पारंपरिक जल स्त्रोतों का नवीनीकरण करके उनके जल संग्रहण की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है। साथ ही साथ पुराने पड़े जल निकायों का नवीनीकरण कराया जा रहा है।
जल स्त्रातों के निर्माण एवं जल संचयन के बाद सिंचाई एवं सूखा जैसे विभिषिका से छुटकारा मिल सकता हैं। इसी को ध्यान में रखकर गांवों में तय कार्यक्रम के तहत जल संचयन एवं पोखरों का नवनिर्माण कराया जा रहा है।
इस योजना के तहत नयी नहरों का निर्माण कर बाढ़ को रोका जा रहा है। इसके साथ ही नयी नहरों के निर्माण से किसानों को सिंचाई करने में मदद मिल रही है।
इस योजना के माध्यम से नरेगा मजदूरों की मदद लेकर तटीय क्षेत्रों का सुन्दरीकरण एवं प्रबंधन किया जा रहा है।
नरेगा योजना से बंजर एवं सूखाग्रस्त भूमि का सुधार करके हरियाली की जा रही है। जिससे भुमि सुधार होने के साथ ही कृषि क्षेत्र का विकास हो रहा है।
नरेगा योजना के तहत जल प्रबंधन एवं पोखरों की खुदाई करके जल संगहण किया जा रहा है‚ जिससे भूमि के नीचे पानी का स्तर उपर हो सके। इससे ग्रामीण क्षत्रों में उत्पन्न हो रही पानी की समस्या से निजात मिल सकेगा।
नये–नये पोखरें की खुदाई एवं पुराने पोखरी का मिट्टी निकाल कर उन्हें और गहरा किया जा रहा है। बाद में इन पोखरों की नीलामी करके मछली पालन करने हेतु सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि भी प्रदान किया जा रहा है।
गांवों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए नरेगा योजना के तहत अनेक प्रकार के कार्यकम चलाये जाते हैं। इसमे अधिक से अधिक मजदूर भाग लेकर भारत स्वच्छता अभियान के संकल्प को पूरा कर रहे हैं। जिससे बीमारी एवं अन्य रोगों से बचने में मदद मिल रही है। गांवों में स्थिति सार्वजनिक जगहों जैसे पंचायत भवन‚ विद्यालयों एवं अन्य स्थलों के सफाई कार्य कराये जाते हैं।
इस योजना के तहत गांवों में पीएम आवास हेतु नरेगा मजदूरों का प्रयोग किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें: NFBS – राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना | Rashtriya Parivarik Labh Yojana 2023
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट ग्राम पंचायत में कुल पंजीकृत नरेगा मजदूरों की सूची होती है। इस सूची में प्रत्येक मजूदर का नाम एवं जॉब कार्ड नंबर होता है। इस सूची की सहायता से ग्राम सभा में नरेगा अन्तर्गत पंजीकृत मजदूरों का नाम एवं जॉब कार्ड नंबर प्राप्त किया जा सकता है। यदि आप भी नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट निकालना चाहते हैं तो हमारे द्वारा बताये गये विधि का अनुशरण करें।
सबसे पहले गूगल में जाकर nrega.nic.in सर्च कर लें।
अब पोर्टल के होम पर नीचे की तरफ दिखायी दे रहे Quick Access के विकल्प पर क्लिक करें।
इसके बाद पॉपअप विंडों में सबसे नीचे की तरफ दिखायी दे रहे State Report पर क्लिक करें।
इस पेज पर सभी राज्यों के नाम लिंक के रूप में दिखायी देंगे। आप जिस राज्य भी राज्य के ग्राम पंचायत का जॉब कार्ड लिस्ट निकालना चाहते हैं‚ उस पर क्लिक कर दें।
अब आपके सामने स्टेट रिपोर्ट के होम पेज होगा। जहां MIS REPORT के सेक्सन में जाकर Transparency & Accountability के कालम में दिखायी दे रहे Job Card पर क्लिक करें।
अब Report पेज पर दिखायी दे रहे सभी विकल्पों का बारी–बारी से चयन करें।
पहले Financial Year चुनें।
फिर District चुनें।
फिर Block चुनें।
फिर Panchayat चुनें।
फिर Proceed के बटन पर क्लिक करें।
Proceed पर क्लिक करते ही जॉब कार्ड की सूची प्रदर्शित होने लगेगी। आप चाहे तो जॉब कार्ड सूची का प्रिंट आउट निकाल सकते है अथवा pdf फार्मेट में सुरक्षित करके रख सकते हैं।
नरेगा मस्टर रोल के अन्दर ग्राम पंचायत के अन्तर्गत किये गये कार्य का पूर्ण विवरण होता है। Muster Roll में मस्टर रोल नंबर‚ किये गये कार्य का नाम‚ मजदूर का नाम‚ कार्य को पूरा करने में लगने वाले दिनों का विवरण‚ किये गये खर्च का विवरण सहित अन्य विवरण मौजूद होते हैं। इससे ग्राम पंचायत में किस काम पर कितना रूपया खर्च हुआ है‚ और कितने लोगों ने इस कार्य को पूरा करने में काम किया है‚ आदि का पता लगाया जा सकता है।
किये गये कार्य में किसी प्रकार के भ्रष्टाचार होने की स्थिति में Muster Roll से प्राप्त विवरण की सहायता से उच्चाधिकारियों से शिकायत की जा सकती है। यदि आप भी Nrega State Report पेज की सहायता से अपने ग्राम पंचायत में किये गये कार्यों का विवरण पूरे विस्तार के साथ प्राप्त करना चाहते है‚ तो हमारे द्वारा बताये गये विधि का प्रयोग करें।
Nrega Muster Roll List एवं Muster Roll निकालने के लिए सबसे पहले गूगल में जाकर nrega.nic.in सर्च कर लें।
अब नरेगा स्टेट के होम पर सबसे नीचे तरफ दिखायी दे रहे Quick Access के विकल्प पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर दिखायी दे रहे पॉपअप विंडों में सबसे नीचे दिखायी दे रहे State Report के लिंक पर क्लिक करें।
अब देश के सभी राज्य के नाम के साथ एक नया पेज OPEN होगा। आप जिस राज्य भी राज्य के ग्राम पंचायत का Nrega Muster Roll List एवं Muster Roll निकालना चाहते हैं‚ उस राज्य के नाम पर क्लिक कर दें।
नरेगा स्टेट रिपोर्ट पेज पर दिखायी दे रहे MIS Report के कालम में Fund Management का सेक्शन मिलेगा। Fund Management के अन्दर Financial Statement का लिंक मिलेगा। आपको Financial Statement के लिंक पर क्लिक करना है।
इस स्टेज पर Financial Performance Under MGNREGA during the Financial Year का पेज दिखायी देगा। जहां पर बांयी तरफ राज्य के सभी जिलों की सूची लिंक के रूप में मिलेगा। आप अपनी आवश्यकतानुसार जिले के नाम पर क्लिक कर जिले का चयन करना है।
जिले के अन्तर्गत आने वाले सभी ब्लाकों की सूची लिंक के रूप में मिलेगी। आपको अपनी आवश्यकता के अनुसार ब्लाक के नाम पर क्लिक कर उसका चयन करना है।
अब ग्राम पंचायत के नाम के सामने दिये गये Actual Expenditure / On Unskilled Wage के नीचे 10 नंबर कालम में दिये गये लिंक पर क्लिक करें।
अब आपके सामने Muster Roll लिस्ट दिखायी देने लगेगा। जिसमें Muster Roll No., Date, खर्च किये गये रकम का विवरण दिखयी देगा। आप चाहे तो मस्टर रोल लिस्ट को निकाल कर किये गये खर्च का अवलोकन कर सकते हैं।
पेज पर दिखायी दे रहे मस्टर रोल नंबर पर क्लिक करके ग्राम सभा अन्तर्गत किये गये प्रत्येक कार्य का पूर्ण विवरण खर्च सहित अलग–अलग निकाला जा सकता है।
इस प्रकार से नरेगा के अन्तर्गत किये गये तमाम प्रकार के विकास कार्यों का Nrega Muster Roll List एवं किये गये प्रत्येक कार्य का Muster Roll निकाल सकते हैं।
Ans. हाँ। जॉब कार्ड निकालने की विधि का वर्णन इस पोस्ट में किया गया है।
Ans. नरेगा स्टेट रिपोर्ट पेज पर सभी प्रकार के MIS REPORT देखने हेतु सीधा लिंक प्राप्त होता है। इसके साथ ही राज्य में नरेगा से सम्बन्धित अनेक आवश्यक एवं महत्वपूर्ण आंकड़े नरेगा स्टेट के पेज पर दिखाये जाते हैं।
Ans. हाँ। मस्टर रोल निकालने की विधि का वर्णन इस पोस्ट में किया गया है।
इसे भी पढ़ें: Rajasthan Single Sign On | SSO ID Registration & SSOID Login
Sarkari Friend Job Update – CISF हेड कॉन्स्टेबल (स्पोर्ट्स कोटा) भर्ती 2025 | CISF Recruitment…
Sarkari Friend Job Update – SIB जूनियर ऑफिसर भर्ती 2025 | south indian bank sibनवीनतम…
Sarkari Friend Job Update – Rajasthan Police Constable Recruitment 2025 | राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती…
Sarkari Friend Job Update – UKPSC PCS Pre 2025 भर्तीनवीनतम सरकारी भर्ती – उत्तराखंड संयुक्त राज्य…
Sarkari Friend Job Update – NEET MDS 2025 रिजल्ट नवीनतम अपडेट – NEET MDS 2025 रिजल्ट…
Sarkari Friend Job Update – RRB ALP 2025 भर्तीनवीनतम सरकारी भर्ती – रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट…