NREGA JOB CARD कैसे चेक करें
गरीब कामगारों के लिए नरेगा जाब कार्ड (NREGA JOB CARD) एक अति महत्वपूर्ण दस्तावेज की तरह से कार्य करता है। इस कार्ड की वजह से उन्हें साल भर में कम से कम 100 दिन का रोजगार मिल जाता है। जिससे उनके परिवार का भरण पोषण होता है। NREGA JOB CARD महात्मा गाँधी रोजगार गारंटी अधिनियम 2005 के तहत गरीब परिवार के लाभार्थियों को प्राप्त होता है। NREGA JOB CARD ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आनलाईन रूप से विभाग की बेबसाईट पर जारी⁄अद्यतन करता रहता है। नरेगा जॉब कार्ड के लाभार्थी अपने नरेगा जॉब कार्ड को विभाग की बेबसाईट पर नीचे बताये गये तरीके के आधार पर आसानी से चेक कर सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गरीब परिवारों को महात्मा गाँधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम 2005 के तहत जॉब कार्ड उपलब्ध कराकर उन्हें वर्ष भर में करीब 100 दिन का रोजगार मिलता है। कम से कम 100 दिन रोजगार नहीं मिलने पर सरकार उन्हें मुफ्त में उतने दिनों का पैसा उपलब्ध कराती है। नरेगा लिस्ट में हर वर्ष कुछ नये लोगों जोड़ा जाता रहता है।
भारत के गरीब एवं कम पढ़े लिखे बेरोजगारों को रोजगार देने के उद्देश्य से महात्मा गाँधी ग्रामीण राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना का शुभारम्भ वर्ष 2005 में किया गया था। इसके तहत लाभार्थियों को जॉब कार्ड उपलब्ध कराकर साल भर में कम से 100 दिन का रोजगार संबन्धित ग्राम पंचायतों में उपलब्ध कराया जाता है।
नरेगा केन्द्र सरकार की योजना के अन्तर्गत आता है। इसे जिसे राज्य सरकार की सहायता से संचालित किया जाता है। इस योजना पर नजर रखने एवं पारदर्शित लाने के उद्देश्य आधिकारिक बेबसाईट लांच किया गया है। जहां देश के सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के ग्राम पंचायतों के अन्तर्गत आने वाले नरेगा मजदूरों की जॉब लिस्ट देखी जा सकती है। उनके द्वारा किये गये कार्य का विवरण देखा जा सकता है। इसके साथ ही नरेगा मजदूरी के तहत किये गये भुगतान की साल दर साल रिकार्ड का अवलोकन एवं प्रिंट कर सुरक्षित किया जा सकता है।
नरेगा से संबन्धित सभी प्रकार के रिपोर्ट पूरी तरह से डिजीटल है। जहां पर सभी प्रकार के रिपोर्ट्स आनलाईन चेक एवं डाउनलोड किये जा सकते हैं। इसी तरह से नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट आनलाईन देखी एवं डाउनलोड की जा सकती है। यदि आप भी नरेगा जॉब कार्ड की सूची डाउनलोड करना चाहते है तो इस विषय में नीचे बताये गये स्टेप्स को अनुशरण करें।
नीचे के कालम में NREGA JOB CARD लिस्ट चेक का सचित्र वर्णन किया गया है। जिसका अनुशरण करके कोई भी व्यक्ति जॉब कार्ड लिस्ट एवं जॉब कार्ड डाउनलोड कर सकता है।
ग्रामीण क्षेत्रों में आय के साधन काफी कम होते हैं। सामान्तः गांवों में बड़ी परियोजनाएं नहीं के बराबर होती हैं, न तो बड़ी–बड़ी फैक्ट्रियां या उद्योग ही होते है। इसलिए कामगार लोग कार्य की तलाश में शहरों की तरफ रूख करते हैं। इससे शहरों में साल–दर–साल भारी भीड़ इकट्टठा होती रहती है। इससे पलायन एवं शहरों में बेरोजगारी जैसी समस्या जन्म लेती है।
उपरोक्त इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखकर केन्द्रीय एवं राज्य सरकारों द्वारा ऐसी योजनाओं लायी जाती हैं जो बेरोजगारी जैसी विकराल समस्या को कम करने में मदद करती हैं। इन्हीं में एक महात्मा गाँधी राष्ट्रीय रोजगार गांरटी योजना है। जिसके तहत अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों के NREGA JOB CARD जारी किये जा रहे हैं। जिससे श्रमिकों के आय एवं रोजगार के साधन बढ़ गये हैं।
जो निश्चित ही गांवों से पलायन को कुछ हद तक कम करने में मदद कर रही है। साथ ही साथ गांवों में अत्यधिक श्रम उपलब्ध होने से विकास के कार्य बहुत तेज गति से पूर्ण हो रहे हैं। NREGA JOB CARD नरेगा जॉब कार्ड का व्यापक असर इसलिए भी होता है कि क्योंकि यह किसी एक राज्य से संबन्धित नहीं है, अपितु सभी राज्यों में प्रमुखता से कार्य कर रही है।
नीचे उल्लेखित विभिन्न प्रकार के कार्यों में जॉब कार्ड (NREGA JOB CARD) का विशेष महत्व है।
यदि आप आर्थिक रूप से पिछड़े हैं और आपको NREGA JOB CARD नरेगा जॉब कार्ड की आवश्कयता है तो आपके नीचे बताये गये पात्रता को पूरा करना होगा।
ग्राम पंचायतों में नरेगा श्रमिकों द्वारा निम्नलिखित कार्य किये जाते हैं।
नरेगा मजदूरों द्वारा किये गये कार्यों के एवज में मजदूरी का भुगतान उन्हें नगद न देकर उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। मजदूरी भुगतान श्रमिकों के खाते में डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (DBT) मोड में होता है। अपवाद स्वरूप कुछ ऐसे रूलर एरिया भी हैं जहां बैंक या पोस्ट आफिस की सुविधा नजदीक में नहीं होती है, वहां नरेगा श्रमिकों को नगद भुगतान मंत्रालय के आदेश पर किये जाते हैं।
मनरेगा के अन्तर्गत कराये जाने वाली विकास कार्यों की मजदूरी दर अलग–अलग राज्यें में अलग–अलग होती है। उदाहरण के तौर पर यदि उत्तर प्रदेश में नरेगा मजदूरी दर 213.00 /- रूपया है तो वहीं हरियाणा में मजदूरी की दर 357.00 /- रूपया है। इस प्रकार यह कहा जा सकता है कि अलग–अलग राज्यों की परिस्थितियों एवं महंगाई‚ विकास दर के हिसाब से अलग–अलग होती है।
राज्य का नाम | न्यूनतम मजदूरी | राज्य का नाम | न्यूनतम मजदूरी |
अरुणाचल प्रदेश, | 212/- रूपया | ओडिशा, | 215/- रूपया |
आंध्र प्रदेश, | 245/- रूपया | मि़जोरम, | 233/- रूपया |
राजस्थान, | 221/- रूपया | असम, | 224/- रूपया |
नागालैंड, | 212/- रूपया | सिक्किम, | 318/- रूपया |
बिहार, | 198/- रूपया | ||
छत्तीसगढ़, | 204/- रूपया | पंजाब, | 269/- रूपया |
अंडमान & निकोबार, | 294/- (निकोबार) रूपया | अंडमान & निकोबार, | 279/-(अंडमान) रूपया |
गोवा, | 294/- रूपया | लक्ष्यद्वीप, | 266/- रूपया |
हिमाचल प्रदेश, | अनुसूचित क्षेत्रों में 254/- रूपया | हिमाचल प्रदेश, | गैर अनुसूचित क्षेत्रों में 203/- रूपया |
गुजरात, | 229/- रूपया | जम्मू कश्मीर, | 214/- रूपया |
त्रिपुरा, | 212/- रूपया | उत्तर प्रदेश, | 213/- रूपया |
तेलंगाना, | 245/- रूपया | झारखण्ड, | 225/- रूपया |
हरियाणा, | 357/- रूपया | तमिलनाडु, | 273/- रूपया |
मध्य प्रदेश, | 217/- रूपया | उत्तराखंड, | 204/- रूपया |
दमन और दीव, | 269/- रूपया | दादरा और नागर हवेली, | 258/- रूपया |
मणिपुर, | 251/- रूपया | चंडीगढ़, | 273/- रूपया |
मेघालय, | 251/- रूपया | कर्नाटक, | 289/- रूपया |
महाराष्ट्र, | 248/- रूपया | पश्चिमी बंगाल, | 213/- रूपया |
पंडूचेरी, | 273/- रूपया | केरल, | 291/- रूपया |
इस लेख में मनरेगा एवं उससे जुड़ी हुई प्रमुख जानकारी प्रदान की गयी है। फिर भी यदि मनरेगा से जुड़ी हुई अन्य किसी प्रकार की जानकारी या समस्या के लिए मनरेगा के आधिकारिक सहायता नंबर पर सम्पर्क किया जा सकता है। यह नंबर पूरी तरह से टोल फ्री है। यानी इस नंबर पर फ्री में काल किया जा सकता है। कोई चार्ज नहीं लगेगा। अगर आपके मोबाईल में बैलेंस भी नहीं है‚ तब भी नीचे दिये गये नंबरो पर काल करके सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है।
जॉब कार्ड या मनरेगा से जुड़ी हुई अन्य प्रकार की समस्या के लिए आपको सहायता की जरूरत है तो 9454464999 या 1800111555 पर काल करके सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त करें।
ग्रामिण क्षेत्रों में निवास करने वाले ऐसे नागरिक जिनके पास नरेगा जॉब कार्ड है‚ वह मनरेगा के तहत प्रति वर्ष 100 दिन का रोजगार अपने ग्रामसभा में प्राप्त कर सकेंगे।
सरकार की मंशा ग्रमीण क्षेत्रों में बेरोजगारी हटाने एवं लोगों को रोजगार के समान अवसर उपलब्ध कराकर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना है।
वर्ष 2005 में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार योजना 2005) योजना की शुरूआत हुई थी।
शुरूआत में यह मनरेगा योजना नरेगा के नाम से जानी जाती थी लेकिन बाद में 02 अक्टूबर 2009 को गांधी जयन्ती के अवसर पर नरेगा के नाम में संशोधन करके मनरेगा कर दिया गया था।
संयुक्त प्रगतिशील गंठबंधन सरकार (UPA) द्वारा मनरेगा योजना की शुरूआत की गयी थी।
केन्द्र सरकार 3/4 एवं राज्य सरकार 1/4 भाग खर्च के रूप में वहन करती हैं।
हाँ‚ इसके लिए ग्राम प्रधान से सम्पर्क कर सकते है। ग्राम प्रधान के पास अपने ग्राम पंचायत में कार्य करने वाले सभी मजदूरों की सूची होती है। आप चाहे तो स्वयं भी आनलाईन सुविधा का लाभ लेते हुए NREGA JOB CARD LIST डाउनलोड कर सकते हैं। NREGA JOB CARD LIST डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस पोस्ट में बतायी गयी है।
> सबसे पहले मनरेगा की आधिकारिक बेबसाईट पर जायें।
> उसके बाद मिनू बार में से स्टेट पर क्लिक करें।
> फिर राज्य चुने > फिर जिला चुने > फिर ब्लाक > फिर ग्राम पंचायत
> इस पेज पर R1.Job Card/Registration का कालम होगा। इस कालम में Job Card/Employment Register का आपशन दिखायी देगा। इस आप्शन पर क्लिक करें।
> अब ग्राम पंचायत में Job Card धारकों की सूची दिखायी देने लगेगी।
नरेगा जाब कार्ड लिस्ट आनलाईन देखा जा सकता है। प्रक्रिया निम्नलखित है–
मनरेगा की आधिकारिक बेबसाईट पर जायें।
होम पेज के नेवीगेशन मीनू बार में दिखायी दे रहे स्टेट के विकल्प पर क्लिक करें।
उसके बाद राज्य > जिला > ब्लाक > ग्राम पंचायत को चुने
इसके बाद R1.Job Card/Registration के कालम में दिखायी दे रहे Job Card/Employment Register पर क्लिक करें
इतना करने के बाद Job Card धारकों की सूची आपके सामने प्रदर्शित होने लगेगी।
मनरेगा का भुगतान सामान्यत मजदूर के बैंक खाते में भेजा जाता है। लेकिन किसी विशेष परिस्थिति या भौगौलिक स्थित के अन्तर्गत नगद भुगतान भी दिया जाता है।
मनरेगा में हो रही किसी प्रकार की शिकायत के मामले में शिकायतकर्ता को मनरेगा की आधिकारिक बेबसाईट पर जाकर शिकायत दर्ज करानी होगी। आप की सुविधा के लिए यहां शिकायत हेतु डायरेक्ट लिंक दिया गया है। आप चाहे तो दिये गये लिंक पर क्लिक करके शिकायत नंबर एवं मेल आई प्राप्त कर सकते है अथवा उसकी पीडीएफ कापी डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके लिए मजदूर के पास जाब कार्ड होना आवश्यक है। जॉब कार्ड होने की स्थिति में मजदूर को अपने ग्राम सभा में कार्य हेतु आवेदन करना चाहिए। आवेदन करने के 15 दिनों के अन्दर कार्य प्रदान किया जायेगा। यदि किसी कारणवश मजदूर को कार्य नहीं प्रदान किया जाता है तो मजदूर को बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाता है।
जॉब कार्ड बनवाने हेतु ग्रामसभा के ग्राम प्रधान या फिर ब्लाक स्तर के मनरेगा अधिकारी⁄कर्मचारी से सम्पर्क करना चाहिए।
सबसे पहले वर्ष 1991 में पी०वी० नरसिंहा राव की सरकार में नरेगा लिस्ट जारी की गयी थी।
नरेगा में आवास निर्माण‚ पंचायत भवन का निर्माण‚ चंकबंद निमार्ण कार्य‚ सफाई कार्य‚ कायाकल्प कार्य‚ वृक्षारोपण कार्य‚ सुन्दरीकरण कार्य‚ स्टेडियम निर्माण कार्य सहित कई प्रकार के कार्य कराये जाते है। जिसका विवरण इस पोस्ट में विस्तारपूर्वक दिया गया है।
ग्रामसभा में निवास करने वाले सभी नागरिक जो व्यस्क है तथा किसी प्रकार की सरकारी नौकरी नहीं करते हैं‚ और अकुशल मजदूरी करना चाहते हैं‚ वह नरेगा जॉब कार्ड के लिए पात्र हैं।
सबसे पहले अपने ब्लाक पर मनरेगा से सम्बन्धित अधिकारी से सम्पर्क कर उन्हें समस्या से अवगत करायें। या फिर 1800 111 555 पर काल कर सम्पर्क करें।
देश के सभी राज्यों सहित केन्द्र शासित प्रद्रेशों के नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट आनलाईन प्राप्त किये जा सकते हैं।
किसी भी ग्रामसभा के विकास कार्य में मनरेगा का सबसे अधिक योगदान होता है। क्योंकि ग्रामसभा में सभी प्रकार के कार्य मनरेगा के अन्तर्गत ही कराये जाते हैं।
दूर–दराज के ऐसे गांव क्षेत्र जहां बैंक की सुविधा अभी उपलब्ध नहीं हो पायी है‚ वहां पर केन्द्र सरकार से विशेष अनुमति लेकर नगद भुगतान राशि मजदूरों को प्रदान किया जाता है।
दोस्तों इस पोस्ट में विस्तारपूर्वक NREGA Job Card List डाउनलोड कैसे करना है‚ मनरेगा योजना के उद्देश्य क्या हैॽ NREGA Job Card से क्या–क्या लाभ प्राप्त होते हैंॽ NREGA Job Card बनवाने हेतु पात्रता क्या हैॽ NREGA योजना के अन्तर्गत कराये जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी‚ नरेगा मजदूरी भुगतान की प्रक्रिया‚ नरेगा मजदूरी दर‚ नरेगा से सम्बन्धित शिकायतों हेतु सम्पर्क नंबर सहित प्रश्नोत्तरी के माध्यम से अन्य प्रश्नों के उत्तर दिये हैं। जिसे पढ़कर आसानी से उपरोक्त विषयों पर गहन जानकारी प्राप्त की जा सकती है। फिर भी यदि आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो नीचे दिये गये कमेंट बाक्स में कमेंट कर हमें सूचित करें। हम आपकी मदद करने में अपार हर्ष की अनुभूति हाेगी।
Sarkari Friend Job Update – UKPSC PCS Pre 2025 भर्तीनवीनतम सरकारी भर्ती – उत्तराखंड संयुक्त राज्य…
Sarkari Friend Job Update – NEET MDS 2025 रिजल्ट नवीनतम अपडेट – NEET MDS 2025 रिजल्ट…
Sarkari Friend Job Update – RRB ALP 2025 भर्तीनवीनतम सरकारी भर्ती – रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट…
Sarkari Friend Job Update – UPSSSC PET 2025 भर्तीनवीनतम सरकारी भर्ती – UPSSSC प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा…
क्या आप भी आने वाली RPF कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे हैं?…
आज हम 12th state board result date 2025 एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय पर बात…