MPPSC Assistant Professor Recruitment 2026 [949 Post] – Soon

Sarkari Friend Job Update – MPPSC Assistant Professor Recruitment 2026 शुरू। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा सहायक प्राध्यापक के 949 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी 27 फरवरी 2026 से आवेदन करना प्रारंभ कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 मई 2026 है। आपकी सहायता के लिए इस पोस्ट में हमने आवेदन करने का सीधा लिंक उपलब्ध कराया गया है। यह भर्ती विभिन्न विषयों में कुल 949 रिक्त पदों पर की जानी है।

  • नवीनतम सरकारी भर्ती – MPPSC सहायक प्राध्यापक भर्ती 2026
  • पोस्ट अपडेट: 31 दिसंबर 2025
  • संस्था/विभाग का नाम: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC)
  • पद का नाम: सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor)
  • कुल रिक्तियां: 949
  • अधिसूचना जारी तिथि: 31 दिसंबर 2025
  • योग्यता: स्नातकोत्तर (मास्टर्स डिग्री), एम.फिल/पीएच.डी
  • स्थान: मध्य प्रदेश
  • आवेदन लिंक: mppsc.mp.gov.in
  • टैग: स्नातकोत्तर, पीएचडी, शिक्षक भर्ती, MPPSC

MPPSC Assistant Professor Vacancy 2026 की जानकारी

इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आये हैं MPPSC सहायक प्राध्यापक भर्ती 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी सरल एवं हिंदी भाषा में। जिसकी सहायता से कोई भी अभ्यर्थी बहुत ही सरलता से इस भर्ती से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त करके आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकता है साथ ही भर्ती प्रक्रिया के पाठ्यक्रम आदि की जानकारी भी प्राप्त कर सकता है।

भारत में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए MPPSC सहायक प्राध्यापक की यह भर्ती एक सुनहरा अवसर लेकर आई है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा जारी इस अधिसूचना में कुल 949 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती न केवल एक स्थिर और सम्मानजनक शैक्षणिक करियर की गारंटी देती है, बल्कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने का भी एक शानदार अवसर प्रदान करती है। राज्य के सरकारी महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक के पद पर चयन होना शिक्षा जगत में एक प्रतिष्ठित उपलब्धि मानी जाती है।

MPPSC Assistant Professor Recruitment 2026

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि यह अधिसूचना Sarkari Friend की टीम द्वारा सत्यापित की गई है और उम्मीदवारों तक सही, स्पष्ट एवं विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। Sarkarifriend.com हमेशा से सरकारी भर्ती से जुड़ी जानकारी को आसान भाषा में प्रस्तुत करता है ताकि अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने से लेकर परीक्षा तक की पूरी प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो। हमारा उद्देश्य है कि हर योग्य उम्मीदवार तक इस अवसर की जानकारी पहुंचे और वह बिना किसी गलतफहमी के आवेदन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर सके।


भर्ती का सारांश

विवरणजानकारी
विभाग/संगठनमध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC)
पद का नामसहायक प्राध्यापक (Assistant Professor)
कुल रिक्तियां949
आवेदन प्रारंभ तिथि27 फरवरी 2026 (विषयवार अलग-अलग)
आवेदन अंतिम तिथि18 मई 2026 (विषयवार अलग-अलग)
आधिकारिक वेबसाइटmppsc.mp.gov.in
आवेदन लिंकआधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा
अधिसूचना संख्या10/2025 से लेकर 24/2025
वेतनमानरु. 57,700/- (7वें वेतन आयोग के अनुसार)

महत्वपूर्ण तिथियाँ

घटनासमूह A (हिंदी से योगिक विज्ञान)समूह B (वाणिज्य से समाजशास्त्र)समूह C (भौतिकी एवं रसायन)
आवेदन प्रारंभ27 फरवरी 202627 मार्च 202617 अप्रैल 2026
अंतिम तिथि26 मार्च 202626 अप्रैल 202616 मई 2026
फॉर्म सुधार की अंतिम तिथि28 मार्च 202628 अप्रैल 202618 मई 2026
एडमिट कार्ड02 जुलाई 202623 जुलाई 202620 अगस्त 2026
परीक्षा तिथि12 जुलाई 202602 अगस्त 202630 अगस्त 2026

महत्वपूर्ण लिंक

विवरणलिंक
आधिकारिक नोटिफिकेशन 10/2025 से 24/2025[डाउनलोड करें]
ऑनलाइन आवेदन[यहां क्लिक करें] (सक्रिय होने पर)
आधिकारिक वेबसाइटmppsc.mp.gov.in
WhatsApp Alert [Join Now] for latest update  
Sarkari Result Alert Join Now  
Telegram Alert Join Now 
Sarkari Friend (Result, Job & Admit Card)  विजिट करें 

रिक्तियों का विवरण

पद/विषयसामान्यअनुसूचित जातिअनुसूचित जनजातिअन्य पिछड़ा वर्गआर्थिक रूप से कमजोर वर्गकुल
हिंदी1591116657
अंग्रेजी1591115656
संस्कृत95710334
भूगोल20121520774
इतिहास21121521877
मनोविज्ञान4345218
विधि (लॉ)8468329
भूविज्ञान311218
योगिक विज्ञान112
वाणिज्य25151926994
राजनीति शास्त्र17101217662
अर्थशास्त्र23131723884
समाजशास्त्र1381015349
भौतिकी4024294012145
रसायन विज्ञान4426324414160
कुल949

निर्धारित उम्र (Age Limit)

श्रेणीन्यूनतम उम्रअधिकतम उम्र
सामान्य (UR)21 वर्ष40 वर्ष
आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/EWS)आयोग के नियमानुसार छूट प्राप्त

आवेदन फीस (Application Fee)

श्रेणीपरीक्षा शुल्कपोर्टल शुल्ककुल देय राशि
सामान्य / मध्य प्रदेश के बाहर के अभ्यर्थीरु. 500रु. 40रु. 540
मध्य प्रदेश के SC / ST / OBC / EWS अभ्यर्थीरु. 250रु. 40रु. 290

निर्धारित योग्यता (Qualification)

पद का नामशैक्षिक योग्यता
सहायक प्राध्यापक1. संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ स्नातकोत्तर (मास्टर्स डिग्री)।
2. यूजीसी/सीएसआईआर/आईसीएआर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) या राज्य पात्रता परीक्षा (SET/SLET) उत्तीर्ण।
3. छूट: यूजीसी विनियमन 2018 के अनुसार, पीएचडी धारकों के लिए NET/SET/SLET अनिवार्य नहीं है।
4. सभी योग्यताएं मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

चरणविवरण
1लिखित परीक्षा: अभ्यर्थियों का चयन एक वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा की तिथि विषय के समूह के अनुसार अलग-अलग है।
2साक्षात्कार: लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जा सकता है।
3दस्तावेज़ सत्यापन: अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों के सभी मूल प्रमाण-पत्रों और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें

  1. MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  2. “सहायक प्राध्यापक भर्ती 2026 (विज्ञापन संख्या 10-24/2025)” के लिए “ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें।
  3. पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करके उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड जनरेट करें।
  4. प्राप्त क्रेडेंशियल्स से लॉग इन करें और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क विवरण भरें।
  5. निर्धारित प्रारूप और आकार में अपनी फोटोग्राफ, हस्ताक्षर तथा आयु प्रमाण (10वीं मार्कशीट) एवं शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्रों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  6. ऑनलाइन मोड (नेट बैंकिंग/क्रेडिट/डेबिट कार्ड) के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  7. भरे गए सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें।
  8. भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म की प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

More Sarkari Friend Updates: 


FAQ’s- (MPPSC Assistant Professor Recruitment 2026 के प्रश्‍न)

  1. MPPSC Assistant Professor Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?
    • कुल 949 पदों पर भर्ती की जाएगी।
  2. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
    • समूह के अनुसार अलग-अलग है, कुल अंतिम तिथि 18 मई 2026 है।
  3. न्यूनतम योग्यता क्या है?
    • संबंधित विषय में 55% अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री और NET/SET या पीएचडी।
  4. क्या आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है?
    • हां, आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है।
  5. परीक्षा की तिथि कब घोषित हुई है?
    • परीक्षा जुलाई-अगस्त 2026 में निर्धारित है।
  6. एडमिट कार्ड कब जारी होंगे?
    • परीक्षा से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
  7. क्या सभी राज्यों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं? – हां, लेकिन शुल्क एवं कुछ पात्रता में अंतर हो सकता है।
  8. चयन प्रक्रिया में कौन-कौन से चरण होंगे?
    • लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और दस्तावेज़ सत्यापन।
  9. आधिकारिक वेबसाइट कौन-सी है?
    • mppsc.mp.gov.in
  10. आवेदन शुल्क कितना है?
    • सामान्य वर्ग के लिए 540 रुपये और MP के आरक्षित वर्ग के लिए 290 रुपये।

SarkariFriend की सलाह

शिक्षण के क्षेत्र में एक स्थिर और सम्मानजनक करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए MPPSC सहायक प्राध्यापक की यह भर्ती एक उत्कृष्ट अवसर है। Sarkarifriend.com हमेशा सही, अपडेटेड और यूनिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी वेबसाइट पर आपको सभी प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी भर्तियों की विस्तृत जानकारी, महत्वपूर्ण तिथियां, एडमिट कार्ड, उत्तर कुंजी और परिणाम समय पर उपलब्ध होते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही अपने सभी दस्तावेजों और प्रमाणपत्रों को तैयार रखें और आधिकारिक अधिसूचना को एक बार अवश्य पढ़ लें।


डिस्क्लेमर

MPPSC Assistant Professor Recruitment 2026 की जानकारी Sarkarifriend.com की टीम द्वारा विभिन्न आधिकारिक स्रोतों से एकत्रित करके सामान्य मार्गदर्शन हेतु तैयार की गई है। हम सभी को सलाह देते हैं कि MPPSC सहायक प्राध्यापक भर्ती 2026 में आवेदन करने से पहले मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जारी मूल अधिसूचना (विज्ञापन संख्या 10-24/2025) को अवश्य ध्यानपूर्वक पढ़ लें। भर्ती से संबंधित किसी भी प्रकार की त्रुटि, सुधार या बदलाव की जिम्मेदारी केवल आयोग की होगी। Sarkarifriend.com किसी भी प्रकार की असुविधा या नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा। इसलिए सही और अंतिम जानकारी के लिए हमेशा आधिकारिक बेबसाइट पर उपलब्ध सूचनाओं को ही प्रमाणिक मानें।