Sarkari Friend Job Update – MPESB Group I Sub Group II Recruitment 2025 का आवेदन 24 दिसम्बर से शुरू। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने समूह 1 उप समूह 2 के पदों पर 474 रिक्तियों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर 24 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती विभिन्न चिकित्सा महाविद्यालयों तथा विभागों में पैरामेडिकल, प्रशासनिक एवं तकनीकी पदों के लिए है। इस पोस्ट में आपको आवेदन लिंक, पूर्ण पात्रता, परीक्षा पैटर्न आदि सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है।
नवीनतम सरकारी भर्ती – MPESB समूह 1 उप समूह 2 भर्ती 2025
पोस्ट अपडेट: 18 दिसंबर 2025
संस्था/विभाग का नाम: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB)
पद का नाम: समूह 1 उप समूह 2 के विविध पद
कुल रिक्तियां: 474
अधिसूचना जारी तिथि: 16 दिसंबर 2025
योग्यता: स्नातकोत्तर (पीजी) / संबंधित क्षेत्र में स्नातक
Group 1 Sub Group 2 Various Posts (Medical Social Worker, Assistant Statistical Officer, Clinical Psychologist, Assistant Hospital Administrator, Biochemist, Physiotherapist, etc.)
कुल 474 पदों में से विभिन्न विभागों के लिए कुछ प्रमुख पदों का विवरण इस प्रकार है:
पद का नाम
अनुमानित पद
चिकित्सा सामाजिक कार्यकर्ता (Medical Social Worker)
29+
सहायक सांख्यिकी अधिकारी (Assistant Statistical Officer)
50+
सहायक अस्पताल प्रशासक/प्रबंधक (Assistant Hospital Administrator/Manager)
10+
मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता (Psychiatric Social Worker)
10+
फिजियोथेरेपिस्ट (Physiotherapist)
2
क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट (Clinical Psychologist)
1
बायोकेमिस्ट (Biochemist)
6+
ध्यान दीजिए: उपरोक्त संख्या प्रारंभिक आकलन है। पदों का सटीक, पद-कोडवार एवं विभागवार ब्यौरा आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए एनेक्सर-2 (पेज 22-24) से जांचना अनिवार्य है।
निर्धारित उम्र
आयु सीमा 01 जनवरी 2025 तक मान्य:
श्रेणी
न्यूनतम उम्र
अधिकतम उम्र
सामान्य (UR/EWS)
18 वर्ष
40 वर्ष
OBC/ SC/ ST/ PH/ महिला
18 वर्ष
45 वर्ष
अन्य आरक्षित वर्ग
मध्य प्रदेश सरकार के नियमानुसार छूट लागू
आवेदन फीस
श्रेणी
शुल्क
सामान्य (UR) / अन्य राज्य
500 रुपये
SC/ ST/ OBC/ EWS/ PwD (म.प्र. के मूल निवासी)
250 रुपये
सुधार शुल्क
20 रुपये
भुगतान का माध्यम
डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI
निर्धारित योग्यता (चयनित पद)
पद का नाम
शैक्षिक योग्यता एवं अनुभव
चिकित्सा सामाजिक कार्यकर्ता
समाजशास्त्र/मेडिकल सोशल वर्क में स्नातक या एम.एस.डब्ल्यू (MSW) की डिग्री
सहायक सांख्यिकी अधिकारी
सांख्यिकी/गणित/अर्थशास्त्र में द्वितीय श्रेणी स्नातक डिग्री
क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट
मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर (PG) + 1 वर्ष का अस्पताल अनुभव
फिजियोथेरेपिस्ट
फिजियोथेरेपी में स्नातक + म.प्र. पैरामेडिकल काउंसिल में पंजीकरण
बायोकेमिस्ट
एम.एम.एल.टी. (बायोकैमिस्ट्री) या एमएलटी/बायोकैमिस्ट्री + डी.एम.एल.टी./क्लीनिकल बायोकैमिस्ट्री डिप्लोमा + मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण
सहायक अस्पताल प्रशासक
हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन या मैनेजमेंट में स्नातकोत्तर + 1 वर्ष का प्रासंगिक अनुभव
चयन प्रक्रिया
चरण
विवरण
1. लिखित परीक्षा
कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा (CBT)। सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, तर्कशक्ति, सामान्य विज्ञान, कंप्यूटर एवं संबंधित विषय से कुल 200 प्रश्न।
2. दस्तावेज़ सत्यापन
लिखित परीक्षा के आधार पर तैयार मेरिट सूची के अनुसार।
3. चिकित्सा परीक्षण
अंतिम नियुक्ति से पूर्व।
परीक्षा पैटर्न एवं वेतनमान
परीक्षा पैटर्न: परीक्षा 10 फरवरी 2026 से दो पालियों (प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक एवं अपराह्न 2:30 बजे से 5:30 बजे तक) में आयोजित होगी। प्रत्येक पाली 3 घंटे की होगी
वेतनमान: पद के अनुसार भिन्न-भिन्न है
चिकित्सा सामाजिक कार्यकर्ता, सहायक सांख्यिकी अधिकारी: 32,800 – 1,03,600 रुपये (स्तर-8)।
फिजियोथेरेपिस्ट: 42,700 – 1,35,100 रुपये (स्तर-10)
बायोकेमिस्ट (अनुबंधित): 36,200 – 1,14,800 रुपये (स्तर-9)
MPESB Group में या सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। किसी भी भर्ती में आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना (Notification PDF) को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें। विशेषकर एनेक्सर-2 में दी गई पद-कोडवार रिक्तियों का सही चयन करें। आवेदन की समय सीमा कम है, इसलिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
डिस्क्लेमर:
MPESB Group I Sub Group II Recruitment 2025 की यह जानकारी Sarkarifriend.com की टीम द्वारा विभिन्न विश्वसनीय स्रोतों से एकत्रित एवं प्रस्तुत की गई है। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि MPESB समूह 1 उप समूह 2 भर्ती 2025 में आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर उपलब्ध मूल अधिसूचना को अवश्य पढ़ें एवं उसी को अंतिम मानें। किसी भी त्रुटि के लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे।