Sarkari Friend Job Update – MP Apex Bank Officer Recruitment 2026 – Grade-I & II में यहां से करें आवेदन। मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक (एमपी एपेक्स बैंक) द्वारा ऑफिसर ग्रेड-I, II पदों की भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 06 जनवरी 2026 से 05 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए हमने इस पोस्ट में आवेदन करने का सीधा लिंक दिया गया है। यह भर्ती कुल 313 पदों के लिए आयोजित की जाएगी।
- नवीनतम सरकारी भर्ती – MP Apex Bank Officer Grade-I, II भर्ती 2026
- पोस्ट अपडेट: 06 जनवरी 2026
- संस्था/विभाग का नाम: मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक (MP Apex Bank)
- पद का नाम: ऑफिसर ग्रेड-I, II (कंप्यूटर प्रोग्रामर, इंटरनल ऑडिटर, ब्रांच मैनेजर, फाइनेंशियल एनालिस्ट, एकाउंटेंट आदि)
- कुल रिक्तियां: 313
- अधिसूचना जारी तिथि: 06 जनवरी 2026
- योग्यता: स्नातक/स्नातकोत्तर/B.E./B.Tech./MCA/MBA/CA/ICWA (पदानुसार)
- स्थान: मध्य प्रदेश
- आवेदन लिंक: Apply Now
- टैग: ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, बैंक नौकरी, एमपी सरकारी नौकरी
MP Apex Bank Officer Recruitment 2026 – Grade-I & II Posts की जानकारी
इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं MP Apex Bank Officer ग्रेड-I, II भर्ती 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी सरल एवं हिंदी भाषा में। जिसकी सहायता से कोई भी अभ्यर्थी बहुत ही सरलता से इन पदों से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त करके आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण करने के साथ-साथ पात्रता एवं चयन प्रक्रिया की भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश में बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक लाखों उम्मीदवारों के लिए एमपी एपेक्स बैंक ऑफिसर ग्रेड-I, II की भर्ती एक सुनहरा अवसर लेकर आई है। मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक द्वारा जारी इस अधिसूचना में कुल 313 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती न केवल एक स्थिर और सम्मानित करियर की गारंटी देती है, बल्कि सरकारी क्षेत्र की सुविधाओं और सुरक्षा का भी अवसर प्रदान करती है।
एमपी एपेक्स बैंक ऑफिसर ग्रेड-I, II के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों को केवल आधिकारिक लिंक पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा। परीक्षा तिथि बाद में अधिसूचित की जाएगी और एडमिट कार्ड परीक्षा से पूर्व जारी किए जाएंगे। हमारे बेबसाईट Sarkari Friend के इस आर्टिकल में आप न केवल महत्वपूर्ण तिथियों और पात्रता की जानकारी प्राप्त करेंगे बल्कि आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और उपयोगी लिंक भी पाएंगे। बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए यह एक बेहतरीन मौका है।
भर्ती का सारांश
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| विभाग/संगठन | मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक (MP Apex Bank) |
| पद का नाम | ऑफिसर ग्रेड-I, II (विभिन्न पद) |
| कुल रिक्तियां | 313 पद |
| आवेदन प्रारंभ तिथि | 06 जनवरी 2026 |
| आवेदन अंतिम तिथि | 05 फरवरी 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://apexbankmp.bank.in/ |
| आवेदन लिंक | Apply Now |
| आयु सीमा (30 नवंबर 2025 तक) | न्यूनतम 18 वर्ष, अधिकतम 35 वर्ष |
महत्वपूर्ण तिथियाँ
| घटना | दिनांक |
|---|---|
| आवेदन प्रारंभ | 06 जनवरी 2026 |
| अंतिम तिथि | 05 फरवरी 2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तिथि | 05 फरवरी 2026 |
| परीक्षा तिथि | शीघ्र अधिसूचित |
| एडमिट कार्ड | परीक्षा से पूर्व |
महत्वपूर्ण लिंक
| विवरण | लिंक |
|---|---|
| आधिकारिक नोटिफिकेशन/Notification | डाउनलोड करें |
| ऑनलाइन आवेदन | Apply Now |
| वेबसाइट | विजिट करें |
| WhatsApp Alert | [Join Now] for latest update |
| Sarkari Result Alert | Join Now |
| Telegram Alert | Join Now |
| Sarkari Friend (Result, Job & Admit Card) | विजिट करें |
रिक्तियों का विवरण
| पद का नाम | कुल पद |
|---|---|
| कंप्यूटर प्रोग्रामर | 17 |
| इंटरनल ऑडिटर | 01 |
| ब्रांच मैनेजर | 209 |
| फाइनेंशियल एनालिस्ट | 34 |
| कंप्यूटर प्रोग्रामर-II | 05 |
| एकाउंटेंट | 47 |
| कुल | 313 |
निर्धारित उम्र (Age Limit)
(आयु 30 नवंबर 2025 तक मान्य)
| श्रेणी | न्यूनतम उम्र | अधिकतम उम्र |
|---|---|---|
| सामान्य (UR) | 18 वर्ष | 35 वर्ष |
| आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) | बैंक नियमों के अनुसार छूट लागू |
आवेदन फीस (Application Fee)
| श्रेणी | शुल्क |
|---|---|
| सामान्य / OBC / EWS | 1100 रुपये |
| SC / ST / PwBD | 800 रुपये |
| भुगतान मोड | डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, IMPS, मोबाइल वॉलेट |
निर्धारित योग्यता (Qualification)
| पद का नाम | शैक्षिक योग्यता एवं अनुभव |
|---|---|
| कंप्यूटर प्रोग्रामर | B.E./B.Tech./M.Sc (CS/IT)/MCA + 02 वर्ष अनुभव |
| इंटरनल ऑडिटर | फर्स्ट क्लास ग्रेजुएट या सेकंड क्लास पोस्ट ग्रेजुएट/MBA/CA/ICWA + 02 वर्ष अनुभव |
| ब्रांच मैनेजर | फर्स्ट क्लास ग्रेजुएट या सेकंड क्लास पोस्ट ग्रेजुएट/MBA + 01 वर्ष अनुभव |
| फाइनेंशियल एनालिस्ट | फर्स्ट क्लास ग्रेजुएट या सेकंड क्लास पोस्ट ग्रेजुएट/MBA/CA/ICWA + 02 वर्ष अनुभव |
| कंप्यूटर प्रोग्रामर-II | B.E./B.Tech./B.Sc/M.Sc/MCA + 02 वर्ष अनुभव |
| एकाउंटेंट | फर्स्ट क्लास ग्रेजुएट या सेकंड क्लास पोस्ट ग्रेजुएट/MBA |
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
| चरण | विवरण |
|---|---|
| 1 | लिखित परीक्षा |
| 2 | साक्षात्कार (इंटरव्यू) |
| 3 | दस्तावेज़ सत्यापन |
| 4 | चिकित्सा परीक्षण |
आवेदन कैसे करें
- आधिकारिक वेबसाइट या ऊपर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करने के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक व्यक्तिगत, शैक्षिक और अन्य जानकारी भरें।
- निर्धारित साइज और फॉर्मेट में फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और अन्य दस्तावेज अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म को सबमिट करने से पहले एक बार सभी विवरण जांच लें।
- आवेदन फॉर्म की फाइनल प्रिंट आउट (हार्ड कॉपी) भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।
More Sarkari Friend Updates:
- IISER Recruitment 2026 Non-Teaching: अंतिम तिथि 06 जुलाई 2026
- SBI Apprentice Recruitment 2026: 7150 पद |अंतिम तिथि 8 जून 2026
- UPPSC GIC Lecturer Admit Card 2026: परीक्षा तिथि 14 जून 2026
- SSC GD Constable Answer Key 2026: उत्तर कुंजी जारी तिथि जून 2026
- HSSC Group D Result 2026: 3007 Posts, जारी तिथि 3 जून 2026
FAQ’s (MP Apex Bank Officer Recruitment 2026 – Grade-I & II Posts के प्रश्न)
- MP Apex Bank Officer Recruitment 2026 – Grade-I & II में कुल कितने पद हैं?
- कुल 313 पद हैं।
- आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
- 05 फरवरी 2026।
- न्यूनतम योग्यता क्या है?
- पद के अनुसार स्नातक डिग्री आवश्यक है, विस्तृत योग्यता ऊपर दी गई है।
- क्या आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है?
- हां, आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे।
- परीक्षा की तिथि कब घोषित होगी?
- परीक्षा तिथि बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचित की जाएगी।
- एडमिट कार्ड कब जारी होंगे?
- परीक्षा से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
- क्या सभी राज्यों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
- भर्ती मध्य प्रदेश के लिए है, परंतु आवेदन सभी भारतीय नागरिक कर सकते हैं, यदि वे पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं।
- चयन प्रक्रिया में कौन-कौन से चरण होंगे?
- लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण।
- आधिकारिक वेबसाइट कौन-सी है?
- https://apexbankmp.bank.in/
- आवेदन शुल्क कितना है?
- सामान्य/OBC/EWS के लिए 1100 रुपये तथा SC/ST/PwBD के लिए 800 रुपये।
SarkariFriend की सलाह
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए MP Apex Bank की यह भर्ती एक बेहतरीन अवसर है। SarkariFriend.com हमेशा सही, अपडेटेड और यूनिक जानकारी प्रदान करता है। हमारी वेबसाइट पर आपको सभी सरकारी नौकरियों की विस्तृत जानकारी, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और उत्तर कुंजी की सूचना समय पर मिलती है।
डिस्क्लेमर
MP Apex Bank Officer Recruitment 2026 – Grade-I & II की यह जानकारी SarkariFriend.com की टीम द्वारा विभिन्न आधिकारिक स्रोतों से एकत्र करके तैयार की गई है। हम हमेशा उम्मीदवारों को सलाह देते हैं कि MP Apex Bank Officer Recruitment 2026 ग्रेड-I, II भर्ती 2026 में आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। SarkariFriend.com किसी भी प्रकार की त्रुटि, चूक या बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं है। इसलिए हम आपको यह सलाह देते हैं कि आधिकारिक बैंक वेबसाइट पर उपलब्ध सूचनाओं को ही सही मानें।