Trending

2024 का विवाह पंजीकरण फॉर्म PDF

इस पोस्ट में विवाह पंजीकरण फॉर्म PDF रूप में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ विवाह पंजीकरण के लाभ‚ विवाह पंजीकरण में लगने वाले आवश्यक दस्तावेज कौन–कौन से हैं तथा विवाह पंजीकरण शुल्क एवं अन्य आवश्यक जानकारी विस्तृत रूप में प्रदान की गयी है। यदि आप भी विवाह पंजीकरण कराने के बार में सोच रहे हैं तो इस पोस्ट को पढ़कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते है। यह पोस्ट निश्चय ही आपके लिए लाभकारी होगा।

विवाह पंजीकरण फॉर्म PDF डाउनलोड लिंक

विवाह पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज

ऐसे विवाहित दंपति जिन्हें अपने विवाह पंजीकरण की आवश्यकता है‚ उन्हें आवेदन से पूर्व निम्नलिखित नीचे दिये गये दस्तावेजों की उपलब्धता सुनिश्चित कर लेनी चाहिए जो निम्नवत् है–

  • विवाहित दम्पति –
  • पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ जो कि 40 KB से कम होना चाहिए।
  • आधार कार्ड‚
  • पैन कार्ड‚
  • हाईस्कूल प्रमाण पत्र‚
  • 100⁄- रूपये मूल्य के स्टाम्प पेपर पर नोटरी‚
  • प्रधान या वार्ड सदस्य द्वारा विवाह सम्पन्न होने का प्रमाणित‚ जिसमें विवाह के समय दम्पत्ति का फोटो भी लगा हो।
  • नोट– उपरोक्त सभी दस्तावेज दम्पति पुरूष एवं महिला दोनों का होना चाहिए।

गवाही देने वाले व्यक्तियों का साक्ष्य–

  • दो व्यक्तियों का आधार कार्ड‚ पैन कार्ड‚ हाईस्कूल प्रमाण पत्र

विवाह पंजीकरण के विभिन्न लाभों का वर्णन

वास्तव में विवाह पंजीकरण कराना अति आवश्यक होता है। विवाह पंजीकरण कराने के पश्चात इसके विभिन्न प्रकार के लाभ लिये जा सकते है‚ जो निम्न है–

  • विवाहित होने का कानूनी प्रमाण।
  • शादी शुदा जोड़े के वैवाहिक स्थिति का सत्यापन एवं स्थापन।
  • कानून की दृष्टि में वैवाहिक जीवन का सत्यापन।
  • मायके में मिले उपनाम को बदलने में सहायता।
  • यदि पति विदेश में रहता है तो पत्नी को वीजा प्राप्त करने में सहूलियत।
  • पति के सम्पत्ति में पत्नी को दावा करने का अधिकार।
  • विवाहित पति यदि सेना में नौकरी करता है तो उसे विवाह प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होता है।

इसके अतिरिक्त भी विवाह पंजीकरण कराने के अनेक फायदे हैं तो समयानुसार मिलते रहते हैं।

विवाह पंजीकरण शपथ पत्र कहां से प्राप्त करें

यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी है तो https://igrsup.gov.in/ पर जाकर विवाह पंजीकरण शपथ पत्र प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही विवाह पंजीकरण हेतु आनलाईन आवेदन भी कर सकते हैं। आनलाईन आवेदन करने के पश्चात विवाहित दम्पति को तहसील के रजिस्ट्री विवाह में दो गवाहों एवं दस्तावेजों के साथ 01 माह के अन्दर प्रस्तुत होना होता है। इसके बाद विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र रजिस्ट्री विभाग द्वारा जारी कर दिया है।

विवाह पंजीकरण शुल्क कितना हैॽ

उत्तर प्रदेश में विवाह पंजीकरण शुल्क 50/- रूपया निर्धारित है।

विवाह पंजीरण पीडीएफ फार्म कहां से प्राप्त करेंॽ

विवाह पंजीकरण फार्म उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक बेबसाईट https://igrsup.gov.in/ पर जाकर डाउनलोउ किया जा सकता है। लेकिन हम आपकी सुविधा के लिए विवाह पंजीकरण फॉर्म PDF डाउनलोड करने हेतु सीधा लिंक प्रदान कर रहे हैं।

Join Sarkari Friend on Social Media App
WhatsApp PageTelegram PageFacebook Page

FAQ’s: 2024 का विवाह पंजीकरण फॉर्म PDF

1- विवाह पंजीकरण हेतु आवश्यक दस्तावेज क्या हैॽ

आधार कार्ड + पैन कार्ड + 10वीं मार्कशीट + शपथ पत्र + प्रधान⁄सदस्य प्रमाणित + दो गवाह

2- विवाह पंजीकरण कैसे चेक करें ॽ

विवाह पंजीकरण कराने हेतु पहले आनलाईन आवेदन करना होगा। उसके उपरान्त 30 दिनों के अंदर रजिस्ट्री कार्यालय में उपस्थित होकर आवश्यक सत्यापन कराना होगा।

3- विवाह पंजीकरण कैसे बनाएं

विवाह पंजीकरण कराने हेतु तहसील के नजदीकी जन सेवा केन्द्र पर जाकर आनलाईन आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण कराना चाहिए। उसके बाद राजिस्ट्री कार्यालय में जाकर सभी आवश्यक दस्तावेजों एवं गवाहों के साथ उपस्थित होना चाहिए।

4- विवाह पंजीकरण फॉर्म कैसे भरेंॽ

इसके लिए नजदीकी जन सेवा केन्द्र की मदद लें या फिर हमें कमेंट करें।

5- विवाह पंजीकरण हेतु आवेदन पत्र

विवाह पंजीकरण कराने हेतु इस पोस्ट में आवेदन पत्र एवं शपथ पत्र का फार्म pdf रूप में दिया गया है। आवेदन फार्म का अवलोकर करनें।

6- विवाह पंजीकरण के फायदे क्या–कया हैॽ

विवाह पंजीकरण के लाभ जानने के लिए इस पोस्ट में सारगर्भित लेकिन अनिवार्य जानकारी प्रदान की गयी है। आप इस पोस्ट का अध्ययन करें।

7- विवाह पंजीकरण बनाने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिएॽ

इस पोस्ट में इस प्रश्न का उत्तर दिया गया है। पोस्ट का अध्ययन करें।

Admin

Recent Posts

SSC CHSL SYLLABUS – परीक्षा पैटर्न और तैयारी की पूरी जानकारी हिन्‍दी में

आज मैं आपके साथ SSC CHSL SYLLABUS और एग्जाम पैटर्न की गहराई से चर्चा करूँगा।…

3 weeks ago

NEET Syllabus 2025: पूरी जानकारी हिंदी में | SarkariFriend.com

आज हम बात करने वाले हैं NEET Syllabus 2025 की। अगर आप मेडिकल की तैयारी कर रहे…

4 weeks ago

Madhya Pradesh Police Final Result Declared: कैसे चेक करें परिणाम और अगले चरण की तैयारी

यह पोस्‍ट Madhya Pradesh police Final Result Declared होने के बारे में है। सुबह जैसे…

4 weeks ago

RRB Technician Result 2025 की पूरी जानकारी: जानिए कैसे देखें अपना रिजल्ट और क्या है अगला स्टेप

RRB Technician Result 2025 की पूरी जानकारी और मेरा पहला अनुभव और आपकी चिंताओं का समाधान:…

4 weeks ago

Police Constable requirement 2025: 19 हजार पदों पर नौकरी का सुनहरा मौका

इस पोस्‍ट में Police Constable requirement 2025 से जुड़ी जानकारी सरलतम भाषा में देने की…

4 weeks ago

ECHS Recruitment 2025 |HEALTH SCHEME (ECHS) भर्ती 2025

ECHS Recruitment 2025 भर्ती की कुछ बातें। कुछ कर्तव्य वर्दी उतारने के बाद भी हमारे…

1 month ago