Trending

Kisan Sarathi: किसान सारथी क्या है, कैसे करेगा काम, करें पूरी जानकारी

मिलेगी खेती किसानी से जुड़ी सभी जानकारी, होगी किसानों की मदद।

भारत सरकार की मंंशा के अनुरूप भारतीय कृषि अनुसंधान की मदद से किसान भाईयों की मदद के लिए Kisan Sarathi (किसान सारथी) डिजिटल प्लेटफार्म (www:kisansarathi.in)के रूप में लांच किया गया है। किसान सारथी डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से हमारे किसान भाईयों को खेती-बारी से जुड़ी अनेक जानकारियां तत्काल और सही समय पर मिल सकेंगी।

Kisan Sarathi प्लेटफार्म का प्रयोग कर किसान व हितधारकों को कृषि वैज्ञानिक केन्द्र के वैज्ञानिकों से सीधे जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा, जिसके फलस्वरूप किसान भाई खेती किसानी में आ रही समस्याओं का वैज्ञानिक तरीके से ठोस समाधान प्राप्त कर सकेंगे।

भारत सरकार का यह कदम निश्चित रूप से कृषि कार्य से जुड़े लोगों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं होगा। इस योजना का क्रियान्वयन पहले चरण में उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश व महराष्ट्र के किसानों के लिए किये जाने का कार्यक्रम सुनिश्चित हुआ है।

Kisan Sarathi कैसे करेगा काम?

इस सुविधा का लाभ प्राप्त करने वाले किसानों को सर्वप्रथम किसान सारथी (Kisan Sarathi) पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन करते समय किसान अपने कार्य से संबन्धित जैसे कृषि, वागवानी, पशुपालन अथवा मछली पालन जैसे व्यवसाय को चुना सकता है।

Source by kisansarathi

रजिस्ट्रेशन करने के बाद किसानों की सुविधानुसार उनकी स्थानीय भाषा में किसान की संबन्धित समस्याओं से जुड़े वैज्ञानिक अथवा एक्सपर्ट उनसे सम्पर्क कर उनकी समस्याओं को समाधान करेंगे।

Source by kisan sarthi contact us page

किसान सारथी (Kisan Sarathi) के लाभ

वर्तमान समय में किसानों की स्थिति बहुत बेहतर नहीं है। किसानों को उनकी फसल का सही रकम नहीं प्राप्त हो पाता है। कभी-कभी किसान भाईयों को कृषि में लगाये गये धन के बराबर भी रकम नहीं प्राप्त हो पाता है।

इसका सबसे बड़ा कारण सही समय पर वैज्ञानिक रूप में कृषि कार्य को संपादित न कर पाना होता है। हालांकि पहले की अपेक्षा कृषि कार्यों को करने के लिए अनेक मशनरी यंत्रों को प्रयोग ने कृषि कार्य को आसान जरूर बना दिया है लेकिन आज भी कृषि कार्य में लगे किसानों के लिए खेती-बारी लाभ का कार्य नहीं रह गया है।

Source by kisansarathi

भारत सरकार किसानों की समस्यों को दूर करने के लिए दूरगामी कार्यक्रमों की योजना बनाने के साथ-साथ उनके आय को बढ़ाने हेतु अनेक कानूनों एवं योजनाओं को लागू करने की कोशिश करने का प्रयास जरूर कर रही है। इसी क्रम में किसान सारथी डिजिटल प्लेटफार्म की मदद से लांच किया गया है।

फसलों की अच्छा उत्पादन कैसे हो, उत्पादन के पश्चात उसका सही मूल्य कैसे प्राप्त हो, आर्थिक एवं पर्यावरणीय रूप से खेती-किसानी को लाभदायक कैसे बनाया जाय सहित अनेक समस्याओं को दूर करने के लिए किसान भाई कृषि वैज्ञानिक केन्द्र के वैज्ञानिकों की मदद सीधे प्राप्त कर पायेंगे।

Source by kisansarathi

किसान सारथी की मदद से सिर्फ कृषि के उत्पादन से संबन्धित जानकारी ही नहीं प्राप्त की जा सकेगी, अपितु मछली पालन करने वाले, बागवानी करने वाले व पशुपालक भी इस योजना के माध्यम से सीधे वैज्ञानिकों से ठोस व प्रमाणिक जानकारी तुरन्त प्राप्त कर सकेंगे।

किसान सारथी बेबसाईट के महत्‍वपूर्ण बिंदु

विभाग का नामकिसान सारथी (Kisan Sarathi)
भारत सरकार | Government of India
किसान सारथी पोर्टल की आफिशियल बेबसाईट यहां क्लिक करें।
Connect with Kisan Sarathiयहां क्लिक करें।
किसान सारथी पोर्टल की सेवायेंयहां क्लिक करें
किसान सारथी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हेतुयहां क्लिक करें
किसान सारथी Leaflet (हिन्दी में)Download
किसान सारथी Leaflet (In English)Download
किसान सारथी पोर्टल की लांच तिथि2021, Friday (July 16)
Tollfree No:1800 123 2175 or 14426

लाभार्थी को क्या करना होगा

सर्वप्रथम Kisan Sarathi पोर्टल पर किसान को अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक पूर्ण हो जाने के पश्चात खेती-किसानी, वागवानी, पशुपालन, मत्यपालन आदि अनेक क्षेत्रों में हो रही समस्यों को दूर करने का ठोस व प्रमाणिक समाधान किया जायेगा।

वर्तमान में कैसे हो रही है खेती किसानी

खेती किसानी के कार्य में पहले की अपेक्षा अधिक कृषि यंत्रों का प्रयोग, अच्छे संस्करण के बीजों का प्रयोग आदि भी बहुतायात से किया जा रहा है। फिर भी कई कारणों की वजह से खेती किसानी के कार्य में लगे लोग अर्थिक तंगी से परेशान रहते हैं।

कई बार ऐसा देखने को मिला है कि हमारे किसान भाईयों को खेती की वजह से काफी नुकसान का समाना करने पड़ा है। किसान भाईयों को खेती करने के लिए साहूकारों से कर्ज लेना आम बात है।

लेकिन कृषि कार्य में लाभ न होने से अथवा प्राकृतिक आपदा जैसे सूखा, अत्यधिक वारिस, समय से जुताई, बुआई, रोपाई न हो पाने अथवा फसलों में पाला लग जाने साहित अनेक समस्‍याओं के कारण किसान भाई आर्थिक रूप से बर्बाद हो जाते है। हालत यह हो जाती है कि साहूकारों का कर्ज तक जमा नहीं कर पाते है और साल दर साल कर्ज में डूबे रहते हैं।

किसान सारथी मंच पर अपनी जिज्ञासा के आधार पर कैसे सम्पर्क⁄रजिस्ट्रेशन करेंॽ

देश के किसी भी राज्य के किसान भाई को खेती–किसान से संबन्धित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करना अब बहुत आसान हाे गया है। 1 मिनट से भी कम समय में किसान सारथी मंच पर अनुरोध कर किया जा सकता है। अनुरोध की प्रक्रिया पूर्ण हो जाने पर शीघ्र ही किसान सारथी विभाग द्वारा अपके रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर सम्पर्क कर जानकारी या सुझाव दिया जायेगा। नीचे बताये गये स्टेप्स को पूरा करके बहुत ही आसानी से अनुरोध किया जा सकता है। 

  1. सबसे पहले किसान सारथी के आधिकारिक बेबसाईट पर जायें।
  1. इसके बाद उपर दिखायी दे रहे मीनू बार की पट्टी में रूचि दिखायें (Show interest) का विकल्प प्राप्त होगा। उसी पर क्लिक करें।
  2. अब आपके सामने एक नया पेज दिखायी देगा। जहां पर अपना पूरा नाम‚ मोबाईल नंबर भरकर दूसरी लाईन में दिखायी दे रहे राज्य के विकल्प में से अपने राज्य का नाम चुने। इसके बाद जिला चुने और इसके बाद आपके जिले में कृषि विज्ञान केन्द्र की सूची दिखायी देगी। इसमें से किसी एक विकल्प का चयन करके Submit के बटन पर क्लिक कर दें।
  3. इतना करने के बाद आपका अनुरोध किसान सारथी प्लेटफार्म पर स्वीकार कर ली जायेगी और आपके पेज पर अनुरोध सफलतापूर्वक स्वीकार कर लिया गया है का मैसेज भी दिखायी देने लगेगा।

नोट– कुछ घंटे या दिन के बाद आपके मोबाईल पर किसान सारथी विभाग की एक्सपर्ट टीम⁄वैज्ञानिकों द्वारा सम्पर्क किया जायेगा। 

किसान सारथी मंच के  महत्वपूर्व आंकड़े (Statistics)

  • अब तक 4660313 किसनों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराकर खेती किसानी से संबन्धित जानकारी प्राप्त की है।
  • देश भर में अब तक कुल 740 कृषि विज्ञान केन्द्र रजिस्टर्ड हो चुके हैं।
  • इस योजना से देश के कुल 664,369 गांवों की अपेक्षा 136134 गांवों को कवर किया जा चुका है।

किसान सारथीः राज्यवार रजिस्टर्ड किसानों की संख्या‚ KVKs और Scientists

State nameFarmers RegisteredRegistered KVKs & Scientists
ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS359No of KVKs: 2
No of Scientists: 3
ANDHRA PRADESH103249No of KVKs: 29
No of Scientists: 78
ARUNACHAL PRADESH3615No of KVKs: 7
No of Scientists: 32
ASSAM32392No of KVKs: 19
No of Scientists: 109
BIHAR364730No of KVKs: 45
No of Scientists: 102
CHHATTISGARH262688No of KVKs: 28
No of Scientists: 76
DELHI6100No of KVKs: 2
No of Scientists: 8
GOA4853No of KVKs: 1
No of Scientists: 7
GUJARAT213440No of KVKs: 25
No of Scientists: 138
HARYANA99756No of KVKs: 18
No of Scientists: 94
HIMACHAL PRADESH14688No of KVKs: 11
No of Scientists: 46
JAMMU AND KASHMIR11840No of KVKs: 11
No of Scientists: 62
JHARKHAND20341No of KVKs: 18
No of Scientists: 62
KARNATAKA96931No of KVKs: 27
No of Scientists: 145
KERALA2599No of KVKs: 11
No of Scientists: 69
LADAKH5369No of KVKs: 4
No of Scientists: 7
MADHYA PRADESH584706No of KVKs: 52
No of Scientists: 224
MAHARASHTRA468126No of KVKs: 50
No of Scientists: 234
MANIPUR2767No of KVKs: 3
No of Scientists: 55
MEGHALAYA2501No of KVKs: 7
No of Scientists: 40
MIZORAM2506No of KVKs: 6
No of Scientists: 27
NAGALAND2621No of KVKs: 10
No of Scientists: 38
ODISHA103593No of KVKs: 33
No of Scientists: 131
PUDUCHERRY2671No of KVKs: 2
No of Scientists: 8
PUNJAB47121No of KVKs: 19
No of Scientists: 104
RAJASTHAN311335No of KVKs: 45
No of Scientists: 177
SIKKIM2178No of KVKs: 3
No of Scientists: 17
TAMILNADU220812No of KVKs: 30
No of Scientists: 157
TELANGANA160030No of KVKs: 24
No of Scientists: 62
TRIPURA11595No of KVKs: 5
No of Scientists: 41
UTTAR PRADESH416467No of KVKs: 82
No of Scientists: 238
UTTARAKHAND16536No of KVKs: 13
No of Scientists: 51
WEST BENGAL171068No of KVKs: 24
No of Scientists: 112

Kisan Sarathi FAQ’s

1. किसान सारथी योजना का मकसद क्‍या है ?

उत्‍तर- इसका मकसद किसानों को खेती-किसानी एवं पशु पालन में आ रही समस्‍यों का समुचित समाधान करतेे हुए उनकी आय को बढाना है।

2. क्‍या किसान सारथी से सरकारी सहायता प्राप्‍त होगी ?

उत्‍तर- नही। किसान सारथी डिज‍िटल प्‍लेटफार्म द्वारा खेती-बारी करने में हो रही समस्‍याओ का समाधान प्राप्‍त किया जा सकता है।

3. क्‍या यह प्रदेश सरकार की योजना है ?

उत्‍तर- नहीं, यह भारत सरकार की योजना है। इसी प्रकार की एक योजना राजस्थान सरकार राज किसान साथी पोर्टल के नाम से लांच कर चुकी है।

4. कौन करेगा किसानों की समस्‍याओं का निस्‍तारण ?

उत्‍तर- कृषि वैज्ञानिक केन्द्र के वैज्ञानिकों अथवा एक्‍सपर्ट के द्वारा खेती-बारी, पशुपालन, मत्‍सय पालन इत्‍यादि से जुडी समस्‍याओं का निराकरण किया जायेगा।

5. किस तरह से मांगना होगा सलाह ?

उत्‍तर- किसान सारथी पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कर संबन्धित समाधान प्राप्‍त कर सकते है।

6. किसानों की समस्‍याओं का समाधान किस भाषा में किया जायेगा ?

उत्‍तर- किसानों की समस्‍याओं का समाधान उनकी स्‍थानीय भाषा में कियेे जाने का प्रावधान है।

7. किसान सारथी पोर्टल की आफिशियल बेबसाईट क्‍या है?

उत्‍तर- किसान सारथी पोर्टल की आफिशियल बेबसाईट kisansarathi.in है।

इसे भी पढ़े:

Admin

Recent Posts

JSSC CGL Admit Card 2024 Download

JSSC CGL Admit Card 2024 Download: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) 2024 में संयुक्त स्नातक…

4 weeks ago

RSOS Result 2024: Check Your results Now

Rajasthan State Open School यानि (RSOS) RSOS Result 2024 जारी हो गया है। यदि आपने…

1 month ago

SSC CHSL Result 2024 – Download Tier 1 Merit List PDF Cutoff Marks

SSC CHSL (कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर) परीक्षा सरकारी नौकरी चाहने वालों के…

1 month ago

RRB NTPC Notification 2024

रेलवे भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्‍यर्थियों के खुशखबरी यह है कि नयी भर्ती के…

1 month ago

Assam Direct Recruitment Exam (ADRE) 2024 – Download ADRE Admit Card

ADRE Admit Card 2024 आज जारी हो गया है। ऐसे उम्‍मीदवार जिन्‍होंंने पूर्व में असम…

1 month ago

Army Sports Quota Recruitment 2024

यहां पर Army Sports Quota Recruitment 2024 से सम्‍बन्धित पदों जिसमें हवलदार और नायब सूबेदार…

1 month ago