How to Check Khasra Khatauni UP | Khatauni UP 2024, खतौनी⁄खसरा कैसे देखेंॽ

Khasra Khatauni UP 2023: Khasra Khatauni मुख्यतः किसी भूखण्ड का नम्बर एवं रकबा को जानने हेतु एक दस्तावेज होता है। जिसका प्रयोग मुख्यतः जमीन की खरीद एवं बिक्री करने, किसान सम्मान निधि का लाभ लेने, बैंक से लोन लेने, किसान क्रेडिट कार्ड हेतु एवं अन्य सरकारी सहायता प्राप्त करने सहित अनेक प्रावधानों हेतु किया जाता है। इसके साथ ही कौन सी जमीन किसकी है ॽ का पता लगाने हेतु लोग Khasra Khatauni को एक माध्यम के रूप में चुनते हैं।

आप भी वर्तमान में अपनी भूमि अथवा अन्य किसी व्यक्ति की भूमि की जानकारी खसरा खतौनी के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। आप Khatauni UP के Official Websites पर जाकर स्वयं की भूमि अथवा किसी अन्य के भूमि का Khasra Khatauni (सरा खतौनी) देखकर अथवा प्रिंट कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन प्रकार की खतौनी (अप्रमाणित) होती है।

खसरा⁄खतौनी (Khasra Khatauni) का प्रयोग किसी जमीन की वास्तविक स्थिति के अवलोकन हेतु किया जाता है। वहीं प्रमाणित प्रति हेतु तहसील के कम्प्यूटर केन्द्र व सीएससी तथा लोकवाणी केन्द्रों पर सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते हैं। प्रमाणित खतौनी का शुल्क तहसील के कम्प्यूटर केन्द्र पर रू0 20 तथा सीएससी एवं लोकवाणी केन्द्रों पर रू0 30 होता है।

Real Time Khatauni | Khasra Khatauni UP

उत्तर प्रदेश में प्रायः सभी स्थानों पर जमीन से संबन्धित विवाद एवं धोखाधड़ी का मामला आये दिन देखने को मिलता है। उत्तर प्रदेश की जनसुनवाई पोर्टल में 90 प्रतिशत से अधिक मामले जमीन को कब्जा करने एवं जमीन धोखाधड़ी के मामले होते हैं। इस समस्या के निपटान हेतु सरकार ने एक नवीन महत्वाकांक्षी साफ्टवेयर के माध्यम से रियल टाईम में जमीन अपडेट करने की व्यव्था को लेकर आयी है।

जिसका प्रयोग करते हुए रियल टाईम मे खतौनी अपडेट होंगे। इस सफ्टवेयर का विकास राजस्व परिषद की अनुशंसा पर NIC यानी नेशनल इन्फार्मेटिक सेन्टर ने किया है। रियल टाईम खतौनी तुरंत ही निकाला जा सकता है एवं बैनामा के बाद जमीन की स्थिति को रियल टाईम में ही अपडेट किया जायेगा। इससे धोखाधड़ी की संभावना कम होगी।

Real Time Khatauni का प्रयोग

Khasra Khatauni का प्रयोग प्रमुख रूप से पांच स्थानों पर किया जाता है, जो निम्‍न है–
  1. सामान्यतः जब आप तहसील में जाकर किसी जमीन की रजिस्ट्री कराते हैं तो आपकों उक्त जमीन जो की खरीदी अथवा बिक्री की जा रही है, के खतौनी की आवश्यकता पड़ती है। इसके अभाव में रजिस्ट्री का दस्तावेज एक वकील द्वारा नहीं तैयार नहीं किया जा सकता है। वकील द्वारा खतौनी का सम्यक अवलोकन करने के बाद ही रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू की जाती है।
  2. जब कोई व्यकित लोन लेने हेतु बैंक से सम्पर्क करता हैं. तो गारंटी के तौर पर आपके प्रापर्टी के मूल कागज की मांग बैंक द्वारा की जाती है। मूल कागजों का सत्यापन करके संतुष्ट होने पर बैंक आपको लोन दे सकता है। मूल कागज के रूप में खतौनी की प्रमाणित प्रति प्रस्तुत की जा सकती है।
  3. केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) लोन हेतु हमारे देश के किसान भाइयों को खतौनी की आवश्यकता पड़ती है। खतौनी में अंकित रकबे के अनुसार बैंक किसान को कितना लोन देना है. यह सुनिश्चित करता है। खतौनी के आभाव में बैंको द्वारा उपलब्ध कराये जाने वाले केसीसी की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।
  4. PM KIsan सम्मान निधि योजना का फायदा वही व्यक्ति उठा पाता है. जिसके पास खसरा खतौनी के साथ–साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक व मोबाईल नम्बर होता है। खसरा⁄खतौनी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने हेतु आवश्यक दस्तावेजों में एक प्रमुख दस्तावेज होता है। इसके अभाव में आपका फार्म आनलाईन नहीं हो सकता है।
  5. किसान भाईयों को सब्सिडी वाला खाद प्राप्त करने हेतु भी खसरा⁄खतौनी की आवश्यकता पड़ती है। इस प्रकार कई अन्य सरकारी अथवा गैर सरकारी उपक्रमों में खतौनी का प्रयोग किया जाता है।
विभागउत्‍तर प्रदेश राजस्‍व विभाग (BHULEKH Uttar Pradesh)
आफिशियल बेबसाईटhttps://upbhulekh.gov.in/
परियोजना का उद्देश्‍यआम नागरिकों हेतु अलाईन खतौनी की अप्रमाणित प्रति प्रदान करना।
परियोजना का अन्‍य लाभभू-नक्‍शा प्राप्‍त करना।
U.P. खतौनी प्राप्‍त करने हेतुक्लिक करें।
U.P. भू-नक्‍शा प्राप्‍त करने हेतु क्लिक करें।

उत्‍तर प्रदेश राज्‍य की Khasra Khatauni देखने के लिए दस्तावेज

उत्तर प्रदेश राज्य की खसरा खतौनी खतैनी देखना बहुत ही आसान है। Khasra Khatauni देखने के लिए Khasra Khatauni Number, खाता संख्या अथवा भू–स्वामी के नाम की जरूरत होती है। लेकिन इससे पूर्व राज्य, जनपद, तहसील एवं ग्राम का नाम जानना जरूरी है। क्रमबद्ध रूप से आवश्यक जानकारी नीचे दी गयी है।

1- राज्य, जनपद, तहसील एवं ग्राम का नाम।
2- खाता नं०, खसरा नंबर⁄गाटा नंबर अथवा उस व्यकित का नाम जिसका खतौनी देखना है।
3- नाम द्वारा खतौनी प्रदर्शित न होने पर उस परिवार के बडे सदस्य का नाम अथवा भूमि के सहस्वामी के नाम की आवश्यकता पड़ सकती है।

इसे भी पढ़ेंः Varasat Online कैसे करें | UP Varasat online status

U.P. प्रमाणित खतौनी का शुल्क कितना होता है ॽ

प्रमाणित Khasra Khatauni तहसील पर जाकर भूलेख विभाग अथवा जन सेवा केन्द्र पर जाकर प्राप्त किया जा सकता है। प्रमाणित Khasra Khatauni का शुल्क निम्नवत् है।

1- तहसील के कम्प्यूटर केन्द्र पर प्रमाणित खतौनी⁄खसरा का शुल्क 20 रूपये होता है।
2- लोकवाणी एवं सी.एस.सी. केन्द्रों पर प्रमाणित खतौनी⁄खसरा का शुल्क 30 रूपया लिया जाता है।


तहसील भूलेख खतौनी नकल गाटा संख्या द्वारा

आनलाईन खतौनी का अवलोकन आप अपने मोबाईल फोन से अथवा कम्प्यूटर की स्क्रीन पर आसानी के साथ कर सकते है। बहुत ही सिम्पल इण्टरफेस होता है, जहां आपको कुछ स्टेप पूरा करने पर खतौनी का पेज Show कर दिया जाता है। तो चलिए STEP BY STEP शुरू करते हैं।

  • STEP 1- सर्वप्रथम आप अपना ब्राउजर OPEN करें।
  • STEP 2- उसके बाद गूगल के सर्च बाक्स में BHULEKH टाईप करके सर्च करें।
  • STEP 3- सर्च करने के बाद आपके कम्प्यूटर स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा। जहां बहुत सारे राज्यों के बेबसाईटों का लिंक दिखायी देगा।
  • STEP 4- अब आप जिस भी प्रदेश/राज्‍य के गांव का खतौनी/खसरा देखना चाहते हैं. उस राज्य के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आपका पेज भूलेख बेबसाईट के आफिसियल पेज पर चला जायेगा। उत्तर प्रदेश भूलेख की आफिसियल बेबसाईट पर जाने के हेतु दिये गये लिंक पर क्लिक करें। भूलेख उत्‍तर प्रदेश
तहसील भूलेख खतौनी नकल
  • STEP 5- रियल टाईम खतौनी की नकल देंखे के बटन पर क्लिक करें।
तहसील भूलेख खतौनी नकल

STEP 6- इसके बाद पॉपअप बाक्स में दिखायी दे रहे कैप्चा कोड को भरे और फिर Submit के बटन पर क्लिक करें।

तहसील भूलेख खतौनी नकल

STEP 7- BHULEKH के होम पेज पर पहुंचने के बाद सबसे पहले जनपद सेलेक्ट करें।

तहसील भूलेख खतौनी नकल
  • STEP 8- जनपद सेलेक्ट करने के के बाद आपको तहसील सेलेक्ट करने का आप्शन मिलेगा। अब आपको तहसील सेलेक्ट करना होगा।
तहसील भूलेख खतौनी नकल
  • STEP 9- तहसील सेलेक्ट करने के बाद आपको ग्राम सेलेक्ट करने का आप्शन मिलेगा। यहां आप जिस ग्राम की खतौनी की नकल देखना चाहते हैं, उस ग्राम के नाम पर क्लिक करिये।
तहसील भूलेख खतौनी नकल
  • STEP 10- ग्राम के नाम पर Click करने के पश्‍चात आपके Computer Screen पर नया Page Open होगा।
  • STEP 11- इस स्क्रीन पर आपको कई आप्शन मिलेगा। गाटा⁄खसरा, खाता संख्या एवं खातेदार के नाम द्वारा खतौनी की नकल देखी जा सकती है। किसी एक आप्शन को चुनकर खोजें आप्शन पर क्लिक करना चाहिए।
तहसील भूलेख खतौनी नकल
  • STEP 12- यदि आप खसरा⁄गाटा संख्या द्वारा खोजें के विकल्प पर क्लिक करें और गाटा संख्या भरें। फिर सामने दिये हुए खोजे के बटन पर क्लिक करें।
तहसील भूलेख खतौनी नकल
  • STEP 13- क्लिक करने के बाद खसरा नंबर की लिस्ट SHOW होगी। जिसके सामने रेडियो बटन लगा होगा।
  • STEP 14- उस रेडियो बटन को चेक (क्लिक) करें। रेडियो बटन को चेक (क्लिक) करने के बाद आपके सामने उध्दरण देखें का आप्शन हाईलाईट हो जायेगा। जिस पर (क्लिक) करने के पश्चात एक नया पेज OPEN होगा।
तहसील भूलेख खतौनी नकल
  • STEP 15- इस पेज पर Verification हेतु कैप्चा भरना का आप्शन मिलेगा। कैप्चा भर कर Continue पर (क्लिक) करने के बाद Khasra Khatauni UP दिखाई देने लगेगा।
खसरा खतौनी नाम अनुसार
  • STEP 16- जहां पर उक्त जमीन का विवरण जिसमें खाता संख्या, भूमिस्वामी एवं सहस्वामी का नाम एवं पता तथा खसरा संख्या एवं रकबा, जमीन पर हुए आदेशों आदि का विवरण प्रदर्शित होगा। जिसका अवलोकन आप कर सकते हैं तथा अपनी आवश्यकता अनुसार कीबोर्ड के Cont + P कमाण्ड द्वारा प्रिंट भी कर सकते हैं।

खसरा खतौनी नाम अनुसार कैसे निकालें

नाम द्वारा खतौनी निकालने की प्रक्रिया भी नीचें बतायी गयी है।

  • सबसे पहले गूगल में जाकर भूलेख सर्च करें।
  • अब गूगल के सर्च परिणाम में दिखायी दे रहे भूलेख (https://upbhulekh.gov.in/) के लिंक पर क्लिक करें। अभी विजिट करने के लिए दिये गये सीधे लिंक पर क्लिक करे।
  • अब आपके सामने उत्तर प्रदेश भूलेख विभाग का डैशबोर्ड दिखायी देगा। जहां पर बहुत से विकल्प मिलेंगे। आपको ʺरियल टाईम खतौनी की नकल देखेंʺ के लिंक पर क्लिक करना है।
खसरा खतौनी नाम अनुसार
  • इसके बाद पॉपअब बाक्स में दिखायी दे रहे कैप्चा कोड को भरे और फिर Submit के बटन पर क्लिक करें।
खसरा खतौनी नाम अनुसार
  • अब सबसे पहले जनपद चुनें।
खसरा खतौनी नाम अनुसार
  • फिर तहसील चुने।
खसरा खतौनी नाम अनुसार
  • ग्राम का नाम चुनें (ग्राम का नाम चुनने के लिए ग्राम के पहले अक्षर पर क्लिक करें)
खसरा खतौनी नाम अनुसार
  • फिर ʺखातेदार के नाम द्वारा खोजेʺ के विकल्प पर क्लिक करें।
खसरा खतौनी नाम अनुसार
  • फिर खातेदार के नाम का कुछ अक्षर भरकर सामने दिखायी दे रहे ʺखोजʺ के बटन पर क्लिक करें।
खसरा खतौनी नाम अनुसार
  • अब नाम के अक्षर के अनुसार खातेदारों का नाम दिखायी देगा एवं उसके सामने रेडियो बटन होगा।
  • जिस खातेदार का खतौनी निकालना है‚ उसके सामने दिये गये रेडियो बटन पर क्लिक करके उसे सेलेक्ट कर लें और ʺउद्धरण देखेंʺ के बटन पर क्लिक करें।
खसरा खतौनी नाम अनुसार
  • अब कैप्चा कोड भरें और Continue के बटन पर क्लिक करें।
खसरा खतौनी नाम अनुसार
  • खतौनी दिखायी देने लगेगा। जिसे आप अपनी आवश्यकता अनुसार कीबोर्ड के Cont + P कमाण्ड द्वारा प्रिंट भी कर सकते हैं।
खसरा खतौनी नाम अनुसार

नोट 1– इस प्रकार की आनलाईन खतौनी अप्रमाणित होती है, इसका प्रयोग अक्सर भूमि की स्थिति को जानने लिए किया जाता है। जबकि प्रमाणित खतौनी का प्रयोग बैंक से लोन लेने, भूमि का पंजीकरण कराने सहित सरकारी अथवा प्राईवेट आफिसों में अनेक कार्यों हेतु किया जाता है।

नोट 2– खसरा⁄खतौनी की प्रमाणित प्रति (उध्दरण खतौनी) तहसील के कम्प्यूटर केन्द्र, लोकवाणी केन्द्र एवं सीएससी केन्द्र पर जा कर प्राप्त की जा सकती है।

Khasra Khatauni अवलोकन करने हेतु राज्यवार लिंक

उत्तर प्रदेश भूलेखक्लिक करें।
भूलेख उत्‍तराखण्‍डक्लिक करें।
भूलेख मध्‍यप्रदेशक्लिक करें।
भूलेख उड़ीसाक्लिक करें।
भूलेख राजस्‍थानक्लिक करें।
राजस्‍व एवं भूमि सुधार विभाग (विहार)क्लिक करें।
इन्‍द्रप्रश्‍थ भूलेख (दिल्‍ली)क्लिक करें।
महाराष्ट्र भूलेखक्लिक करें।
आन्ध्र प्रदेश भूलेखक्लिक करें।
हरियाणा भूलेखक्लिक करें।
हिमाचल प्रदेश भूलेखक्लिक करें।

Khasra Khatauni UP | Real Time Khatauni FAQ’s

Real Time Khatauni Kya Hai

ग्रामीण क्षेत्रों में धोखाधड़ी को खत्म करने के लिए सरकार एक खास प्रकार की प्रणाली रियल टाईम खतौनी लेकर आयी है। पहले हर 06 साल में खतौनी को अपडेट किया जाता था। लेकिन अब ऐसा करने की आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि अब किसानों की भूमि एवं अन्य प्रकार की भूमि को रियल टाईम में अपडेट किया जा रहा है। इस साफ्टवेयर को NIC द्वारा राजस्व परिषद के निर्देशानुसार विकसित किया गया है। इस प्रणाली की मदद से तुंरत ही खतौनी को अद्यतन किया जा सकता है। इस प्रणाली के पूरी तरह से अमल में आने के बाद प्रदेश में हो रही जमीन से जुड़ी धोखाधड़ी कम होने की प्रबल सम्भावना है।

Real Time Khatauni UP

Real Time Khatauni UP से सम्बन्धित जानकारी के लिए इस पोस्ट का अध्ययन करे।

खसरा खतौनी नाम अनुसार ऑनलाइन

खसरा खतौनी नाम अनुसार ऑनलाइन निकालने के लिए Real Time Khatauni जैसी नवीन प्रणाली का प्रयोग किया जा सकता है। इस बारे में विस्तारपूर्वक इस पोस्ट में बताया गया है।

Real Time Khatauni Uttar Pradesh

Real Time Khatauni Uttar Pradesh क्या हैॽ यह एक नवीन प्रणाली है, जिसके माध्यम से रियल टाईम में खतौनी को निकाला जा सकता है एवं अपडेट किया जाता है। यह एक नया प्रयोग है। इससे जमीन से सम्बन्धित धोखाधड़ी कम होने की संभावना है। इस विषय में अधिक जानकारी के लिए इस पोस्ट का अध्ययन करें।

Bhulekh Up Real Time Khatauni

Bhulekh Up Real Time Khatauni निकालना बहुत ही आसान है। यह एक नवीन प्रणाली है। जिसके माध्यम से खतौनी को रियल टाईम में अपडेट करने की सुविधा प्रदान की गयी हैं। पूर्व के समय में 06 साल बाद खतोनी अपडेट होती थी। लेकिन Real Time Khatauni जैसी सुविधा का विकास होने से रियल टाईम में खतौनी अपडेट की जा सकती है।

Real Time Khatauni Kaise Dekhe

Real Time Khatauni देखने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है। यह एक नवीन प्रणाली है। जिसके बारे में इस पोस्ट में विस्तार से बताया गया है। अधिक जानकारी के लिए इस पोस्ट का अध्ययन करें।

निष्कर्षः–

इस लेख में Khasra Khatauni UP कैसे चेक किया जायॽ इस बारे में विस्तार से चर्चा की गयी है। पोस्ट को सावाधनीपूर्वक पढ़ने के बाद पाठक स्वयं ही बहुत आसानी से किसी भी व्यक्ति अथवा संस्थान का Khasra Khatauni चेक कर सकते हैं। मित्रों यह आर्टिकल यदि आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने जानने वालों के शेयर करके उनकी मदद करें।

DISCLAIMER : The purpose of this post is only to provide you the information about Khasra/Khatauni related to Bhulekh. All the photos used in this page have been taken from the website of Revenue Council Uttar Pradesh Bhulekh Khatauni. It is generally used for perusal of land related documents. We are not affiliated with any government body or portal. Here an attempt is made to provide you the latest information related to technology and political developments.

इसे भी पढ़े: