Skip to content
SarkariFriend.com

SarkariFriend.com

  • Home
  • Sarkari Result
  • Admit Card
  • Top Online Jobs
  • Sarkari Yojana
  • PDF Down
Shala Darpan

शाला दर्पण पोर्टल : Shala Darpan Login

July 3, 2023 by Admin

Shala Darpan राजस्थान के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा लाया गया ऐसा प्लेटफार्म हैं, जहां शिक्षा एवं शिक्षण प्राणाली पूरी तरह से डिजिटल रूप में हैं। स्कूलिंग से सम्बन्धित सभी जानकारी इस प्लेटफार्म पर बड़े ही सुनियोजित तरीके से सजा कर पेश की गयी है। राजस्थान में स्कूलिंग परी तरह से डिजिटल रूप में नियंत्रित है, जहां पर बच्चों की उपस्थित, उपलब्धि एवं परफार्मेंस आदि को बड़ी ही आसानी से देखा जा सकता है। इसके लिए अभिभावक को विद्यालय जाने की आवश्यकता नहीं हैं।

वहीं राजस्थान को छोड़कर अधिकतर राज्यों में बच्चों की उपस्थिति एवं परफार्मेंश आदि जैसी गतिविधियों का पता लगाने के लिए अभिभावक को स्कूल जाना होता है। शाला दर्पण पोर्टल शिक्षकों एवं अभिभावकों के लिए काफी मददगार सिद्ध हो रहा है। शाला दर्पण की शुरूआत 05 जून 2015 को राजस्थान में की गयी थी। पूर्व में शाला और शाला दर्शन दो अलग–अलग बेबसाईटें काम किया करती थी। दो अलग–अलग पोर्टल होने के कारण शिक्षकों में काफी असमंजस हुआ करता था। जिसके कारण बाद में दोनों ही बेबसाईटों का विलय करके शाला दर्पण कर दिया गया।

Headlines

Toggle
  • शाला दर्पण शुरू किये जाने का उद्देश्य
  • Shala Darpan Login Hot Links
  • संक्षिप्तः शाला दर्पण एक नजर में
    • अध्यापकों के लिए Shaladarpan का महत्व
    • Shala Darpan Login Process
    • Shala Darpan Staff Login Registration
    • Shala Darpan Staff Login
    • स्टाफ का विवरण चेक करें।
  • शाला दर्पण सम्पर्क नंबर साधन
  • शाला दर्पण FAQ’s
    • Q 1: शाला दर्पण Web Address क्या हैॽ
    • Q 2: शिक्षक विभाग से सम्बन्धित लोग लॉगिन कैसे करेंॽ

शाला दर्पण शुरू किये जाने का उद्देश्य

शाला दर्पण बेब पोर्टल की शुरूआत शिक्षा प्रणाली को डिजिटल एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से किया गया था। आपको मालूम ही होगा कि कई राज्यों में अभी भी बच्चों की शैक्षिक प्रगति / रिपोर्ट कार्ड एवं उनकी उपलब्यिों का पता लगाने के लिए के पैरेन्ट्स टीचर मिटिंग का आयोजन किया जाता है, जिसमें अभिभावकों को विद्यालय जाकर अपने बच्चों की क्रियाशीलता एवं उपलब्धियों जानकारी हासिल करनी होती थी।

लेकिन Shala Darpan Portal  की मदद से राजस्थान सरकार ने ऐसी प्रणाली का विकास किया है कि उक्त सभी कार्यों के लिए अभिभावकों को विद्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है, वह अपने मोबाईल या कम्पयूटर पर ही बच्चों के प्रतिदिन की उपस्थिति एवं अन्य एक्टिविटी रिपोर्ट देख सकते हैं। इसके साथ ही अध्यापकों एवं अभिभावकों के मध्य आनलाईन ⁄ Live बातचीत भी की जा सकती है।

यहां इस पोस्ट में हम आपको Shala Darpan Portal  के सभी टॉपिक्स को कवर करने का प्रयास करेंगे। जिसमें Shala Darpan क्या हैॽ शाला दर्पण स्टाफ कार्नर, शाला दर्पण स्कूल लोगिन, शाला दर्पण स्टाफ लॉगिन, shala darpan, shala darpan login, shala darpan portal, integrated shala darpan, shala darpan staff login, shala darpan internship, shala darpan new posting, shala darpan : staff corner, shala darpan school login, shala darpan staff corner सहित सभी बिन्दुओं पर चर्चा करेंगे।

Shala Darpan Login Hot Links

CITIZEN WINDOW CORNER
Search School
View School Reports
View Student Reports
View Staff Reports

STAFF WINDOW
STAFF SELECTION
RAJIV GANDHI CAREER GUIDANCE PORTAL
Private School Portal
सम्बन्धित विभाग का नामशिक्षा विभाग राजस्थान
योजना का नामIntegrated Shala Darpan
शाला दर्पण योजना शुरू किये जाने की तिथि05 June 2015
शाला दर्पण से जुड़े़ हुए संस्थानसरकारी एवं गैर सरकारी विद्‍यालय
शाला दर्पण डेवलपर्सNational Informatics Centre (NIC), Rajasthan
आधिकारिक बेबसाईटVisit now
QUESTION BANK-BO-CLASS-3 (SIERT-NAS)Click Here
QUESTION BANK-BOOK-CLASS-5 (SIERT-NAS)Click Here
QUESTION BANK-BOOK-CLASS-8 (SIERT-NAS)Click Here
Rajasthan Government CalendarClick Here

संक्षिप्तः शाला दर्पण एक नजर में

शिक्षा विभाग से सम्बन्धित सभी आवश्यक क्रिया कलापों एवं उससे जुड़ी जानकारियों को अभिभावकों तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचाने हेतु Shala Darpan Portal की शुरूआत राजस्थान सरकार द्वारा की गयी थी। Shala Darpan Portal से सभी सरकारी एवं प्राईवेट स्कूल जुड़े हैं। इन शिक्षण संस्थाओं एवं उनके शिक्षकों तथा अध्ययनरत छात्रों से संबन्धित सूचनाओं को डिजिटल मोड में सुरक्षित रखने के साथ ही पोर्टल पर समय–समय पर अपडेट किया जाता है।

जहां पर शिक्षकों, स्टाफ की पूरी जानकारी के साथ ही पाठ्यक्रम एवं अध्ययनरत छात्रों की उपस्थिति एवं शैक्षिक प्रगति / रिपोर्ट कार्ड आदि का आवलोकन अभिभावक एवं अन्य सम्बिन्धत विभाग कभी भी कर सकेंगे। शाला दर्पण पोर्टल की शुरूआत 05 जून वर्ष 2015 में हुई थी। शाला दर्पण पोर्टल का डिजायन राजस्थान NIC ने किया है। अगर एक लाईन में कहें तो शिक्षण सम्बन्धित सभी प्रकार के गतिविधियों की जानकारियों को एक ही पोर्टल शाला दर्पण पोर्टल पर दी जाती है।

राज्य के सभी स्कूल, कर्मचारीगण, शिक्षकगण एवं छात्रगणों एवं उनके अभिभावकों जुड़ी हुई जानकारियां उपलब्ध रहती हैं। इसके साथ ही अध्ययन अध्यापन को बढ़ावा देने के लिए अध्यापकों एवं छात्रों के लिए ई बुक्स भी उपलब्ध कराया गया है। इस तरह से यह कहा जा सकता है कि शिक्षकों एवं छात्रों के साथ ही अभिभावकों के लिए शाला दर्पण पोर्टल तमाम जानकारियों के साथ ही एक साथी के रूप में उनकी मदद करता है।  

अध्यापकों के लिए Shaladarpan का महत्व

किसी भी देश या राष्ट्र की उन्नति में शिक्षा का विशेष स्थान होता है। इसी भावना के मद्देनजर राजस्थान सरकार द्वारा अपने राज्य के शिक्षकों का अधिकतम सुविधायें उपलब्ध कराने के क्रम में Shaladarpan पोर्टल के माध्यम से shaladarpan staff login के विकल्प की व्यवस्था दी गयी है। जहां पर राजस्थान में शिक्षण कार्य कर रहे अध्यापकों की एक्टिविटी एवं अन्य जानकारी अद्यतन की जाती रहती है। इनमें से कुछ प्रमुख बिन्दु निम्न है–

  1. स्कूल के सभी अध्यापकों को एक ID बनायी जाती है, जहां अध्यापकों की शैक्षिक अर्हता एवं अन्य जानकारी उपलबध रहती है।
  2. इस विकल्प का प्रयोग करके अध्यापकगण आनलाईन उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं।
  3. इसी प्रकार अध्यापकों के ट्रांसफर एवं पोस्टिंग से सम्बन्धित जानकारी Staff Window के विकल्प में प्रदान की जाती है।
  4. अध्यापकगण अपने आईडी से लॉगिन करके ट्रांसफर एवं पोस्टिंग की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  5. अध्यापकों के सैलरी एवं पेंशन से जुड़ी जानकारी भी इसी विकल्प के अन्तर्गत प्रदान की जाती है।

Shala Darpan Login Process

Shala Darpan Login का प्रयोग शिक्षा विभाग से जुड़ी जानकारियां एवं रिपोर्ट देखने हेतु किया जाता है। यदि आप राजस्थान सरकार की शाला दर्पण बेबसाईट जो कि शिक्षा विभाग से जुड़ा हुआ पोर्टल है, पर लॉगिन करना चाहते हैं तो नीचे बताये गये स्टेप का अनुशरण करें।

  • सर्वप्रथम Shala Darpan के आधिकारिक पेज पर जायें। इसके लिए सीधा लिंक दिया गया है, आप चाहे तो लिंक पर क्लिक करके सीधे Shala Darpan Portal पर जा सकते हैं।
  • इसके बाद Shala Darpan Portal के होम पेज के मीनू बार में दाहिने तरफ Loign का विकल्प दिखायी देगा।
Shala Darpan Login
  • इस विकल्प पर क्लिक करें और User Name, Password तथा Captcha Code भरकर Login के बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब आपके सामने विभिन्न प्रकार के आप्शन मिल जायेंगे। अपनी इच्छानुसार जानकारी के लिए दिये विकल्पों का प्रयोग करें।

Read this article: दाखिल खारिज : Dakhil Kharij Online | Dakhil Kharij Status

Shala Darpan Staff Login Registration

Shala Darpan Staff Login करने के लिए नीचे बताये गये स्टेप्स का अनुशरण करें।

  • सबसे पहले यहां दिये गये लिंक पर क्लिक करें या फिर शाला दर्पण के मूल बेबसाईट पर विजिट करें।
  • फिर नीचे दिये गये STAFF WINDOW के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब बायी तरफ दिखायी दे रहे Register For Staff Login के विकल्प पर क्लिक करें।
  • यहां रजिस्ट्रेशन फार्म में मांगी जा रही आवश्यक जानकारी भरना है जैसे–
    • Staff EmployeeId / Staff NIC-SD ID
    • Staff Name as Per ShalaDarpan Record – कर्मी का नाम जो शाला दर्पण के रिकार्ड में दर्ज है।
    • Staff Date of Birth – जन्मतिथि
    • Mobile No. given on ShalaDarpan Portal – वही माबाईल नंबर दर्ज करें जो शालादर्पण पोर्टल पर पहले से मौजूद है।
    • Captcha – सुरक्षा कोड भरना है।
    • उपरोक्त सभी जानकारी दर्ज करके Submit के बटन पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन फार्म में दिये गये मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा। जिसे OTP बाक्स में भरकर OK के बटन पर क्लिक कर दें। इसके साथ ही दिये गये रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो जायेगी।
    • नोट– रजिस्ट्रेशन के लिए वहीं माबाईल नंबर देना है‚ जो शालादर्पण पोर्टल पर पहले से दर्ज है।
    • नोट2– रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद स्टाफ कर्मी के मोबाइल पर SMS के जरिये पासवर्ड भेज दिया जाता है।

Shala Darpan Staff Login

  • Shala Darpan के आधिकारिक बेबसाईट पर जायें।
  • फिर शाला दर्पण बेबसाईट के होम पेज पर दिखायी दे रहे STAFF WINDOW के विकल्प पर क्लिक करें।
  • फिर STAFF WINDOW के होम पेज पर उपर दाहिने तरफ Corner में लाल रंग का Staff Login का बटन दिखायी देगा। इस बटन पर क्लिक करें।
  • अब User ID और Password तथा कैप्चा कोड भरकर लॉगिन के बटन पर क्लिक कर लें। यहां पर आपको स्टाफ से संबन्धित आवश्यक जानकारी प्राप्त होगी।

Read this article: eMitra 2023 | eMitra Rajasthan

स्टाफ का विवरण चेक करें।

स्टाफ का विवरण चेक करने के लिए नीचे बताये गये चरणों का पालन करें

  • सबसे पहले शाला दर्पण पोर्टल के आधिकारिक बेबसाईट पर जा कर होम पेज पर दिखायी दे रहे Staff Login के बटन पर क्लिक करें।
  • अब पेज पर बायी ओर दिखायी दे रहे Know Staff Detail के बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब इस पेज पर Enter School/Office NIC-SD ID एवं कैप्या कोड भरकर Go के बटन पर क्लिक कर दें।

शाला दर्पण सम्पर्क नंबर साधन

शाला दर्पण राजस्थान शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर रहा है। शाला दर्पण पोर्टल पर शिक्षण से सम्बन्धित सभी कार्य किये जाते है। इस बारे में हमने विस्तृत रूप से जानकारी देने का प्रयास किया गया हैं। फिर यदि किसी टॉपिक पर आपको जानकारी की आवश्यकता है तो हमें कमेंट कर सूचित करें। साथ ही शाला दपर्ण में कार्य करते समय किसी प्रकार की कठिनाईयों का सामना करने की स्थिति में नीचे सम्पर्क नंबर एवं ई मेल पर सम्पर्क करके समस्या से अवगत कराया जा सकता है।

टॉपिकशाला दर्पण सम्पर्क साधन
हेल्प लाईन नंबर0141 2700872
E mail IDrmsaccr@gmail.com
पता 603, Vth Floor, 5th Block, राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद,
शिक्षा संकुल, JLN Marg, जयपुर‚ राजस्थान 302017.

शाला दर्पण FAQ’s

Q 1: शाला दर्पण Web Address क्या हैॽ

राजस्थान शाला दर्पण बेव पोर्टल https://rajshaladarpan.nic.in/SD4/Home/Public2/Default.aspx

Q 2: शिक्षक विभाग से सम्बन्धित लोग लॉगिन कैसे करेंॽ

Saff Window का प्रयोग करते हुए शिक्षक विभाग के कर्मी लॉगिन कर सकते है।

Article in progress…

Share this:

  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email
Categories Trending, Govt. Schemes Tags integrated shala darpan, shala darpan, shala darpan login, shala darpan portal, shala darpan staff login, शाला दर्पण, शाला दर्पण पोर्टल, शाला दर्पण स्कूल लोगिन, शाला दर्पण स्टाफ कार्नर, शाला दर्पण स्टाफ लॉगिन, शालादर्पण, शालादर्पण पोर्टल
2024 : Rajkisan Sathi Portal Login | Registration – Benefits व अन्य
2024 : पत्थर नसब क्या है | आनलाईन आवेदन करें
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
© 2026 SarkariFriend.com