Sarkari Friend Admission Update – IIM CAT 2025 Registration
नवीनतम प्रवेश प्रक्रिया – IIMs में MBA/PGDM प्रवेश
पोस्ट अपडेट: 14 सितंबर, 2025
संस्थान का नाम: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIMs)
कोर्स का नाम: MBA / PGDM
स्थान: अखिल भारतीय स्तर (IIM Ahmedabad, Bangalore, Calcutta, Kozhikode, आदि)
आवेदन लिंक: https://iimcat.ac.in
IIM CAT 2025 Admission: आवेदन की अंतिम तिथि 20 सितंबर
इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आये हैं IIM CAT 2025 में प्रवेश की अतिम तिथि बढ़ने को लेकर महत्वपूर्ण जान कारी, जिसके अन्तर्गत 20 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है। भारत के सबसे प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूलों, भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIMs) में प्रवेश पाने का सपना देखने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। आईआईएम कोझिकोड, जो इस साल CAT 2025 का आयोजन कर रहा है, ने आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। अब उम्मीदवार 20 सितंबर, 2025 तक शाम 5 बजे तक CAT 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह निर्णय उन छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो किसी कारणवश अभी तक आवेदन नहीं कर पाए थे। CAT (Common Admission Test) का स्कोर न सिर्फ IIMs बल्कि देश भर के 1200+ से अधिक B-स्कूलों में MBA/PGDM प्रोग्राम्स में प्रवेश के लिए स्वीकार किया जाता है। Sarkari Friend की टीम आपको यह सम्पूर्ण जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध करा रही है ताकि आप इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठा सकें और समय रहते अपना आवेदन पूरा कर सकें। याद रखें, यह पहला और सबसे जरूरी कदम है IIMs के दरवाजे खोलने के लिए।
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
| घटना | दिनांक |
|---|---|
| आवेदन प्रारंभ | 1 अगस्त, 2025 |
| अंतिम तिथि (नया अपडेट) | 20 सितंबर, 2025 (शाम 5 बजे तक) |
| एडमिट कार्ड जारी | 5 नवंबर, 2025 |
| CAT परीक्षा तिथि | 30 नवंबर, 2025 |
| उत्तर कुंजी जारी | परीक्षा के बाद |
| परिणाम घोषणा | जनवरी 2026 (अनुमानित) |
परीक्षा व योग्यता विवरण:
| विवरण | विवरण |
|---|---|
| परीक्षा का नाम | Common Admission Test (CAT) 2025 |
| आयोजन कर्ता | IIM Kozhikode |
| योग्यता | स्नातक (Graduation) न्यूनतम 50% अंकों के साथ (अनुसूचित जाति/जनजाति/विकलांग उम्मीदवारों के लिए 45%)। अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। |
| आयु सीमा | कोई आयु सीमा नहीं है |
चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों पर आधारित होगा:
- CAT परीक्षा प्रदर्शन: सबसे पहले उम्मीदवारों को CAT 2025 परीक्षा में अच्छा स्कोर प्राप्त करना होगा।
- लघुसूची (Shortlisting): परीक्षा के अंकों के आधार संबंधित IIMs उम्मीदवारों की एक लघुसूची तैयार करेंगे।
- व्यक्तिगत साक्षात्कार (PI) और लेखन Ability Test (WAT): शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अगले चरण के रूप में PI और WAT के लिए बुलाया जाएगा।
- अंतिम चयन: अंतिम मेरिट लिस्ट CAT स्कोर, PI-WAT प्रदर्शन, शैक्षणिक Record और work experience (यदि कोई हो) के सम्मिश्रण पर तैयार की जाएगी।
आवेदन कैसे करें:
CAT 2025 के आवेदन केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
- ‘नया उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन’ के लिंक पर क्लिक करें और अपनी मूलभूत जानकारी (नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी) के साथ रजिस्टर करें।
- प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें।
- अपना पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेजों को निर्धारित फॉर्मेट और साइज में अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें (सामान्य/एनसी-ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ₹2400 और SC/ST/PwD श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ₹1200)।
- अंत में फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसकी पीडीएफ प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें।
महत्वपूर्ण लिंक:
| विवरण | लिंक |
|---|---|
| आधिकारिक नोटिफिकेशन | यहाँ देखें |
| ऑनलाइन आवेदन पोर्टल | यहाँ क्लिक करें |
| ऑफिशियल वेबसाइट | विजिट करें |
नोट: कृपया आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
FAQ’s: (IIM CAT 2025 Registration)
- 1. क्या CAT 2025 की परीक्षा में बैठने के लिए कार्य अनुभव अनिवार्य है?
नहीं, कार्य अनुभव अनिवार्य नहीं है। फ्रेशर्स और कार्यरत Professionals, दोनों ही आवेदन कर सकते हैं। हालाँकि, कुछ IIMs चयन प्रक्रिया में work experience को अतिरिक्त Weightage दे सकते हैं। - 2. आवेदन शुल्क कितना है और भुगतान कैसे करें?
सामान्य और NC-OBC श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹2400 और SC/ST/PwD उम्मीदवारों के लिए ₹1200 है। भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। - 3. क्या आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद में संशोधन किया जा सकता है?
हां, आवेदन की अंतिम तिथि तक, लॉगिन करके फॉर्म में कुछ निर्धारित फील्ड्स में संशोधन का विकल्प उपलब्ध रहता है। - 4. SarkariFriend से मुझे किस तरह मदद मिल सकती है?
SarkariFriend.com आपको CAT 2025 जैसी सभी महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षाओं की समय-समय पर अपडेटेड सूचनाएं, परीक्षा पैटर्न, तैयारी की रणनीति और महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में सटीक और त्वरित जानकारी प्रदान करता है, ताकि आप किसी भी अवसर को न चूकें। - 5. क्या 20 सितंबर के बाद आवेदन करने का कोई और मौका मिलेगा?
बिल्कुल नहीं। यह अंतिम और निर्णायक तिथि है। IIMs ने इसे विस्तार दिया है, इसके बाद कोई मौका नहीं मिलेगा।
SarkariFriend की सलाह:
यदि आप IIMs जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में MBA करने का सपना देख रहे हैं, तो इस अवसर का लाभ उठाएं और तुरंत अपना आवेदन पूरा करें। अंतिम समय में भीड़भाड़ से बचने के लिए आज ही आवेदन कर दें।
SarkariFriend.com क्यों चुनें?
• 100% भरोसेमंद सूचनाएं: हम सीधे आधिकारिक स्रोतों से जानकारी लाकर आप तक पहुँचाते हैं।
• हर अपडेट सबसे पहले: परीक्षा तिथियों, रिजल्ट, और मेरिट लिस्ट की जानकारी सबसे पहले हमारे पास।
डिस्क्लेमर:
यह जानकारी SarkariFriend की रिसर्च टीम द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट और नोटिफिकेशन से संकलित की गई है। कृपया आवेदन से पूर्व संबंधित संस्था iimcat.ac.in की वेबसाइट अवश्य जांचें। किसी त्रुटि या विसंगति के लिए हम जिम्मेदार नहीं है।