ews प्रमाण पत्र कैसे बनवायें
ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र कैसे बनवाये एवं EWS Certificate के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता क्या हैॽ EWS प्रमाण पत्र किन्हें प्राप्त हो सकता हैॽ इसका उद्देश्य क्या हैॽ EWS Certificate प्राप्त करने की शर्त एवं आवेदन की प्रक्रिया क्या हैॽ इस सम्बन्ध में विस्तृत विवरण दिया गया है।
ईडब्ल्यूएस सामान्य वर्ग के गरीब लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करता है। इसे वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा लाया गया था। ईडब्ल्यूएस आरक्षण को लागू करने हेतु संविधान में 103वां सशोधन बिल पास किया गया था। भारतीय विधि के अनुसार कुल 50 प्रतिशत आरक्षण ही प्रदान किया जा सकता है।
कुल 50 फीसदी आरक्षण में से 27% अन्य पिछड़ा वर्ग‚ 15% अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति को 7.5 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था थी। इस प्रकार कुल 49.50 प्रतिशत आरक्षण बनता है। EWS आरक्षण हेतु 10 फीसदी आरक्षण प्रदान किया गया है। ईडब्ल्यूएस बाकी बचे 50.5 प्रतिशत आरक्षण में ही दिया गया है। इसलिए यह आरक्षण सामान्य वर्ग हेतु छोड़े गये 50 प्रतिशत सीटों पर ही लागू होता है। जिसमें सामान्य वर्ग के गरीब लोगों को लाभ प्राप्त हो सकेगा।
प्रमाण पत्र | EWS Certificate |
विभाग का नाम | राजस्व विभाग |
EWS Certificate का उद्देश्य | आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के जीवन स्तर को ऊंचा करना |
आवेदन का तरीका | आफलाईन |
लाभार्थी | सामान्य वर्ग (आर्थिक रूप से कमजोर) |
दिया गया कुल आरक्षण | 10 प्रतिशत |
आवेदक की कुल वार्षिक आय | 08 लाख |
EWS आवेदन फार्म डाउनलोड करें। | pdf (in Hindi) |
EWS प्रमाण पत्र प्रोफार्मा डाउनलोड करें। | pdf (In Hindi) |
Affidavit (शपथ– पत्र) प्रोफार्मा डाउनलोड करें। | pdf (In English) |
EWS Application letter | Download (in Hindi) |
EWS all download | Click Here |
EWS news Details | Click Here |
मोदी सरकार द्वार जनवरी 2019 में 103वें संविधान संशोधन द्वारा ईडब्ल्यूएस कोटा का निधारित किया था। यह नौकरी एवं शिक्षण संस्थानों में प्रवेश हेतु आरक्षण प्रदान करता है। EWS कोटा के तहत राज्य एवं केन्द्र सरकार की नौकरियों एवं शिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्राप्त किया जा सकता है। इस कोटे का लाभ अल्पसंख्यक वर्ग के शैक्षिणक संस्थानों में नहीं प्राप्त होगा।
ईडब्ल्यूएस का लाभ वास्तव में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को प्रदान किये जाने का प्रावधान है। वहीं इसका लाभ सिर्फ सामान्य वर्ग के गरीब परिवारों को मिलेगा। EWS आरक्षण का लाभ लेने हेतु परिवार की वार्षिक आय की महत्वपूर्ण भूमिका है। EWS कोटा का लाभ लेने के लिए परिवार की सालाना आय 08 लाख से कम होना जरूरी है। सालाना आय में कृषि‚ वेतन‚ व्यवसाय एवं सभी प्रकार के व्यापार से अर्जित आय शामिल किये जायेंगे।
Economically Weaker Section Certificate (EWS Certificate): कुछ वर्ष पहले तक सामान्य वर्ग के गरीब परिवारों को आरक्षण में किसी भी प्रकार का लाभ नहीं मिलता था। लेकिन भारत सरकार ने वर्ष 2019 में सामान्य वर्ग के गरीब परिवारों के लिए एक नये कानून का निर्माण किया है।
जिसके माध्यम से सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र के माध्यम से 10 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जायेगा। यह आरक्षण नौकरी सहित शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश का मौका प्रदान करेगा। ईडब्ल्यूएस Certificate सामान्य वर्ग उन गरीब परिवारों के लिए बरदान हैं‚ जिनके पास पैसों की कमी है और वह नौकरी करना या शिक्षण संस्थाअें में प्रवेश लेना चाहते हैंं।
कम्पटीशन के इस दौरा में अत्यधिक परिश्रम करने के बावजूद नौकरी मिलना काफी मुश्किल है। देश में बेरोजगारी की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। इस दौरान ईडब्ल्यूएस Certificate सामान्य वर्ग के ऐसे लोगों को राहत देने का कार्य करता है जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं।
भारतीय संविधान सामान्य वर्ग को छोड़कर अन्य वर्गों जैसे अनुसूचित जाति⁄अनु० जनजाति‚ अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण प्रदान कर नौकरी एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनकी उपस्थिति को सुनिश्चित करने का कार्य करती थी। लेकिन अब ईडब्ल्यूएस Certificate के माध्यम से 10 प्रतिशत का आरक्षण सामान्य वर्ग में आने वाले आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को प्राप्त हाे सकेगा। EWS प्रमाण पत्र की बैधता पूरे 01 साल तक रहेगी।
इसके बाद भी यदि उस व्यक्ति के आर्थिक स्थिति में बदलाव नहीं होते हैं तो वह पुनः ईडब्ल्यूएस Certificate हेतु आवेदन कर सकेंगे। EWS की आवश्यक जानकारी एवं प्रमाण पत्र से संबन्धित महत्वपूर्ण लिंक दिया गया है। अपनी आवश्यकतानुसार इसे डाउनलोड करके आवेदन फार्म को कम्पलीट करें एवं हल्का लेखपाल अथवा तहसीलदार के पास के जमा करें।
ईडब्ल्यूएस प्रमाण (EWS Certificate) पत्र का लाभ लेने के लिए उम्मीवार का सामान्य वर्ग से होना आवश्यक है। अनु०जाति⁄जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग से संबन्धित उम्मीदवार इस योजना का लाभ नहीं प्राप्त कर पायेंगे। इससे संबन्धित अन्य आवश्यक जानकारी नीचे दी गयी है।
यदि आप सामान्य वर्ग से हैं और आपको EWS Certificate की आवश्यकता है। तो आपके पास कुछ आवश्यक महत्वपूर्ण कागजात होने चाहिए। आवश्यक कागजातों की सूची नीचे दी गयी है।
इस प्रमाण पत्र को बनवाने हेतु आवेदनकर्ता को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि आवेदन के आय के साथ–साथ उनके परिवार की आय का भी मूल्यांकन किया जाता है। आवेदन एवं उनके परिवार की आय 08 लाख वार्षिक से कम होना चाहिए। आय निर्धारण हेतु निम्न विन्दुओं को सम्मिलित किया गया है।
EWS प्रमाण पत्र बनवाने से पूर्व निचे दिये गये आवश्यक विन्दुओं का ध्यान अवश्य रखना चाहिए।
भारत के सभी राज्यों में निवास करने वाले नागरिकों के लिए आवेदन की प्रक्रिया निम्न है–
इस कालम में EWS से संबन्धित विभिन्न प्रकार के फाइल्स मिलेंगे‚ जिनका प्रयोग EWS प्रमाण पत्र को बनवाते समय किया जाता है।
यहां पर Ews shapath patra format in hindi download pdf को डाउनलोड करने हेतु सीधा लिंक दिया गया है। जिस पर क्लिक करके आप आसानी से डाउनलोड करते हुए इसका प्रयोग कर सकते हैं।
Ans. चूंकि व्यक्ति अथवा उसके परिवार की आय निर्धारित नहीं होती है। जैसे 10 हजार रूपया कमाने वाले व्यक्त्िा की आय एक माह बाद या एक वर्ष बाद या फिर किसी भी समय उसके कार्य करने की क्षमता एवं कौशल के आधार पर कम या अधिक हो सकती है। इसलिए EWS Certificate की मान्यता अवधि 1 वर्ष रखी गयी है। प्रत्येक वर्ष 31 मार्च तक EWS प्रमाण पत्र की बैधता समाप्त हो जाती है। उत्तर प्रदेश में EWS Certificate एक वर्ष तक के लिए मान्य होता है। एक वर्ष के बाद आवेदक को EWS Certificate हेतु पुनः आवेदन करना होता है।
Ans. Economically Weaker Section (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) को EWS कहा जाता है।
Ans. EWS प्रमाण पत्र के सामान्य वर्ग के लोगों के लिए लाया गया है। जिन्हें आर्थिक आधार पर 10 प्रतिशत तक का आरक्षण प्रदान किया जाता है। चूंकि सामान्य वर्ग के गरीब लोगों हेतु कोई आरक्षण का प्रावधान नहीं था। इसी को ध्यान में रखकर EWS लाया गया है।
Ans. EWS हेत निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। जिसमें भरा हुआ आवेदन फार्म, स्व घोषणा पत्र, पासपोर्ट साईज का रंगीन फोटोग्राफ, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र, नोटरी–शपथ पत्र प्रमुख दस्तावेज हैं।
Ans. EWS प्रमाण पत्र के माध्यम से 10 प्रतिशत तक का आरक्षण नौकरी प्राप्त करने, शिक्षा प्राप्त करने सहित सभी प्रकार के सरकारी लाभों में मिलता है। सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में आने वाले परिवारों को इस योजना का लाभ लेकर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार करने का प्रयास करना चाहिए।
EWS हेतु आवेदन करने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि आपके परिवार की आय 8 लाख वार्षिक से अधिक न हो। आय प्रमाण पत्र में अधिकतम आय 08 लाख रूपये से अधिक अंकित नहीं होना चाहिए। ध्यान रहे कि आय प्रमाण पत्र में उल्लेखित आय का विवरण पूरे परिवार का आय माना जाता है।
Ans. EWS को Economic Weaker Section (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के नाम से जाना जाता है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवार EWS प्रमाण पत्र पाने के हकदार माने गये है। EWS प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए परिवार के सभी सदस्यों की आय को मिलाकर 08 लाख रूपये से अधिक नहीं होना चाहिए। परिवार के पास 05 एकड़ से अधिक भूमि नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही आवसीय प्लाट 1000 वर्ग फीट से कम होना आवश्यक है। आवेदनकर्ता सामान्य वर्ग के अलावा किसी अन्य वर्ग का नहीं होना चाहिए।
Ans. यदि आप उत्तर प्रदेश में निवास करते हैं तो EWS प्रमाण पत्र बनवाने हेतु आफलाईन आवेदन करना होगा। आफलाईन आवेदन करने की प्रक्रिया इस लेख में उपर विस्तार पूर्वक बताया गया है। कई राज्यों में EWS Certificate हेतु आफलाईन ही आवेदन स्वीकार किये जा रहे हैं। जबकि कुछ राज्यों में EWS हेतु आवेदन की प्रक्रिया आनलाईन है।
इसे भी जानें:
EWS प्रमाण पत्र सामान्य वर्ग के निम्न श्रेणी के परिवारों के लिए आने वाले समय में एक वरदान की तरह सिद्ध हो सकता है। यदि आप भी समान्य वर्ग की श्रेणी में आते हैं और आप इस पोस्ट में बतायी गयी आवश्यक शर्तों को पूरा करते हैं तो निश्चित ही EWS Cerfificate के लिए आपको आवेदन करना चाहिए। इस पोस्ट में सारगर्भित लेकिन आवश्यक जानकारी प्रदान की गयी है। लेख अगर पसंद आये तो हमें कमेंट करे और अपने दोस्तों के पास इस पोस्ट को शेयर कर उनकी मदद करें।
Sarkari Friend Job Update – UKPSC PCS Pre 2025 भर्तीनवीनतम सरकारी भर्ती – उत्तराखंड संयुक्त राज्य…
Sarkari Friend Job Update – NEET MDS 2025 रिजल्ट नवीनतम अपडेट – NEET MDS 2025 रिजल्ट…
Sarkari Friend Job Update – RRB ALP 2025 भर्तीनवीनतम सरकारी भर्ती – रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट…
Sarkari Friend Job Update – UPSSSC PET 2025 भर्तीनवीनतम सरकारी भर्ती – UPSSSC प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा…
क्या आप भी आने वाली RPF कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे हैं?…
आज हम 12th state board result date 2025 एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय पर बात…