रोजगार समाचार प़त्र को जन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा नियंत्रित एवं प्रकाशन किया जाता है। इसकी शुरूआत वर्ष 1976 में हुई थी, जो निरन्तर चली आ रही है। रोजगार समाचार पत्र को सप्ताह में एक बार शनिवार के दिन प्रकाशित किया जाता है। प्रकाशन के कुछ ही घंटों में लगभग 01 लाख प्रतियां बिक जाया करती हैं।
ROJGAR SAMACHAR पत्र की पत्रिकाओं को आनलाईन एवं आफलाईन दोनों ही रूप में प्राप्त करने की सुविधा दी गयी है। इस बेबसाईट पर यूनिक एवं आवश्यक जानकारी अर्टिकल के माध्यम से Govt. Scheme के कालम में प्रदान की जाती रहती हैं। ऐसे व्यक्ति जो रोजगार की तलाश में हैं, वह रोजगार समाचार पत्र की सहायता से अपनी इच्छानुसार सरकारी एवं प्राईवेट नौकरी प्राप्त करने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
वर्तमान में बढ़ती बेरोजगारी एवं प्रतिस्पर्धा के कारण रोजगार प्राप्त करना बहुत ही कठिन हो गया है। समय बदल रहा है, तकनीकी प्रयोग, विषय की विशेषता एवं अत्यधिक प्रतिस्पर्धा के कारण सही समय पर अच्छी नौकरी मिलना बहुत मुश्किल हो गया है। नौकरी प्राप्त करने के लिए सही समय पर सही जानकारी प्राप्त करना बहुत ही आवश्यक है। लेकिन सही जानकारी समय पर कहां मिलेगी यह भी जानना आवश्यक है। तो हम आपको बता दें कि इसके लिए सबसे अच्छा विकल्प ʺरोजगार समाचार पत्रʺ हो सकता है।
Rojgar Samachar pdf Free कैसे डाउनलोड करें
मित्रों यदि आप हमारे sarkarifriend.com पोर्टल के नियमित पाठक है तो बिना कोई सब्सक्रिप्शन लिये ही बहुत ही आसानी के साथ हर सप्ताह की प्रत्येक शनिवार को डाउनलोड कर सकते हैं। इस पोस्ट में नीचे की तरफ Rojgar Samachar pdf डाउनलोड करने हेतु डायरेक्ट लिंक दिया गया है। इसके अलावा आप चाहे तो http://rojgarsamachar.gov.in/ बेबसाईट पर जाकर प्रतिमाह न्यूनतम 400⁄– रूपये अदा करके सदस्यता प्राप्त कर लें। इसके बाद रोजगार समाचार के ई–प्रारूप को डाउनलाेड भी कर सकते हैं।
रोजगार समाचार पत्र में विभिन्न प्रकार की नौकरी प्राप्त करने के लिए विशेष जानकारी लेख के माध्यम से प्रदान की जाती है। रोजगार समाचार पत्र के माध्यम से नौकरी खोजकर्ता अपनी रूचि एवं विशेषज्ञता के आधार पर सही जानकारी सही समय पर प्राप्त कर सकता है तथा अपने कैरियर को अंजाम तक पहुंचा सकता है।
ROJGAR SAMACHAR पत्र के क्या लाभ हो सकते हैंॽ
1- नौकरी की जानकारीः रोजगार समाचार पत्र के माध्यम से नौकरी खोजने वाला व्यक्ति सही समय पर जानकारी सही मार्गदर्शन एवं जानकारी प्राप्त कर सकता है।
2- नौकरी चुनने में सहायकः रोजगार समाचार पत्र नौकरी खोजकर्ता को उसकी रूचि एवं योग्यता के आधार पर अनेक प्रकार के कंपनियों एवं उद्योगों में रिक्त पदों की जानकारी उपलब्ध कराता है।
3- सलाहः रोजगार समाचार पत्र में करियर से जुड़े अनुभवी सलाहकारों की मदद से नौकारी प्राप्त करने हेतु सलाह एवं मार्गदर्शन दिये जाते हैं, जो निश्चय ही नौकरी प्राप्त करने में सहायक सिद्ध हो सकता है।
4- आवेदनः यहां पर नौकरी हेतु किस प्रकार से तैयारी करनी चाहिए एवं किस तरह से अपने योग्ताओं को अतिउत्तम बनाना चाहिएॽ पर सरगर्भित जानकारी प्रदान की जाती है।
5- रोजगार से जुड़ी जानकारीः रोजगार समाचार पत्र में रोजगार से जुड़ें हुए विभिन्न समाचारों एवं रिक्तओं को सही समय पर दिखाया जाता है।
6- रोजगार समाचार पत्र आनलाईन, प्रिंन्ट मीडिया, ब्लॉग एवं सोशल मीडिया के माध्यम से आवश्यकताओं के अुनरूप रिक्त हो रहे पदों के साथ ही सृजित किये जाने वाले पदों की जानकारी प्रदान करते हैं।
7- रोजगार समाचार पत्र हिन्दी एवं अंग्रेजी के साथ ही अन्य भारतीय भाषाओं में जानकारी करते हैं। जिससे स्थानीय भाषा किसी अवरोध के रूप में प्रकट नहीं हो पाती है।
8- नौकरी खोजने वाले व्यक्ति को जब तक नौकरी प्राप्त न हो जाय, समय–समय पर रोजगार समाचार पत्र का अवलोकन करते रहने चाहिए। इससे सही समय पर ताजा जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलती है।
9- रोजगार समाचार पत्र में कई प्रकार के लेख मिलते हैं, जो अलग–अलग विभागों के हो सकते हैं। सभी विभागों का अध्ययन अवश्य करें इससे आपकी जानकारी में आवश्यक निखार आयेगा तथा आप सही विकल्पों का प्रयोग कर पायेंगे।
10- अपने कैरियर को नया मुकाम देने के लिए रोजगार समाचार पत्र में दी जा रही जानकारियों का अवलोकन करें। रोजगार समाचार आपकी योग्यता के अनुसार अच्छी नौकरी चुनने में मदद कर सकता है।
11- समय–समय पर रोजगार समाचार से जुड़ी पत्र पत्रिकाओं का अध्ययन करते रहें।
Rojgar Samachar Pdf डाउनलोड करने के लिए रोजगार समाचार पत्र की आधिकारिक बेबसाईट पर विजिट करके मासिक या वार्षिक सब्सक्रिप्शन लेना चाहिए या फिर इस बेबसाईट पर दिये गये लिंक का प्रयोग करके रोजगार समाचार पत्र डाउनलोड कर चाहिए। हम अपने पाठकों के हित को देखते हुए हर सप्ताह मुफ्त में रोजगार समाचार की ई प्रति डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान कर रहे हैं।