Categories: Govt. SchemesTrending

PM kisan kyc ऑनलाइन : किसान सम्मान निधि 2022 | PM Kisan Registration | CSC

PM kisan kyc | eKYC ऑनलाइन : किसान सम्मान निधि 2022 | पीएम किसान सम्मान निधि योजना | पीएम किसान स्टेटस, पीएम किसान निधि योजना | पीएम किसान आधार नम्बर | पीएम किसान रजिस्ट्रेशन | PM Kisan Kisan Samman Nidhi | pm kisan.gov.in status | pm kisan.gov.in registration | PM Kisan status 2022 list | PM Kisan Samman Nidhi 2022 | PM Kisan beneficiary status | PM Kisan Samman Nidhi problem

PM kisan eKYC Process | New update eKYC-2022

CSC संचालक अपने सिस्टम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का eKyc करने के दौरान मन्तरा डिवाइस Error localhost आदि बताने पर क्या करें। 

  • 1- सबसे पहले अपने कम्प्यूटर के कन्ट्रोल पैनल में जा कर मन्तरा की सभी ड्राइवर को अनस्टाल करें।
  • 2- इसके बाद My computer के लोकल डिस्क C में जाये और मन्तरा नामक फोल्डर को डिलीट कर दें।
  • 3-  इसके बाद क्रोम बेब ब्राउजर को OPEN कर लेंं।
  • 4- इसके बाद ब्राउजर में Code plugin PM Kisan सर्च कर लें।
  • 5- यहां आपको PM Kisan Extension | Codeplug.in पर क्लिक करना है।
  • 6- Add extension in chrome के बटन पर क्लिक करके extension को Add कर लें। तथा अपने कम्प्यूटर को Restart कर लें।
  • 7-  इसके बाद पुनः PMKisan Extension | Codeplug.in को पुनः खाेले।
  • 8- यहां से नीचे दिये गये Mantra  के RD Service और Driver को डाउनलोड कर Install कर लें। ध्यान रहे यहां से डाउनलोड करने वाली फाईल थोड़ी बड़ी होती है।
  • 9- इसके बाद एक नये टैब में जा कर Test Mantra RD Service सर्च करें।
  • 10- इसके बाद Test Mantra RD Service here वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • 11- इसके बाद Start Test पर क्लिक करें। यहां आपके Mantra डिवाइस की लाईट जलने लगेगी।

यदि  नहीं जल रही है तो Google में  Mantra RD Service सर्च करें और here – Mantra Softech  के लिंक पर क्लिक करें और WINDOWS Download MFS100 Client Service के सेक्सन में जा कर  Download MFS100 Client Service(9.0.3.8) के आप्शन पर क्लिक कर डाउनलोड कर लेना है। इसके बाद Test Mantra RD Service here पर जाकर Start Test पर क्लिक करने पर आपके Mantra डिवाइस की लाईट जलने लगेगी। और 

 Discover RDService :

Device Info :

Capture :

इस तरह से तीनों आप्शन पर ग्रीन टिक का निशान आ जायेगा।

  • 12-  इसके बाद गूगल में जाकर chrome://flags/#allow-insecure-localhost टाईप करें।
  • 13- इसके बाद आपके स्क्रीन पर Allow invalid certificates for resources loaded from localhost दिखाई देगा और उसके सामने Disabled का बटन लगा होगा। जिस पर क्लिक करके Enabled  कर दें।
  • 14- इसके बाद पुनः गूगल में जाकर PM Kisan Extension सर्च कर लें और PMKisan Extension | Codeplug.in को पुनः खाेले।
  • 15- दिखायी दे रहे पेज पर सबसे नीचे Pricing  वाले सेक्शन में जा कर 30 दिन या उससे अधिक दिनों के प्लान पर क्लिक करके Signup कर Mantra का Serial No.(7 अंको वाला)  भरे और फिर प्लान को Purchase कर लें।
  • 16- इसके बाद आपका बायोमैट्रिक डिवाइस Active हो जायेगा। जिसका स्टेटस PM Kisan Extension में जाकर चेक किया जा सकता है।

इतना सब कुछ करने के बाद निश्चित रूप से आपका बायोमैट्रिक डिवाइस काम करने लगेगा। इसके साथ अगर आप चाहे तो Mantra डिवाइस का RD service एक साल के लिए Purchase कर कर सकते हैं। आपका Mantra  डिवाइस अवश्य ही काम करने लगेगा। 

PM kisan eKYC update 2022 | PM kisan KYC कराने हेतु नई तिथि 31st July 2022

PM kisan 11वीं किश्त जारी दिनांक 31.05.2022

दोस्तों पीएम किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत किसानों को निधि का लाभ पाने हेतु eKYC कराना अनिवार्य है। इसकी नयी सूचना PM kisan के आफिसियल बेबसाईट पर दी गयी है। साथ ही भारत सरकार के निर्देशानुसार CSC सेन्टरों पर जाकर आधार Biometric authentication कराया जा सकता है। आधार से लिंक मोबाईल पर OTP के माध्यम से की जाने वाली eKYC सेवा को तत्कालिक रूप से निलम्बित कर दिया गया है। इसके साथ ही पूर्व में दी गयी सूचना के अनुसार पंजीकृत किसानों को eKYC कराने की समय सीमा 31 मार्च 2022 से बढ़ाकर 31st May 2022 तक कर दी गयी थी। जिसे पुनः बढ़ाकर अब 31st July 2022 कर दी गयी है। इस समयावधि के अन्दर सभी किसान भाईयों को अपना केवाईसी अपडेट करा लेना चाहिए।

दोस्तों eKYC की सीमा इसलिए बढ़ायी गयी है क्योंकि PM KISAN पोर्टल पर eKYC से संबन्धित आधार बायोमैट्रिक और आधार से लिंक मोबाईल नंबरों पर प्राप्त OTP दोनों ही सेवाएं सुचारू रूप से कार्य नहीं कर रहीं थी। जिससे पंजीकृत किसानों का eKYC नहीं हो पा रहा था। जिसके फलस्वरूप CSC सेंटरों के साथ–साथ जन सेवा केन्द्रों पर किसानों की भारी भीड़ eKYC कराने हेतु दिन–रात परेशान थी। यह सूचना सरकार को पूरी तरह से मालूम था। इसके साथ–साथ eKYC की प्रक्रिया को पूर्ण कराने की अंतिम तिथि भी समाप्त हो रही थी। eKYC कराने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 तक था। eKYC कराने में मची अफरा –तफरी को कम करने के लिए नयी तिथि की घोषणा की है।

दोस्तों पीएम किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत किसानों को लाभ पाने हेतु eKYC कराना अनिवार्य है। इसकी नयी सूचना PM kisan के आफिसियल बेबसाईट पर दी गयी है। साथ ही भारत सरकार के निर्देशानुसार CSC सेन्टरों पर जाकर आधार Biometric authentication कराया जा सकता है। आधार से लिंक मोबाईल पर OTP के माध्यम से की जाने वाली eKYC सेवा को तत्कालिक रूप से निलम्बित कर दिया गया है। इसके साथ ही नयी सूचना के अनुसार पंजीकृत किसानों को eKYC कराने की समय सीमा 31 मार्च 2022 से बढ़ाकर 31st May 2022 कर दी गयी। इसे पुनः बढ़ाकर अब 31st July 2022 कर दिया गया है। जो किसानों को इस गर्मी के मौसम में जरूर सुकून का अहसास करायेगी।

आधार से लिंक मोबाईल पर प्राप्त OTP के द्वरा होने वाली eKYC सेवा बंद

PM Kisan Samman Nidhi के पोर्टल पर दी गयी नयी जानकारी के अनुसार आधार लिंक मोबाईल पर ओटीपी के माध्यम से की जा रही eKyc की प्रक्रिया को बंद कर दी गयी है। इसके कुछ प्रमुख कारण हो सकते हैं।

  • आधार से लिंक मोबाईल पर ओटीपी के माध्यम से की जारी eKYC की प्रक्रिया से यह सिद्ध नहीं हो पाता कि सम्मान निधि का लाभ प्राप्त करने वाला व्यक्ति⁄लाभार्थी वर्तमान समय में जीवित है।
  • लाभार्थी के अलावा परिवार का अन्य काेई भी व्यक्ति लाभार्थी के आधार से लिंक मोबाईल नंबर पर प्राप्त OTP का प्रयोग कर eKYC कर सकता था। वहीं बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण के द्वारा सिर्फ लाभार्थी ही eKYC की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकता है।
PM kisan eKYC की अंतिम तिथि 31st July 2022

पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी 31st July 2022 तक ईकेवाईसी करा सकते है। इसकी सूचना पीएम किसान सम्मान निधि के आधिकारिक बेबसाईट पर दी गयी है।

मित्रों यदि आप पीएम किसान सम्मान निधि में रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं और पीएम किसान सम्मान निधि का किश्त प्राप्त कर रहे हैं तो यह जानकारी आपके लिए बहुत काम की है। आपको मालूम है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी सरकारी योजना है। इस योजना के माध्यम से किसानों को हर वर्ष 6000 रूपये की आर्थिक सहायत भारत सरकार प्रदान करती है।

लेकिन उक्त 6000 की राशि तीन अलग – अलग किश्तों में 2000 रूपये करके किसानों को प्रदान की जाती है। अभी तक किसानों को इस योजना का लाभ लेने के लिए किसी भी प्रकार की ईकेवाईसी कराने की आवश्यकता नहीं थी। लेकिन भारत सरकार ने पूर्व के नियम बदलते हुए ईकेवाईसी को अनिवार्य कर दिया है। यदि आप केवाईसी को पूरा नहीं करते हैं तो आपको अगली किस्त नहीं प्राप्त होगी।

1 जनवरी 2022 को किसान सम्मान निधि की 10वीं इंस्टालमेंट जारी

दोस्तों आपको पता ही होगा कि किसान सम्मान निधि की 9 किस्तों को पूर्व में जारी किया जा चुका है। दिनांक 1 जनवरी 2022 को केन्द्र सरकार द्वारा पीएम किसान की 10वीं किस्त जारी की जा चुकी है। मा० प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एक विडियो कन्फ्रेंस के जरिये इस किस्त को जारी किया गया है। लगभग 10 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में पीएम किसान की किस्त भेजी गयी है।

क्लिक करें–PM KISAN REGISTRATION

क्लिक करें–पीएम किसान आनलाईन आवेदन करें।

क्लिक करें–पीएम किसान Status चेक करें।

क्लिक करें–Status of Self Registered/CSC Farmers

क्लिक करें–Beneficiaries list under PMKisan

क्लिक करें–Download PMKISAN Mobile App

क्लिक करें–Download KCC Form

PM KISAN NIDHI eKYC कराना क्या अनिवार्य है?

यहां यह बताना आवश्यक है कि किसान सम्मान निधि का लाभा प्राप्त करने के लिए पात्र किसान को सबसे पहले अपना eKYC कराना जरूरी है। क्योंकि इसके अभाव में पीएम किसान निधि की 10वीं किश्त नहीं प्राप्त की जा सकती है। आपको यदि किसान है और आपने अपना रजिस्ट्रेशन पीएम किसान पोर्टल पर कराया है। तो आपको 31st July 2022 तक अपना eKYC पूर्ण करा लेना है।

क्योंकि eKYC पूर्ण करने की अंतिम तिथि 31st July 2022 है। इसकी सूचना भी कृषि मंत्रालय द्वारा पात्र किसानों के मोबाईल पर भेजी गयी है। राज्य सरकारों द्वारा कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जल्द से जल्द पीएम किसान सम्मान निधि किे पात्र किसानों का eKYC पूर्ण कराया जाय। यदि आप भी अपना Ekyc कराना चाहते हैं तो आपको इस लेख में आगे जानकारी प्राप्त हो जायेगी।

  • 1- eKYC की प्रक्रिया पात्र किसान अपने मोबाईल फोन द्वारा स्वयं भी पूर्ण कर सकते हैं। यदि उनके आधार से उनका मोबाईल नं० लिंक हो।
  • 2- eKYC की प्रक्रिया किसी भी CSC सेन्टर पर जा कर पूर्ण करायी जा सकती है।
  • 3- 31st July 2022 तक eKYC की प्रक्रिया पूर्ण न करने की दशा में किसान को योजना का लाभ नहीं प्राप्त कर सकता है।

हालांकि eKYC करना बहुत आसान है। इसे दो प्रकार से पूर्ण किया जा सकता है।

  • 1- पहला आप स्वयं ही ईकेवाईसी कर सकते हैं। लेकिन शर्त यह है कि आपका मोबाईल नम्बर आपके आधार से लिंक होना चाहिए।
  • 2- दूसरा तरीका उन किसान भाईयों के लिए है जिनका आधार नम्बर किसी मोबाईल नम्बर से लिंक नहीं है। इस प्रकार के केस में आप किसी सीएससी सेन्टर पर जा कर आपना बायोमैट्रिक (अंगूली का निशान) देकर ईकेवाई को पूर्ण करा सकते हैं।

चलिए अब दोनों तरह से ईकेवाईसी की प्रक्रिया को पूर्ण करने के बारे में आपको बातते हैं–

पहला प्रक्रिया : स्वयं ईकेवाईसी कैसे करें–

शर्त : इस प्रक्रिया को पूर्ण करने से पहले आपको सुनिश्चित करना होगा कि आपका आधार नम्बर आपके मोबाईल नम्बर से लिंक हो और आपके पास हो। इसके साथ ही आपका आधार कार्ड भी आपके पास होना चाहिए।

स्टेप 1: सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि के आफिसियल बेबसाईट पर जाना होगा। इसके लिए आपको अपने ब्राउजर में https://pmkisan.gov.in/ टाईप करना है।

स्टेप 2: पीएम किसान की बेबसाईट पर आने के बाद बेबसाईट के होम पेज के दाहिने नीचे की तरफ Farmers Corner के सेक्सन में पहला विकल्प eKYC new का आप्शन प्राप्त होगा। आपको उस पर क्लिक करना है।

स्टेप 3: यहां आपको अपना आधार नम्बर डालकर Search बटन पर क्लिक करना है।

स्टेप 4: यहां आपको आधार से लिंक मोबाईल नम्बर को भरकर Get Mobile OTP पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके मोबाईल पर OTP भेज दिया जायेगा।

स्टेप 5: यहां आपको अपने मोबाईल पर प्राप्त हुए ओटीपी को भरकर Submit OTP पर क्लिक करना है।

स्टेप 6: इसके बाद Get Aadhaar OTP के आप्शन पर क्लिक करना है। जिसके बाद आपके आधार से लिंक मोबाईल नम्बर पर ओटीपी भेज दिया जायेगा।

स्टेप 7: यहां पर आधार रजिस्टर्ड मोबाईल ओटीपी वाले सेक्शन में OTP को भरकर Submit For Auth पर क्लिक करें।

इनता करने के बाद eKYC is successfully Submited का मैसेज आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जायेगा। यहां आपके ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण हो जायेगी।

अब आगे हम दूसरे तरीके से ईकेवाईसी करने के बाद में बात करेंगे। यह प्रक्रिया अक्सर आधार कार्ड के साथ मोबाईल नम्बर लिंक नहीं होने पर अपनायी जाती है। यहां किसान भाई अपने आसपास के किसी सीएससी सर्विस सेन्टर पर जाकर ईकेवाईसी की प्रक्रिया को पूर्ण करा सकते हैं।

इस प्रक्रिया में सीएससी (Common Service Centre) संचालक द्वारा अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का प्रयोग कर अपके किसान सम्मान निधि में होने वाले ईकेवाईसी के प्रक्रिया को पूर्ण करने का कार्य करते हैं। जिसके बदले में वह कुछ सेवा शुल्क भी वसूल कर सकते हैं।

चलिए अब दोनों तरह से ईकेवाईसी की प्रक्रिया को पूर्ण करने के बारे में आपको बातते हैं–

दूसरी प्रक्रिया : सीएससी सेन्टर पीएम किसान सम्मान निधि का ईकेवार्ससी कैसे करें–

शर्त : इस प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए आपके पास आधार कार्ड व मोबाईल नम्बर के साथ मोबाईल का होना आवश्यक है।

स्टेप 1: सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि के आफिसियल बेबसाईट पर जाना होगा। इसके लिए आपको अपने ब्राउजर में https://pmkisan.gov.in/ टाईप करना है।

स्टेप 2: उसके बाद सीएससी संचालक को CSC Login पर क्लिक करके अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर लेना चाहिए।

स्टेप 3: लॉगिन करने के बाद सीएससी संचालक को पीएम किसान सम्मान निधि के होम पेज पर दिये गये मीनू बार में से biometric aadhaar authentication पर क्लिक करना चाहिए।

स्टेप 4: उसके बाद आधार नम्बर भर कर Search के बटन पर क्लिक करना चाहिए।

स्टेप 5: Enter Aadhaar Registerd Mobile No वाले आप्शन में अपना मोबाईल नम्बर डालें और Get Mobile OTP वाले बटन पर क्लिक करें। यहां मोबाईल नम्बर का आधार से रजिस्टर्ड होना आवश्यक नहीं है।

स्टेप 6: यहां मोबाइल पर प्राप्त हुए OTP को इण्टर करके Submit OTP पर क्लिक करना है।

स्टेप 6: अब अपने कम्प्यूटर से कनेक्ट फिंगर प्रिंट डिवाइस से संबन्धित किसान का फिंगर रखवाकर Capture for eKYC वाले बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद डिवाइस एक्टीवेट हो कर किसान का फिंगर Capture कर लेगा और ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण हो जायेगी।

इस प्रकार से कोई भी सीएससी संचालक पीएम किसान सम्मान निधि eKYC की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं।

पीएम किसान सम्मान निधि में eKYC के दौरान फिंगर प्रिंट डिवाइस की लाईट नहीं जलने पर क्या करें?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में eKYC को लेकर बहुत दिक्कत हो रही है। इस संबंध में कई बेबसाईट पर भ्रामक जानकारी दी गयी है कि आप अपने फिंगर प्रिंट मशीन की सेटिंग ऐसे करिये ईकेवाईसी हो जायेगा, या कुछ बेबसाईटों पर आपको ट्रिक बतायी गयी है कि आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत आने वाले लाभार्थियों का eKYC कर सकेंगे।

इन बातों का भ्रम फैलाया जा रहा है। लेकिन यहां हम आपको किसी ट्रिक के बारे में नहीं बतायेंगे बल्कि आपको सुझाव देंगे कि आप कुछ सावधानी बरत कर पीएम किसान सम्मान निधि के लाभर्थियों का eKYC कर सकते हैं।

पीएम किसान eKYC करने में क्या हो रही है समस्या

1- फिंगर प्रिंट डिवाइस की लाईट नहीं जल रही है। जिससे पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों का eKYC सीएससी के माध्यम से नहीं हो पा रहा है।

दोस्तों हालांकि अभी पीएम किसान सम्मान निधि पर eKYC करने हेतु बायोमैट्रिक डिवाइसों का टेस्ट पीएम किसान सम्मान निधि के बेवसाईट पर चल रहा है। जैसे ही बायोमैट्रिक डिवाइस का टेस्ट पूरा हो जायेगा, आपका फिंगर प्रिंट डिवाईस काम करना शुरू कर देगा। हो सकता है कि इस समय यदि आप eKYC सीएससी के माध्यम से करते हैं तो आपके फिंगर प्रिंट डिवाइस की लाईट आन न हो। ऐसी दशा में आपके कम्प्यूटर की स्क्रीन पर दिखाये जा रहे मैसेज को ध्यान से पढ़कर होने वाली समस्या को समझें।

लेकिन हाँ इस पोस्ट के पब्लिस होने के बाद में या पहले ही हो सकता है कि बायोमैट्रिक डिवाइसों का टेस्ट पूरा हो जाय और आपका फिंगर प्रिन्ट डिवाइस काम करना शुरू दे। लेकिन फिर भी यदि आपका डिवाइस काम न करे तो आप नीचे बताये गये कुछ स्टेस्प्स को फालो करके फिंगर प्रिंट डिवाइस में आने वाली समस्याओं को फिक्स कर सकते हैं।

दोस्तों यहां जो जानकारी आपको दी जा रही है, इसका एक और फायदा यह भी होगा कि यदि आपके फिंगर प्रिंट की डिवाइस जैसे मन्त्रा या कोई भी अन्य डिवाइस जिसका इस्तेमाल आप कर रहे हैं। यदि उसे प्रयोग करने के दौरान फिंगर प्रिंट डिवाइस की आरडी सर्विस को अपडेट करने या रिन्यूवल करने को कहा जा रहा है। तो आप नीचे बताये गये प्रक्रिया के माध्यम से उसे भी दूर कर सकते हैं। इसका मतलब यह हुआ कि आप एक ही प्रोसेस से उपर बताये गये दोनों ही समस्याओं को दूर कर सकेंगे।

कम्प्यूटर से फिंगर प्रिंट डिवाइस को अनस्टाल करें।

इसके लिए सबसे पहले आपको अपने कम्प्यूटर⁄मोबाईल में इंस्टाल किये गये फिंगर प्रिंट डिवाइस के एप्स अथवा साफ्टवेयर को अनइंस्टाल करना होगा। इसके लिए सबसे पहले अपने कप्यूटर के Control Panel में जाकर Programs and Features पर क्लिक करें। इसके बाद आपके कम्प्यूटर पर जो भी फिंगर प्रिंट डिवाईस इंस्टाल हुई है, उसे अनस्टाल कर दें।

Control Panel>All Control Panel Items>Programs and Features


कम्प्यूटर से फिंगर प्रिंट डिवाईस की टैम्पोरैली फाइलें डिलीट करें।

इसके बाद आपको अपने कम्प्यूटर के C Drive में जाकर Program Files को ओपन कर लेना है। इसके बाद प्रोग्राम फाईल में जाकर फिंगर प्रिंट डिवाईस की जो भी फाइले हैं उसे डिलीट कर दें तथा जो भी टैम्पोरैरी फाइलें हैं, उन्हें भी डिलीट कर दें।

C:\Program Files

पुनः कम्प्यूटर में फिंगर प्रिंट डिवाइस को इंस्टाल करें।

अब आपको पुनः अपने फिंगर प्रिंट डिवाइस का ड्राइवर गूगल पर जाकर डाउनलोड कर लेना और उन्हें इंस्टाल कर लेना है।

किसान सम्मान निधि के मुख्य बिंदुः

  1. पीएम किसान निधि का लाभ देश की सभी राज्यों के किसानों को मिल रहा है। पश्चिम बंगाल के अनुमानित 68 लाख किसानों में से लगभग 40 प्रतिशत किसानों को पहली बार 9वीं किस्त से लाभ मिलना शुरू हो गया है। गौरतलब है कि केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के बीच ठीक से समन्यव स्थापित न हो पाने के कारण लगभग 2 वर्ष तक पश्चिम बंगाल के किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पा रहा था।
  2. पीएम किसान का लाभ लेने के लिए किसान को भारत का नागरिक होने के साथ ही आधार कार्ड होना चाहिए।
  3. निधि का लाभ लेने के लिए जोत की कोई सीमा नहीं है। हालांकि पूर्व में जोत की सीमा 1 से 2 हेक्टेयर थी। जिसे अब केन्द्र सरकार ने खत्म कर दिया है।
  4. निधि का लाभ प्राप्त करने के देश का कोई भी किसान स्वयं आनलाईन आवदेन कर सकता है।
  5. ऐसे किसान जिनको पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त हो रहा है, उन किसानों को किसान को किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ दिया जा रहा है।

किसान सम्मान निधि की पात्रता क्या है?

  1. किसान के पास आधार कार्ड होना चाहिए।
  2. बैंक पासबुक होना चाहिए।
  3. किसान के पास कृषि भूमि का प्रपत्र जैसे खतौनी या रजिस्ट्री बैनामा का पेपर होना चाहिए।
  4. राशन कार्ड होना चाहिए।
  5. मोबाइल नम्बर होना चाहिए, जो किसी अन्य किसान के पीएम किसान सम्मान निधि आवेदन में न लगा हो। अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें। आ फिसियल बेबसाईट पर जाने के लिए क्लि

पीएम किसान हेल्प नम्बर⁄कस्टमर केयर नंम्बर

  1. 1800-180-1551 नम्बर में देश के सभी किसान सम्पर्क कर किसान सम्मान निधि में हो रही किसी भी का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
  2. आसाम, बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखण्ड, गोवा, हरियाणा, गुजरात एंव अरूणाचल प्रदेश के किसान Telephone No. 1551 or 1800-180-1551 पर काल करके समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
  3. उत्तर प्रदेश, सिक्किम, राजस्थान, तमिलनाडू, पंजाब, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तराखण्ड एवं पश्चिम बंगाल के किसान पीएम किसान से संबन्धित समस्याओं हेतु Telephone No. 1551 or 1800-180-1551 पर काल कर सकते हैं।

Admin

Recent Posts

JSSC CGL Admit Card 2024 Download

JSSC CGL Admit Card 2024 Download: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) 2024 में संयुक्त स्नातक…

4 weeks ago

RSOS Result 2024: Check Your results Now

Rajasthan State Open School यानि (RSOS) RSOS Result 2024 जारी हो गया है। यदि आपने…

1 month ago

SSC CHSL Result 2024 – Download Tier 1 Merit List PDF Cutoff Marks

SSC CHSL (कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर) परीक्षा सरकारी नौकरी चाहने वालों के…

1 month ago

RRB NTPC Notification 2024

रेलवे भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्‍यर्थियों के खुशखबरी यह है कि नयी भर्ती के…

1 month ago

Assam Direct Recruitment Exam (ADRE) 2024 – Download ADRE Admit Card

ADRE Admit Card 2024 आज जारी हो गया है। ऐसे उम्‍मीदवार जिन्‍होंंने पूर्व में असम…

1 month ago

Army Sports Quota Recruitment 2024

यहां पर Army Sports Quota Recruitment 2024 से सम्‍बन्धित पदों जिसमें हवलदार और नायब सूबेदार…

1 month ago