Delhi Police Constable 2025 Slot Selection Begins

Sarkari Friend Job Update – Delhi Police Constable (Executive) / Delhi Police Constable 2025 Slot Selection शुरू हो चुका है।

  • नवीनतम सरकारी भर्ती – SSC Delhi Police Constable Bharti 2025
  • पोस्ट अपडेट: 22 सितंबर 2025
  • संस्था/विभाग का नाम: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) & दिल्ली पुलिस
  • पद का नाम: कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पुरुष एवं महिला
  • कुल रिक्तियां: 7565
  • अधिसूचना जारी तिथि: 22 सितंबर 2025
  • योग्यता: 12वीं पास
  • स्थान: दिल्ली
  • आवेदन लिंक: https://ssc.gov.in/ —- यहां क्लिक करें- आवेदन | लॉगिन
  • टैग: 12वीं पास जॉब, दिल्ली पुलिस भर्ती, सरकारी नौकरी

SSC Delhi Police Constable Bharti 2025 की पूरी जानकारी हिंदी में

इस पोस्‍ट में हम आपके लिए लेकर आये हैं SSC Delhi Police Constable Bharti से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी सरल एवं हिंदी भाषा में, जिसकी सहायता से कोई भी अभ्यर्थी बहुत ही सरलता से इस पद से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त करके आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण करने के साथ-साथ सिलेबस आदि की भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि यह अधिसूचना Sarkari Friend की टीम द्वारा सत्यापित की गई है और उम्मीदवारों तक सही, स्पष्ट एवं विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। हमारा पोर्टल Sarkarifriend.com  हमेशा से सरकारी भर्ती से जुड़ी जानकारी को आसान भाषा में और अपडेटेड डेटा के सहित प्रस्तुत करता है ताकि अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने से लेकर परीक्षा तक की पूरी प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और 31 अक्टूबर 2025 तक जारी रहेगी। परीक्षा दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 में आयोजित होने की संभावना है। हमारे इस आर्टिकल में आप न केवल महत्वपूर्ण तिथियों और पात्रता की जानकारी प्राप्त करेंगे बल्कि आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और उपयोगी लिंक भी पाएंगे। सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए यह एक बेहतरीन मौका है। हम आपको सुझाव देते हैं कि समय रहते आवेदन करें और इस भर्ती से संबंधित हर अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट पर विजिट करते रहें।


SSC Delhi Police Constable Bharti 2025

भर्ती का सारांश

विवरणजानकारी
विभाग/संगठनकर्मचारी चयन आयोग (SSC) & दिल्ली पुलिस
पद का नामकांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव)
कुल रिक्तियां7565
आवेदन प्रारंभ तिथि22 सितंबर 2025
आवेदन अंतिम तिथि31 अक्टूबर 2025
सेल्‍फ स्‍लॉट बुकिंग तिथि05 दिसम्‍बर 2025 से 30 दिसम्‍बर 2025
परीक्षा तिथि18 दिसम्‍बर 2025 से 06 जनवरी 2026
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ssc.gov.in/
आवेदन लिंकयहाँ क्लिक करें

महत्वपूर्ण तिथियाँ

घटनादिनांक
आवेदन प्रारंभ22 सितंबर 2025
अंतिम तिथि31 अक्टूबर 2025
शुल्क भुगतान अंतिम तिथि22 अक्टूबर 2025
ऑनलाइन सुधार की तिथि29 – 31 अक्टूबर 2025
सेल्‍फ स्‍लॉट बुकिंग तिथि05 दिसम्‍बर 2025 से 30 दिसम्‍बर 2025
परीक्षा तिथि18 दिसम्‍बर 2025 से 06 जनवरी 2026

महत्वपूर्ण लिंक:

विवरणलिंक
परीक्षा सिटी विवरणयहां क्लिक करें
परीक्षा सिटी नोटिसयहां क्लिक करें
आधिकारिक नोटिफिकेशन[डाउनलोड करें]
ऑनलाइन आवेदनयहां क्लिक करें- आवेदन | लॉगिन
वेबसाइटविजिट करें

आवेदन फीस (Application Fee)

श्रेणीशुल्क
सामान्य, OBC, EWS100 रुपये
SC, ST0 रुपये (शुल्क मुक्त)
सभी श्रेणियों की महिलाएं0 रुपये (शुल्क मुक्त)

रिक्तियों का विवरण (Vacancy Details)

श्रेणीरिक्तियों की संख्या
सामान्य (General)3174
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)756
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)1608
अनुसूचित जाति (SC)1386
अनुसूचित जनजाति (ST)641
कुल पद7565

निर्धारित उम्र (Age Limit as on 01 July 2025)

श्रेणीन्यूनतम उम्रअधिकतम उम्र
सामान्य (UR)18 वर्ष25 वर्ष
OBC/SC/STआयु में छूट SSC के नियमानुसार लागू होगी।

निर्धारित योग्यता (Educational Qualification)

  • उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) की परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
  • पुरुष उम्मीदवारों के लिए LMV (लाइट मोटर व्हीकल) वैध ड्राइविंग लाइसेंस का होना अनिवार्य है।

शारीरिक मानक (Physical Measurement Test – PMT)

  • पुरुष उम्मीदवार:
    • ऊंचाई: सामान्य, OBC, EWS, SC – 170 सेंटीमीटर, ST – 165 सेंटीमीटर
    • छाती: सामान्य, OBC, EWS, SC – 81-85 सेंटीमीटर, ST – 76-80 सेंटीमीटर
  • महिला उम्मीदवार:
    • ऊंचाई: सामान्य, OBC, EWS, SC – 157 सेंटीमीटर, ST – 155 सेंटीमीटर

शारीरिक दक्षता परीक्षण (Physical Efficiency Test – PET)

  • पुरुष उम्मीदवार:आयु1600 मीटर दौड़लांग जंपहाई जंप30 वर्ष तक6 मिनट14 फीट3.9 फीट30-40 वर्ष7 मिनट13 फीट3.6 फीट40 वर्ष से अधिक8 मिनट12 फीट3.3 फीट
  • महिला उम्मीदवार:आयु1600 मीटर दौड़लांग जंपहाई जंप30 वर्ष तक8 मिनट10 फीट3 फीट30-40 वर्ष9 मिनट9 फीट2.9 फीट40 वर्ष से अधिक10 मिनट8 फीट2.6 फीट

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  1. कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT Exam)
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) & शारीरिक मानक मापन (PMT)
  3. दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
  4. चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination)

आवेदन कैसे करें (How to Apply)

  1. SSC की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाएं।
  2. “Delhi Police Constable Recruitment 2025” के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  3. निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और पंजीकरण करें।
  4. पंजीकरण ID और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  5. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  6. आवश्यक दस्तावेजों (फोटोग्राफ, हस्ताक्षर आदि) को निर्धारित साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  7. आवश्यकता के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  8. आवेदन फॉर्म का फाइनल सबमिशन करें और उसकी प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

FAQ’s (SSC Delhi Police Constable Bharti)

  • इस भर्ती में कुल कितने पद हैं?
    • कुल 7565 पदों पर भर्ती की जाएगी।
  • आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
    • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 है।
  • न्यूनतम योग्यता क्या है?
    • उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • क्या आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है?
    • हां, आवेदन केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
  • परीक्षा की तिथि कब घोषित होगी?
    • परीक्षा दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 में प्रस्तावित है। सटीक तिथि SSC द्वारा बाद में अधिसूचित की जाएगी।
  • क्या सभी राज्यों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
    • हां, यह एक अखिल भारतीय भर्ती है और देश के सभी नागरिक जो योग्यता मानदंडों को पूरा करते हैं, आवेदन कर सकते हैं।

SarkariFriend की सलाह

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की यह भर्ती एक बेहतरीन अवसर है। हम हमेशा सही, अपडेटेड और यूनिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी वेबसाइट पर आपको सभी सरकारी नौकरियों की विस्तृत जानकारी, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और उत्तर कुंजी की सूचना समय पर मिलती रहेगी।

SarkariFriend.com क्यों चुनें?

  • भरोसेमंद और सटीक जानकारी: हमारी टीम हर अधिसूचना को सत्यापित करके ही प्रकाशित करती है।
  • हर भर्ती की डिटेल्स आसान भाषा में: जटिल से जटिल जानकारी को हम सरल हिंदी में समझाते हैं।
  • त्वरित अपडेट और नोटिफिकेशन अलर्ट: भर्ती से जुड़े हर नए अपडेट की सूचना आपको सबसे पहले मिलेगी।
  • उपयोगकर्ता के अनुकूल डिज़ाइन: वेबसाइट का इंटरफेस सरल और नेविगेट करने में आसान है।

डिस्क्लेमर:

यह जानकारी हमारे बेबसाईट Sarkarifriend.com की टीम द्वारा तैयार की गई है। हम हमेशा उम्मीदवारों को सलाह देते हैं कि आवेदन करने से पहले SSC की आधिकारिक अधिसूचना (Official Notification) को अवश्य पढ़ें। किसी भी त्रुटि या बदलाव के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सूचनाओं को ही मान्य माना जाना चाहिए। हम या हमारा बेबसाईट Sarkarifriend.com किसी भी प्रकार की त्रुटि/चूक के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।

2 thoughts on “Delhi Police Constable 2025 Slot Selection Begins”

  1. यदि कोई SC जाति का उम्मीदवार 30 वर्ष का है, तो क्या वह आवेदन कर सकता है?

    • Read this: see para 21 (7) in Notification (21. Important Instructions to candidates:): Candidates seeking reservation benefits available for SC/ ST/ OBC/ EWS/ ESM or
      any other relaxation as per the provisions of this Notice must ensure that they are
      entitled to such reservation/ relaxation. They should also be in possession of the
      certificates in the prescribed format in support of their claim when the copies of the
      certificates are sought during the PE&MT/ DV Otherwise their claim for SC/ ST /
      OBC /EWS, etc. category will not be entertained, and their candidature/ Online
      Application Form will be considered under the Un-reserved (UR) category. Further,
      if the candidate has sought any other age-relaxation and is not able to produce the
      relevant certificate, he/ she will be considered in his/ her respective category, i.e.,
      SC/ ST/ OBC/ EWS/ UR.

Comments are closed.