CMS Exam Result 2025 [Final]

Sarkari Friend Result Update – CMS Exam Result 2025 / Combined Medical Services Examination 2025 Result जारी। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज एग्जामिनेशन (CMS) 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। यह परिणाम 20 जुलाई 2025 को आयोजित लिखित परीक्षा और अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच आयोजित व्यक्तित्व परीक्षणों के आधार पर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक पोर्टल से अपना अंतिम परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हमने इस पोस्ट में रिजल्ट डाउनलोड करने का सीधा लिंक भी प्रदान किया गया है। यह परीक्षा विभिन्न चिकित्सा सेवाओं में कुल 844 पदों के लिए आयोजित की गई थी।


  • सरकारी परीक्षा परिणाम घोषित – कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज परीक्षा 2025
  • पोस्ट अपडेट: 22 दिसंबर 2025
  • विभाग/संगठन का नाम: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC)
  • परीक्षा का नाम: कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज परीक्षा (CMS) 2025
  • परीक्षा तिथि: 20 जुलाई 2025 (लिखित परीक्षा)
  • साक्षात्कार तिथि: अक्टूबर से दिसंबर 2025
  • स्थान: अखिल भारतीय
  • रिजल्ट लिंक: यहां क्लिक करें

UPSC Combined Medical Services Examination 2025 Result की जानकारी

इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं Combined Medical Services Examination 2025 के फाइनल रिजल्ट से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी सरल हिंदी भाषा में। यूपीएससी ने 22 दिसंबर 2025 को सीएमएस 2025 परीक्षा का अंतिम परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इस परिणाम में उन उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं जिन्होंने 20 जुलाई 2025 को आयोजित लिखित परीक्षा और उसके बाद अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच हुए व्यक्तित्व परीक्षण (इंटरव्यू) में सफलता प्राप्त की है।

CMS Exam Result 2025

केंद्रीय स्वास्थ्य सेवा, रेलवे और नगर निगम जैसे प्रतिष्ठित विभागों में मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित इस परीक्षा का रिजल्ट हजारों उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है। हमारे पोर्टल Sarkari Friend के माध्यम से कोई भी अभ्यर्थी बहुत ही सरलता से सीएमएस रिजल्ट से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त करके रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूर्ण कर सकता है। हमारा पोर्टल आपको सिलेबस, ऑनलाइन आवेदन, सरकारी परीक्षा परिणाम, एडमिट कार्ड, उत्तर कुंजी और प्रवेश परीक्षा आदि की भी समय पर जानकारी उपलब्ध कराता रहता है।


महत्वपूर्ण तिथियाँ

घटनादिनांक
लिखित परीक्षा तिथि20 जुलाई 2025
व्यक्तित्व परीक्षण (इंटरव्यू)अक्टूबर – दिसंबर 2025
फाइनल रिजल्ट जारी22 दिसंबर 2025

रिक्तियों एवं अनुशंसित उम्मीदवारों का विवरण

सरकार द्वारा सूचित रिक्तियों और आयोग द्वारा अनुशंसित उम्मीदवारों की संख्या निम्नलिखित है:

श्रेणी-I: सेंट्रल हेल्थ सर्विस (जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर्स सब-कैडर)

  • कुल रिक्तियाँ: 365 (सभी श्रेणियाँ मिलाकर)
  • अनुशंसित उम्मीदवार: 363

श्रेणी-II:

  • (क) रेलवे में असिस्टेंट डिविजनल मेडिकल ऑफिसर
  • (ख) नई दिल्ली नगरपालिका परिषद में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर
  • (ग) दिल्ली नगर निगम में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर ग्रेड-II
  • कुल रिक्तियाँ: 479 (सभी श्रेणियाँ मिलाकर)
  • अनुशंसित उम्मीदवार: 449

आरक्षित सूची (केवल श्रेणी-II के लिए): आयोग ने नियमानुसार 60 उम्मीदवारों की एक समेकित आरक्षित सूची भी बनाई है।


महत्वपूर्ण लिंक

विवरणलिंक
ऑफिशियल रिजल्ट नोटिस (PDF)डाउनलोड करें
Final Result लिंकयहां क्लिक करें
ऑफिशियल वेबसाइटVisit Website
Our Official WhatsApp Channel  [Join Now] for latest update  
Sarkari Friend (Result, Job & Admit Card)  विजिट करें 

रिजल्ट कैसे चेक करें?

  1. ऊपर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें या सीधे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएँ।
  2. होमपेज पर Examination टैब के अंतर्गत Results सेक्शन ढूंढें।
  3. Combined Medical Services Examination 2025 – Final Result नाम के लिंक पर क्लिक करें।
  4. एक PDF फाइल खुलेगी जिसमें अनुशंसित उम्मीदवारों के रोल नंबर की सूची होगी।
  5. Ctrl+F दबाकर अपने रोल नंबर को सर्च करें।
  6. रिजल्ट का एक प्रिंटआउट या सॉफ्ट कॉपी सुरक्षित रख लें, भविष्य के संदर्भ के लिए आवश्यक हो सकता है।

More Sarkari Friend Updates: 


FAQ’s – CMS Exam Result 2025 [Final] के प्रश्न

  • CMS Exam Result 2025 कब घोषित हुआ?
    • यूपीएससी सीएमएस 2025 का अंतिम परिणाम 22 दिसंबर 2025 को घोषित किया गया है।
  • CMS Exam Result 2025 चेक करने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए?
    • रिजल्ट चेक करने के लिए केवल आपका रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर जानना आवश्यक है, क्योंकि परिणाम एक सार्वजनिक PDF सूची के रूप में जारी किया गया है।
  • रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
    • ऊपर दिए गए “ऑफिशियल रिजल्ट नोटिस” लिंक से PDF डाउनलोड कर सकते हैं या वेबसाइट से सीधे PDF सेव कर सकते हैं।
  • अगली प्रक्रिया क्या है (जैसे – इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन)?
    • इंटरव्यू प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। अब अनुशंसित उम्मीदवारों की नियुक्ति संबंधित विभागों (स्वास्थ्य सेवा, रेलवे, नगर निगम) द्वारा उपलब्ध रिक्तियों के अनुसार की जाएगी। उम्मीदवारों को सभी पूर्व-नियुक्ति औपचारिकताओं/सत्यापन को संपन्न करना होगा।
  • यदि मेरा रोल नंबर नहीं दिख रहा है तो क्या करें?
    • यदि आपका रोल नंबर अनुशंसित सूची में नहीं है, तो इसका अर्थ है कि आप इस चयन चक्र में सफल नहीं हुए हैं। आप भविष्य में आयोजित होने वाली अन्य परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।

SarkariFriend की सलाह

यदि आप CMS Exam / सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं या किसी परीक्षा में शामिल हुए थे, तो SarkariFriend.com पर लगातार विजिट करते रहें ताकि आपको सभी सरकारी परीक्षाओं के रिजल्ट, नोटिफिकेशन और एडमिट कार्ड की जानकारी सही समय पर मिलती रहे।


डिस्क्लेमर:

CMS Exam Result 2025 [Final] देखने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह जानकारी Sarkarifriend.com की टीम द्वारा तैयार की गई है। हम हमेशा उम्मीदवारों को सलाह देते हैं कि कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज परीक्षा 2025 के परीक्षा परिणाम से संबंधित जानकारी से पूर्व आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें। Sarkarifriend.com किसी भी त्रुटि या बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं होगा। इसलिए हम आपको यह सलाह देते हैं कि आधिकारिक बेवसाइट पर उपलब्ध सूचनाओं को ही अंतिम और सही मानें।