CLAT 2026 Result

Sarkari Friend Result Update – CLAT 2026 Result जारी। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2026 का परीक्षा परिणाम 16 दिसंबर 2025 को जारी हो चुका है। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (Consortium of NLUs) ने UG (BA LLB) और PG (LLM) दोनों पाठ्यक्रमों के लिए रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर घोषित किया है। परीक्षाफल चेक करने एवं डाउनलोड करने की सीधी लिंक हमने इस पोस्ट में उपलब्ध करा दी है।

  • सरकारी परीक्षा परिणाम घोषित – CLAT 2026
  • पोस्ट अपडेट: 17 दिसंबर 2025
  • विभाग/संगठन का नाम: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (Consortium of NLUs)
  • परीक्षा का नाम: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2026
  • परीक्षा तिथि: 07 दिसंबर 2025
  • स्थान: अखिल भारतीय
  • रिजल्ट लिंक: यहां क्लिक करें

CLAT 2026 की जानकारी

इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी सरल हिंदी भाषा में। यहां आप रिजल्ट डाउनलोड करने की विस्तृत प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां, परिणाम के बाद की प्रक्रिया और अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

CLAT 2026 Result

हमारे पोर्टल SarkariFriend.com पर आप अन्य सरकारी परीक्षाओं के रिजल्ट, एडमिट कार्ड, उत्तर कुंजी और प्रवेश परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट भी पा सकते हैं।


महत्वपूर्ण तिथियाँ

घटनादिनांक
परीक्षा तिथि07 दिसंबर 2025
अंतिम उत्तर कुंजी जारी16 दिसंबर 2025
रिजल्ट जारी16 दिसंबर 2025
काउंसलिंग पंजीकरण शुरू16 दिसंबर 2025 (शाम लगभग 9:00 बजे से)

CLAT 2026 रिजल्ट कैसे चेक करें?

CLAT 2026 का परिणाम देखने और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है:

  1. स्टेप 1: कंसोर्टियम ऑफ NLUs की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
  2. स्टेप 2: होमपेज पर ‘CLAT 2026 Result‘ लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्टेप 3: अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें। (कुछ मामलों में एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि भी मांगी जा सकती है)।
  4. स्टेप 4: ‘सबमिट’ या ‘लॉग इन’ बटन पर क्लिक करें।
  5. स्टेप 5: आपका CLAT 2026 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसमें आपके अंक, ऑल इंडिया रैंक, श्रेणी रैंक आदि विवरण होंगे।
  6. स्टेप 6: स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट ले लें या पीडीएफ सेव कर लें। यह दस्तावेज काउंसलिंग के लिए अनिवार्य है।

महत्वपूर्ण नोट: यदि मुख्य वेबसाइट पर भीड़ के कारण परिणाम नहीं खुल रहा है, तो आप मिरर साइट https://result1.consortiumofnlus.ac.in/ का भी उपयोग कर सकते हैं।


CLAT 2026 Result जारी होने के बाद क्या करें?

रिजल्ट आने के बाद अगला महत्वपूर्ण चरण काउंसलिंग प्रक्रिया है। जानिए क्या करना है:

  • काउंसलिंग में पंजीकरण: रिजल्ट घोषित होने के बाद ही काउंसलिंग पंजीकरण शुरू हो गया है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 27 दिसंबर 2025 है। योग्य उम्मीदवारों को समय रहते पंजीकरण अवश्य करा लेना चाहिए।
  • शिकायत निवारण: यदि किसी उम्मीदवार को अपने अंकों की गणना या रैंक में कोई त्रुटि दिखाई देती है, तो वह आधिकारिक शिकायत पोर्टल के माध्यम से आपत्ति दर्ज करा सकता है। यह पोर्टल 17 दिसंबर से 24 दिसंबर 2025 तक खुला रहेगा।
  • न्यूनतम अंक (कट-ऑफ): विभिन्न NLUs में प्रवेश के लिए अलग-अलग कट-ऑफ रैंक होती है। कुछ शीर्ष NLUs के पिछले वर्ष के कट-ऑफ आपको रैंक का अंदाजा लगाने में मदद कर सकते हैं:
    • NLSIU बेंगलुरु: जनरल कैटेगरी में ओपनिंग रैंक 1, क्लोजिंग रैंक 112।
    • NALSAR हैदराबाद: जनरल कैटेगरी में ओपनिंग रैंक 17, क्लोजिंग रैंक 159।
    • NLU जोधपुर: जनरल कैटेगरी में ओपनिंग रैंक 159, क्लोजिंग रैंक 367।

महत्वपूर्ण लिंक

विवरणलिंक
रिजल्ट लिंक (मिरर साइट)यहां क्लिक करें
ऑफिशियल वेबसाइटविजिट करं
Our Official WhatsApp Channel  [Join Now] for latest update  
Sarkari Friend (Result, Job & Admit Card)  विजिट करें 

FAQ: CLAT 2026 Result जारी होने के प्रश्न

  • CLAT 2026 का परिणाम कब घोषित हुआ?
    • CLAT 2026 UG और PG दोनों का परिणाम 16 दिसंबर 2025 को शाम लगभग 7:00 बजे के बाद जारी किया गया है।
  • रिजल्ट चेक करने के लिए कौन-से डिटेल्स चाहिए?
    • रिजल्ट देखने के लिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। वैकल्पिक रूप से, एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि का भी उपयोग किया जा सकता है।
  • अगर रिजल्ट में कोई गलती दिखाई दे तो क्या करें?
    • ऐसी स्थिति में, उम्मीदवार 17 से 24 दिसंबर 2025 के बीच आधिकारिक शिकायत पोर्टल पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। सभी जरूरी दस्तावेज सबमिट करना न भूलें।
  • रिजल्ट के बाद अगली प्रक्रिया क्या है?
    • रिजल्ट के बाद सबसे महत्वपूर्ण चरण काउंसलिंग पंजीकरण है। यह प्रक्रिया 27 दिसंबर तक चलेगी। पंजीकरण के बाद, उम्मीदवारों को अपनी पसंद के NLUs को प्राथमिकता के क्रम में चुनना होगा।
  • क्या काउंसलिंग फीस है?
    • हां, काउंसलिंग में भाग लेने के लिए फीस जमा करनी होती है। सामान्य और OBC श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए यह फीस ₹30,000 और SC/ST/PWD उम्मीदवारों के लिए ₹20,000 है।

SarkariFriend की सलाह

यदि आप सरकारी नौकरी या किसी प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो SarkariFriend.com पर लगातार विजिट करते रहें। हम आपको सभी प्रमुख परीक्षाओं के रिजल्ट, एडमिट कार्ड, और उत्तर कुंजी की जानकारी सही समय पर और सटीकता से देते हैं। हमारा लक्ष्य है कि आपको एक ही स्थान पर सभी जरूरी जानकारी बिना किसी झंझट के मिल सके।


डिस्क्लेमर:

CLAT 2026 Result देखने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह जानकारी SarkariFriend.com की टीम द्वारा तैयार की गई है। हम हमेशा उम्मीदवारों को सलाह देते हैं कि CLAT 2026 में परीक्षा परिणाम से संबंधित जानकारी से पूर्व आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें। SarkariFriend.com किसी भी त्रुटि या बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं होगा। इसलिए हम आपको यह सलाह देते हैं कि आधिकारिक बेवसाइट पर उपलब्ध सूचनाओं को ही सही मानें।