5 Best Web Browsers to Use in 2024 | Top Internet Browsers of 2024

5 Best Web Browsers to Use in 2024 | Best Browser For Android | Best Browser For Windows 10 | Best Browser For Pc | Best Browser Reddit | Best Browser 2024 | Mozilla Firefox | Best Browser For Productivity | 2024 Web Browser Ranking

दोस्तो यहां हम बात करने वाले हैं दुनिया के Best Web Browsers के बारें में। इस आर्टिकल में आप जानेंगे टाप 5 बेहतरीन बेब ब्राउजर 2024 में कौन–कौन से हैं। इन ब्राउजरों का प्रयोग कर आप अपनी इन्टरनेट सरफिंग की स्पीड को काफी बेहतर कर सकेंगे। वास्तव में इनके फीचर्स आपको काफी प्रभावित करेंगे। इन ब्राउजरों का प्रयोग कम्प्यूटर⁄लैपटाप पर करने के साथ–साथ मोबाईल फोन पर भी आसानी के साथ किया जाता है।

Best Web Browsers

दोस्तो अगर आपको हमारे द्वारा प्रावोईड करायी गयी जानकारी अच्छी लगे तो इस पोस्ट को आगे भी शेयर करें और यदि कोई सुझाव हो तो कमेंट बाक्स में कमेंट अवश्य करें। दोस्तों आगे बढ़ने से पहले मैं आपको बताना चाहता हॅूं कि इन ब्राउजर्स का प्रयोग मैने स्वयं किया है और प्रयोग के दौरान हुए अनुभवों एवं उनके क्वालिटी को आपसे साझा कर रहा हूँ।

Best Web Browsers

#5 Brave Browser

Brave Browser मार्केट में ओपन सोर्स प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। कोई भी व्यक्ति या संस्था बिना किसी शुल्क का भुगतान किये ही इस ब्राउजर का प्रयोग कर सकता है। Brave Browser क्रोमियम बेस्ड ब्राउजर है। इस ब्राउजर की सिक्योरिटी एवं प्राईवेसी फीचर्स के कारण इस ब्राउजर का प्रयोग अधिकता से किया जाता है। ऐसे लोग जिन्हें अपनी प्राईवेसी की ज्यादा आवश्यकता होती है, वह इस ब्राउजर को काफी पसंद करते हैं।

अगर आप भी अपनी प्राईवेसी को लेकर चिन्तित है तो इस ब्राउजर का प्रयोग कर सकते हैं। Brave Browser टीम  की तरफ से यह कहा जाता है कि यह Browser क्रोम से तीन गुना तेजी के साथ काम करता है। इसका एक कारण शायद भी है कि यह ब्राउजर by default एड ब्लाकर के साथ आता है। Brave Browser विज्ञापन और वेबसाईट ट्रैकर को ऑटोमैटिकली ब्लाक कर देता है।

इसे भी पढ़े: eKYC ऑनलाइन : किसान सम्मान निधि 2024 | PM Kisan Registration | CSC

इसके कारण भी इस ब्राउजर का स्पीड काफी अधिक हो जाता है। इसके विपरीत क्रोम सहित अनेक अन्य ब्राउजरों में एड को ब्लाक करने के लिए अलग से एक्सटेंसन को इन्सटाल करना होता है। एक यूजर के नजरियें से यह बेब ब्राउजर काफी लाईट वेट फील होता है। इस ब्राउजर का इन्टरफेस काफी अच्छा दिखता है। इसके इण्टरफेस में कुछ जानकारी दिखायी जाती है, जैसे कितना डेटा आपने SAVE किया है, कितने एड को ब्लाक किया गया है, कितना टाईम सेव हुआ है।

क्लिक करें– Download Brave Browser for Android.
क्लिक करें– Download Brave Browser for iPhone and iPad.
क्लिक करें– Download Brave Browser for Computer/Laptop (Windows 64-bit, Windows 32-bit, , macOS ARM64 and Linux, macOS Intel)

इसके साथ-साथ अपके द्वारा सर्च की गयी टाप बेवसाईट की लिस्ट भी दिखायी देती है। Brave Browser की सेटिंग में जाकर अपने आवश्यकतानुसार कस्टोमाईज भी कर सकते हैं। प्रयोग के दौरान यदि कोई बेबसाईट नहीं खुलती है तो आप ब्राउजर को बंद करके पुनः आन करें, वह बेबसाईट OPEN हो जायेगी।

#4 Mircosoft Edge

दोस्तों आप तो जानते ही होंगे की Mircosoft Edge ब्राउजर विंडोज के साथ मिलता है। इस समय माइक्रोसाफ्ट कंपनी द्वारा अपने ब्राउजर Mircosoft Edge को यूज करने के लिए विंडोज उपयोगर्ताओं को फोर्स भी करता है। यह ब्राउजर माइक्रोसाफ्ट के इण्टरनेट ब्राउजर इण्टरनेट एक्सप्लोरर से काफी बेहतर है। Mircosoft Edge ब्राउजर भी एक क्रोमियम बेस्ट ब्राउजर है।

क्लिक करें– Download Mircosoft Edge Browser for all platform (Windows 11 | Windows 10 | Windows 8.1 | Windows 8 | Windows Server 2016 | Windows | Server 2019 | macOS | Linux (.deb) | Linux (.rpm) | iOS | Android)

यह ब्राउजर काफी फास्ट होने के साथ–साथ रिस्पांसिव भी है। इस ब्राउजर में उपलब्ध करायी गयी गयी प्राईवेसी काफी बढि़या है। इस ब्राउजर के होम पेज में सर्च बार के नीचे कुछ अच्छी बेबसाईट के और आपके फवरेट बेबसाईट के क्विक एक्सेस लिंक मिलते हैं, जो आपका समय भी बचायेंगे। ब्राउजर में नीचे की तरफ न्यूज फीड भी मिलता है।

 #3 Safari

यह ब्राउजर काफी लोकप्रिय है। आप में अधिकतर लोग कभी न कभी Safari इण्टरनेट ब्राउजर का प्रयोग जरूर ही किये होंगे। यह ब्राउजर मैक ओएस के साथ प्री इंस्टाल मिलता है। Safari  ब्राउजर के साथ प्राइवेसी एवं सिक्योरिटी काफी बेहतर रूप में प्रोवाईड करायी गयी है। जो आपको कभी निराश नहीं करेगी।

यह ब्राउजर काफी लाईट है और बहुत तेजी से लोड होती है। अन्य ब्राउजरों की अपेक्षा बहुत ही कम रैम का उपयोग करता है। इस ब्राउजर का प्रयोग मैकबुक में काफी प्रभावशाली सा प्रतीत होता है। इसका यूजर इण्टरफेस काफी सिंपल और आसान है। इसके होम पेज पर बहुत सारी फेवरेट बेवसाईट का लिंक देखने को मिलता है। जहां सिंगल क्लिक पर आसानी के साथ उस बेबसाईट पर विजिट कर सकते हैं।

क्लिक करें– Download Safari Browser

होम पेज पर ही प्राईवेसी रिपोर्ट को चेक किया जा सकता है। मैक ओएस के साथ साथ विंडोज⁄लैपटाप में Safari ब्राउजर अन्य ब्राउजरों की अपेक्षा बैटरी की खपत को काफी कम कर देता है। Safari ब्राउजर के होमपेज को पूरी तरह से कस्टमाईज भी किया जा सकता है। Safari ब्राउजर के नये वर्जन में एक्सटेंसन का सपोर्ट भी दिया गया है।

Safari ब्राउजर का प्रयोग मैक ओएस कम्प्यूटर में असानी के साथ प्रयोग किया जा सकता है। विंडोज कम्प्यूटर में Safari ब्राउजर का प्रयोग किया जा सकता है लेकिन इसका लेटेस्ट अपडेट विंडोज ओएस कम्पयूटर में नहीं मिल पायेगा।

 #2 Mozilla FireFox

Mozilla FireFox का प्रयोग क्रोम ब्राउजर के बाद सबसे अधिक किया जाता है। यह ब्राउजर क्रोमियम बेस्ड ब्राउजर नहीं है। लेकिन यह एक ओपेन सोर्स ब्राउजर जरूर है। यह वर्ष 2002 में लांच हुआ था। इसका प्रयोग कोई भी व्यक्ति बिना किसी शुल्क का भुगतान किये ही कर सकता है। मैं भी इस ब्राउजर का प्रयोग बहुत अधिक समय से करता हॅू। इसका कारण है कि यह बहुत ही स्मूथ ब्राउजिंग एक्सप्रीरिंयस देता है।

इसमें बहुत सारी थीम भी मिलती है। प्रमुख रूप से Mozilla FireFox का Dark (A theme with a dark color scheme.) गजब का है। Mozilla FireFox को बड़ी ही आसानी के साथ कस्टमाईज भी किया जा सकता है। इसमें रीड अलाउड फीचर भी दिया गया है जो बहुत ही कमाल का है। इस तरह के बहुत सारे फीचर इस ब्राउजर में उपलब्ध है, जो आपके यूजर एक्सपीरियंस को काफी बढ़ा देती हैं।

क्लिक करें– Download Mozilla FireFox Browser for Android.
क्लिक करें– Download Mozilla FireFox Browser for iPhone and iPad.
क्लिक करें– Download Mozilla FireFox Browser for Computer/Laptop

इसके साथ साथ कुछ ऐसी सरकारी बेबसाईट हैं, जिनका पूरा एक्सेस केवल मोजिला फायरफाक्स पर ही मिलता है। इसलिए आपको इस ब्राउजर का इस्तेमाल अवश्य ही करना चाहिए। मेरे नजरिये से अगर आप एक प्रोफेसनल इण्टनेट उपयोगकर्ता है, तो इस ब्राउजर का प्रयोग जरूर ही करना चाहिए।

#1 Google Chrome

यह ब्राउजर पूरे विश्व में नं० 1 पर है। यह ब्राउजर पूरे विश्व के 65 से 70 प्रतिशत बाजार पर मजबूती से अपनी पकड़ बनाये हुए है। Google Chrome सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला ब्राउजर है, इसका प्रयोग पूरे विश्व में सबसे अधिक किया जाता है। क्रोम ब्राउजर में प्राईवेसी एवं सिक्युरिटी पर बहुत विशेष ध्यान नहीं दिया गया है।

अधिक प्रयोग करता है। इससे आपके डिवाइस की स्पीड स्लो हो जाती है। लेकिन इस ब्राउजर का इण्टरफेस काफी सरल है। इसका इस्तेमाल करना अन्य ब्राउजरों की अपेक्षा बहुत ही आसान है, इसके साथ ही यह गूगल का एक प्रोडक्ट है। शायद यही वजह है कि इसका इस्तेमाल ब्राउजिंग की दुनिया में सबसे अधिक किया जाता है। इसके अलावा क्रोम में एक्टेंशन की लाईब्रेरी बहुत ही बड़ी है, जो तेजी से कार्य करने मदद करने के साथ ही समय का बचत कराती है।

क्लिक करें– Download Google Chrome Browser for iPhone and iPad.
क्लिक करें– Download Google Chrome Browser for Computer/Laptop

इसका प्रयोग विंडोज ओएस के साथ ही मैक ओएस पर भी बहुत आसानी से किया जा सकता है। क्रोम ब्राउजर को कस्टमाईज करना बहुत ही आसान है। इसमें बहुत सारी थीम भी दी गयी है जो यूजर को अपनी तरफ अत्यधिक आकर्शित करती है। 

इन्हें भी पढ़े: