E shram registration Details
E Shram Card योजना की शुरूआत आगस्त 2021 में केन्द्र सरकार द्वारा की गयी थी। इसे भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labor and Employment) द्वारा संचालित किया जाता है। योजना का मकसद देश में निवास कर रहे आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लोगों को उनकी कार्य कुशलता के आधार पर रोजगार प्रदान करना है।
इस पोस्ट के माध्यम से अवगत कराना है कि E Shram Card योजना के तहत श्रम और रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labor and Employment) द्वारा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को एक प्लेटफार्म पर लाकर उनको रोजगार प्रदान करने में सहायत प्रदान करना है। E Shram Card को आधार कार्ड के डेटाबेस (यानी आधार लिंकिंग) के आधार पर Ekyc की प्रक्रिया को पूर्ण करके बहुत ही आसानी से बनवाया जा सकता है।
E Shram Card में मुख्यतः नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाईल नंबर, व्यवसाय, श्रमिक के कौशल आदि विवरण सहित 14 अंकों का यूनिक नंबर प्रदान किया जाता है। इस यूनिक नंबर के आधार पर श्रमिक की योग्यता एवं उससे सम्बनिधत महत्वपूर्ण विवरण की खोज की जा सकती है। E Shram Card निश्चय ही श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही उन्हें रोजगार के अवसर एवं देश में किसी आकस्मिक घटना के घटित होने पर आर्थिक मदद पहुंचाने में सहायता करेगा। E Shram Card योजना से संबन्धित विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए इस पोस्ट का अध्ययन कर सकते हैं।
विभाग का नाम | श्रम एवं रोजगार मंंत्रालय, भारत सरकार (Ministry of Labour & Employment Government of India) |
ई-श्रम पोर्टल की आफिशियल बेबसाईट | यहां क्लिक करें। |
स्वयं रजिस्टर करने या अपडेट करने हेतु | यहां क्लिक करें। |
नजदीकी कामन सर्विस सेन्टर (CSC) | यहां क्लिक करें |
10/05/2023 तक जारी कुल श्रम कार्ड | 28,89,32,465+ |
Helpdesk No. | 14434 |
उ0प्र0 के ई श्रम कार्ड धारकों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक–एक हजार रूपये की सहायता दी जा चुकी है। जिसकी शुरूआत 3 जनवरी से हो चुकी हैं। लगभग 3 करोड़ श्रमिकों के खाते में एक–एक हजार रूपये DBT के माध्यम से भेजे गये हैं। अभी तक 2 करोड़ श्रमिकों को पहली किस्त के रूप में दिसम्बर और जनवरी की सहायता राशि 1000 रूपये भेज दी जा चुकी है। दूसरी किस्त भी मार्च से पूर्व ही भेजा जा चुका है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के श्रमिकों को दिसम्बर से मार्च तक 500-500 रूपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी गयी थी। यह सहायता सीधे श्रमिकों के खाते में दी गयी थी। यह सहायता राशि E Shram Card धारको के साथ ही उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत करीब 60 लाख श्रमिकों को यह सहायता राशि उपलब्ध करायी जा चुकी है। पहली किस्त 3 जनवरी 2022 को जारी की जा चुका है। एक अनुमान के अनुसार दूसरी किस्त कभी भी जारी जा सकती है।
देश के श्रमिकों की वास्तविक स्थिति का आकलन करने एवं पूरे देश के श्रमिकों का डाटाबेस बनाने के उद्देश्य से ई-श्रम पोर्टल को भारत सरकार द्वारा शुरू कर दिया गया है। इस योजना की शुरूआत 26 अगस्त 2021 से शुरू हो गयी है। योजना की शुरूआत के साथ ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुका है। ई-श्रम कार्ड का रजिस्ट्रेशन (apply for an eshram card) का पूरा विवरण नीचे दिया गया है। इस योजना के माध्यम से श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराना सरकार की प्राथमिकता में है। ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद eshram card के रूप में आपको 12 अंकों का विशेष प्रकार का नम्बर (यूनिवर्सल अकाउण्ट नम्बर) प्राप्त होगा।
यह आपके आधार कार्ड के डाटाबेस के साथ जुड़ा होगा। साथ ही जो कार्ड श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा आपको उपलब्ध कराया जायेगा वह आपके राज्य के साथ-साथ पूरे भारत में मान्य होगा। इस योजना के माध्यम से लगभग 38 करोड़ असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को लोकप्रिय सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित हो सकेगा। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन आप स्वयं भी कर सकते हैं, जो कि पूरी तरह से फ्री है, या फिर किसी सीएससी यानी कॉमन सर्विस सेन्टर पर जा कर रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।
इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराने वाले मजदूरों को सरकार एक वर्ष के लिए 2 लाख रूपये तक का दुर्घटना बीमा का लाभ प्रदान करेगी। पंजीकृत श्रमिक के दुर्घटना के दौरान पूर्ण रूप से दिब्यांग होने या मृत्यु हो जाने पर 2 लाख रूपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की होगी।
E Shram Card Benefits का दायरा काफी विस्तृत है। इस योजना से श्रमिकों को PMJJBY, PMSYM, PM-JAY और PMSBY (आयुष्मान भारत) आदि सामाजिक सुरक्षा (पेंशन एवं बीमा) सहित अनेक प्रकार का लाभ प्राप्त होगा, यह लाभ ई-श्रम पोर्टल पर पंजीक़ृत श्रमिकों को दिया जायेगा।
E Shram Card पंजीकरण हेतु निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। जिसका विवरण निम्नलिखित है–
औपचारिक व अनौपचारिक रूप से घरेलू कामकाज करने वाले, ठेला पटरी चलाने वाले, रिक्शा चलाने वाले, घर निर्माण में श्रमिक का कार्य करने वाले, खेती-बारी का काम करने वाले श्रमिकों सहित अनेक असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले सहित सभी भारतीय नागरिक व्यक्ति ई-श्रम पोर्टल पर अपना राजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
Polular Post : How to remove junk files from your computer? अपने कंप्यूटर से जंक फ़ाइलें कैसे हटाएं?
Full Process: apply for an eshram card
ओटीपी प्राप्त होने के बाद आपको OTP को verify करना होगा।
यदि आप E Shram Card Balance Check करना चाहते हैं और आपके पास ई श्रम कार्ड है। तो सरकार द्वारा जारी किये गये आर्थिक सहायता का स्टेस्ट बड़ी आसानी से चेक कर सकते हैं। E Shram Card Balance Check करने के लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाईल या कम्प्यूटर से गूगल में PFMS लिखकर सर्च करना होगा और बेबसाईट पर जाकर Know Your Payments के बटन पर क्लिक करना होगा। यह बताना जरूरी है कि सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जाने वाली किसी भी योजना का पैसा PFMS के माध्यम से चेक कर सकते हैं। यदि आप भी अपने श्रम कार्ड पर प्राप्त होने वाले पैसे का स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो यहां पर दिये गये सीधे लिंक पर क्लिक करें।
दोस्तों जब उपर दिये गये लिंक पर आप क्लिक करेंगे तो आप PFMS के बेबसाईट पर चले जायेंगे। यहां पर आपको अपने बैंक का नाम, अपना अकाउण्ट नम्बर व Word Verification नम्बर डालकर स्टेटस चेक कर सकते हैं।
E Shram Card का प्रयोग श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा के तहत वितरित किये जाने वाले लाभ प्राप्त होते हैं। इस कार्ड की मदद से निर्माण श्रमिकों के साथ ही प्रवासी श्रमिक कार्य स्थल पर ही लाभ प्राप्त कर लाभान्वित होते हैं।
भारतीय श्रमिकों हेतु जारी किये गये E Shram Card को केन्द्र सरकार⁄राज्य सरकार विशेष परिस्थिति में एक्सेस करके श्रमिकों को उनके बैंक खाते में आंशिक आवश्यक आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
E SHRAM के माध्यम से भारत सरकार देश के श्रमिकों जैसे– प्रवासी श्रमिक, घरेलू श्रमिक, कृषि कार्य करने वाले श्रमिक, असंगठित क्षेत्रों में कार्य करने वाले श्रमिकों सहित सभी प्रकार के श्रमिकों का एक डेटाबेस बना रही है। यह डाटा आधार से जुड़ा होगा। देश को भविष्य में यदि किसी संकट का सामाना करना पड़ा तो इसी डेटाबेस का प्रयोग कर सरकार इन श्रमिकों को तत्काल उनके कार्यस्थल पर ही आर्थिक सहायता उपलब्ध करा सकेगी।
E Shram Card Benefits In Hindi : इस पोस्ट में E Shram Card Registration से लेकर E Shram Card Status‚ दस्तावेज‚ E Shram Card Benefits‚ योग्यता‚ E Shram Card Download‚ E Shram Card Check Balance चेक करने की विधि सहित सभी टॉपिक पर पूर्ण विवरण देने का प्रयास किया गया है। यहां एक बात बताना आवश्यक है कि E Shram Card बेबसाईट पर अधिक लोड होने के कारण बेबसाईट का सर्वर थोड़ा स्लो चल रहा है। अत: आप धैर्य के साथ e shram card registration को पूरा करने की कोशिश करें। यदि इस पोस्ट को लिखने में कुछ कमी रह गयी हो तो कृपया कमेंट बाक्स में कमेंट कर हमें अवगत कराये। हम उसे दूर करने का पूरा प्रयास करेंगे। धन्यवाद।
इसे भी पढ़े:
Sarkari Friend Job Update – CISF हेड कॉन्स्टेबल (स्पोर्ट्स कोटा) भर्ती 2025 | CISF Recruitment…
Sarkari Friend Job Update – SIB जूनियर ऑफिसर भर्ती 2025 | south indian bank sibनवीनतम…
Sarkari Friend Job Update – Rajasthan Police Constable Recruitment 2025 | राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती…
Sarkari Friend Job Update – UKPSC PCS Pre 2025 भर्तीनवीनतम सरकारी भर्ती – उत्तराखंड संयुक्त राज्य…
Sarkari Friend Job Update – NEET MDS 2025 रिजल्ट नवीनतम अपडेट – NEET MDS 2025 रिजल्ट…
Sarkari Friend Job Update – RRB ALP 2025 भर्तीनवीनतम सरकारी भर्ती – रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट…