AIIMS NORCET 9 Admit Card 2025 जारी – Direct Link से करें डाउनलोड

Sarkari Friend Admit Card Alert – AIIMS NORCET 9 Admit Card 2025

सरकारी परीक्षा एडमिट कार्ड जारी – नर्सिंग ऑफिसर (NORCET 9)
पोस्ट अपडेट: 11 सितंबर 2025
विभाग/संगठन का नाम: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली
परीक्षा का नाम: AIIMS NORCET 9 (Nursing Officer Recruitment Common Eligibility Test)
परीक्षा तिथि: प्रीलिम्स – 14 सितंबर 2025, मेन्स – 27 सितंबर 2025
स्थान: अखिल भारतीय
एडमिट कार्ड लिंक: AIIMS NORCET 9 Admit Card 2025 डाउनलोड लिंक
• लेखक का नाम: Sarkari Friend Team
• विज्ञापन संख्या: NORCET 9/2025
• टैग: नर्सिंग जॉब्स, ग्रेजुएट नौकरी, गवर्नमेंट नर्सिंग जॉब्स


AIIMS NORCET 9 Admit Card 2025 – Direct Link, Exam Date और Details

इस पोस्‍ट में हम आपके लिए लेकर आये हैं AIIMS NORCET 9 Admit Card 2025 जारी होने और परीक्षा तिथि तथा डाउनलोड करने की प्रक्रिया की पूरी जानकारी। AIIMS NORCET 9 के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने 11 सितंबर 2025 को प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। यह परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) 14 सितंबर 2025 (रविवार) और मुख्य परीक्षा (Mains) 27 सितंबर 2025 (शनिवार) को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।

इस भर्ती अभियान के तहत AIIMS दिल्ली, अन्य AIIMS संस्थानों, JIPMER और NITRD जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कुल 3700 नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती की जाएगी। SarkariFriend.com की टीम ने यह जानकारी सबसे पहले आप तक पहुँचाई है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। SarkariFriend.com  पर हम आपको सभी सरकारी परीक्षाओं, एडमिट कार्ड, उत्तर कुंजी और रिजल्ट की जानकारी सबसे तेज़ और भरोसेमंद तरीके से उपलब्ध कराते हैं। हमारा उद्देश्य है कि आपको एक ही प्लेटफॉर्म पर सटीक और समय पर जानकारी मिल सके, ताकि आप अपनी तैयारी पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित कर सकें।


AIIMS NORCET 9 Admit Card 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ

घटनादिनांक
आवेदन प्रारंभ तिथि22 जुलाई 2025
आवेदन समाप्ति तिथि11 अगस्त 2025 (शाम 5:00 बजे तक)
शहर/Exam City स्लिप जारी7 सितंबर 2025
प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी11 सितंबर 2025
प्रीलिम्स परीक्षा तिथि14 सितंबर 2025 (रविवार)
मुख्य परीक्षा (Mains) तिथि27 सितंबर 2025 (शनिवार)

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें:

AIIMS NORCET 9 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया बेहद सरल है। नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  1. सबसे पहले AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsexams.ac.in पर जाएँ।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर “NORCET 9 Admit Card 2025” का लिंक देखने के बाद उस पर क्लिक करें।
  3. अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। इस पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन यूजर आईडी (जैसे- आवेदन संख्या) और पासवर्ड (जन्मतिथि या दिया गया पासवर्ड) दर्ज करें।
  4. सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
  5. सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  6. एडमिट कार्ड पर अंकित सभी जानकारी जैसे नाम, फोटो, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा का दिन और समय आदि को ध्यान से जांच लें।
  7. अंत में, एडमिट कार्ड का पीडीएफ डाउनलोड कर लें और इसकी साफ और स्पष्ट प्रिंट कॉपी (रंगीन या ब्लैक एंड व्हाइट) अवश्य निकाल लें। परीक्षा के दिन इसकी आवश्यकता होगी।

परीक्षा दिवस महत्वपूर्ण निर्देश

  • परीक्षा केंद्र पर निर्धारित रिपोर्टिंग समय से कम से कम 1 घंटा पहले पहुँचना अनिवार्य है। देरी से पहुँचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए प्रिंट आउट निकाला हुआ एडमिट कार्ड और मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, वोटर आईडी आदि) साथ ले जाना अनिवार्य है।
  • परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस या कोई भी अध्ययन सामग्री ले जाना सख्त वर्जित है। ऐसा करने पर उम्मीदवार को परीक्षा से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
  • एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार के हस्ताक्षर होने चाहिए।
  • परीक्षा की अवधि 90 मिनट की होगी और यह कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।

महत्वपूर्ण लिंक:

विवरणलिंक
एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंकयहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटविजिट वेबसाइट

FAQ’s – एडमिट कार्ड से जुड़े सामान्य प्रश्न:

  • 1. इस परीक्षा का एडमिट कार्ड कब जारी हुआ है?
    AIIMS NORCET 9 प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड 11 सितंबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जारी किया गया है।
  • 2. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्या आवश्यक है?
    एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन यूजर आईडी (आवेदन संख्या) और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
  • 3. अगर लॉगिन में कोई समस्या आए तो क्या करें?
    यदि लॉगिन करने में कोई तकनीकी समस्या आ रही है, तो सबसे पहले अपने क्रेडेंशियल्स दोबारा चेक करें। अगर समस्या बनी रहती है, तो आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए हेल्पडेस्क कॉन्टैक्ट नंबर या ईमेल आईडी से संपर्क करें।
  • 4. परीक्षा स्थल की जानकारी कैसे मिलेगी?
    परीक्षा केंद्र का पूरा पता और रिपोर्टिंग समय आपके एडमिट कार्ड पर स्पष्ट रूप से अंकित रहता है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद आप इसे देख सकते हैं। परीक्षा से एक दिन पहले केंद्र का location चेक कर लेना उचित रहता है।
  • 5. क्या परीक्षा में एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी अनिवार्य है?
    हाँ, परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड की एक साफ और स्पष्ट प्रिंटेड कॉपी (हार्ड कॉपी) लाना अनिवार्य है। मोबाइल या डिजिटल कॉपी को मान्यता नहीं दी जाएगी।

SarkariFriend की सलाह:

यदि आपने किसी सरकारी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, तो SarkariFriend.com पर रोज़ाना विज़िट करें। यहां आपको मिलेगा –

  • सभी लेटेस्ट सरकारी नौकरियों की जानकारी
  • तेज़ अपडेट्स
  • मोबाइल फ्रेंडली इंटरफेस
  • डायरेक्ट लिंक और सरल निर्देश

SarkariFriend.com क्यों चुनें?

  • सबसे तेज सरकारी सूचना प्लेटफॉर्म
  • एक ही प्लेटफॉर्म पर Admit Card, Result, Answer Key, Syllabus और Notifications
  • हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में जानकारी
  • 100% सही और वेरीफाइड कंटेंट

डिस्क्लेमर:

SarkariFriend.com केवल सूचना साझा करने का प्लेटफॉर्म है। कृपया किसी भी जानकारी को फाइनल मानने से पहले संबंधित विभाग (AIIMS, नई दिल्ली) की आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsexams.ac.in पर अवश्य जाँच करें। किसी भी विसंगति के लिए सरकारी फेंड जिम्‍मेदार नहीं होगा।