Trending

2024 में आय प्रमाण पत्र pdf फार्म फ्री डाउनलोड करें

आय प्रमाण पत्र pdf का हिन्दी फाईल यहां बहुत आसानी से सिंगल क्लिक में डाउनलोड कर सकते हैं। आय प्रमाण का क्या महत्व हैॽ‚ इसका प्रयोग कहाँ–कहाँ होता हैॽ इसे बनवाने में किन–किन दस्तावेजाें की आवश्यकता होती हैॽ तथा आय प्रमाण  पत्र बनवाने पर क्या–क्या लाभ प्राप्त हो सकता हैंॽ इन सभी टापिक्स पर नीचे सारगर्भित जानकारी दी गयी है। 

आय प्रमाण पत्र को अंग्रेजी में Income Certificate कहा जाता है। आय प्रमाण पत्र हेतु आवेदन करवाने से पूर्व आय प्रमाण पत्र के आवेदन का प्रारूप भरना होता है। जिसमें नीचे वर्णित सभी जानकारियों को सही–सही भरा जाता है।

  • आवेदक का नाम(हिन्दी एवं English)‚
  • पिता का नाम‚
  • माता का नाम‚
  • मकान नं०‚
  • मोहल्ला⁄पोस्ट‚
  • ग्राम का नाम
  • तहसील‚
  • जनपद‚
  • मोबाईल नंबर
  • आय के स्रोत का विवरण
  • घोषणा पत्र

नोट– घोषणा पत्र के प्रारूप पर आवेदक का नाम एवं पिता का नाम‚ ग्राम⁄नगर‚ तप्पा‚ परगना‚ जाति‚ धर्म अंकित करने के साथ हस्ताक्षर करना होता है। इसके बाद सीएससी संचालक आवेदन पत्र‚ पहचान पत्र‚ पते के प्रमाण एवं फोटो को स्कैन कर अपने कंम्प्यूटर अथवा लैपटाप में अपलोड करने हेतु सुरक्षित करके रख लेता है। स्कैन किये हुए दस्तावेजों की साईज 100 KB से अधिक नहीं होना चाहिए तथा आवेदक⁄आवेदिका के फोटो की साईज 20 KB से अधिक नहीं होना चाहिए।

उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र pdf विवरण

आय प्रमाण पत्र का विभागराजस्व विभाग
आवेदन फार्म का नामआय प्रमाण पत्र pdf
भाषाहिन्दी
फार्म की कैटेगरीउत्तर प्रदेश सरकार
Credit/Sourceउत्तर प्रदेश सरकार

आय प्रमाण पत्र बनवाने हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • पासपोर्ट साईज रंगीन फोटोग्राफ
  • आईडी प्रूफ (आधार कार्ड‚ मतदाता पहचान पत्र‚ ड्राईविंग लाईसेंस आदि)
  • पते का प्रमाण (राशन कार्ड‚ परिवार नकल‚ आधार कार्ड‚ बैंक पासबुक‚ निर्वाचन कार्ड आदि।)
  • आवेदक का मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ
  • मोबाईल नंबर
  • आवेदन फार्म
  • स्व घेषणा पत्र

आय प्रमाण पत्र का प्रयोग | Value of income certificate

आय प्रमाण पत्र एक सरकारी प्रमाण पत्र होता है। जिसे तहसील के तहसीदार महोदय द्वारा जारी किया जाता है। प्रमाण पत्र जारी करने से पूर्व इसे हल्का के लेखपाल द्वारा सत्यापित कर तहसीलदार महोदय के पास भेजा जाता है। तहसीलदार संतुष्ट होने पर आय प्रमाण जारी कर देते हैं। यह सभी प्रक्रिया आनलाईन पूरी की जाती है। सामान्यतः आय प्रमाण पत्र का प्रयोग आरक्षण प्राप्त करने हेतु किया जाता है। प्रमुख कार्यों में प्रयोग किये जाने वाले क्षेत्र निम्न है–

  • सरकारी नौकरी प्राप्त करने
  • विद्‍यालय एवं विश्वविद्‍यालयों में प्रवेश पाने
  • छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करने
  • आधार कार्ड बनवाने
  • वृद्धा पेशन हेतु आवेदन करते समय।
  • विधवा पेंशन हेतु आवेदन करते समय।
  • राशन कार्ड बनवाने
  • EWS प्रमाण पत्र बनवाने
  • सरकारी आवास प्राप्त करने।
  • राशन कार्ड हेतु आवेदन करते समय।

उपरोक्त के अलावा अनेक प्रकार के सरकारी⁄गैर सरकारी लाभ प्राप्त करने में आय प्रमाण पत्र का महत्वपूर्ण योगदान होता है।

इसे भी पढेंः
>> 2023 Mnarega MIS Report | नरेगा एमआईएस रिपोर्ट क्या है और इसे कैसे निकालेंॽ

आय प्रमाण पत्र हेतु आनलाईन आवेदन कैसे करेंॽ

आय प्रमाण पत्र हेतु ऑनलाईन आवेदन करना चाहते हैंं तो नीचे दिये गये पोस्ट लिंक पर क्लिक करें। आपको आय प्रमाण पत्र आनलाईन आवेदन करने की पूरी जानकारी प्राप्त हो जायेगी। इसके बाद आप स्वयं ही आय प्रमाण पत्र हेतु आवेदन कर पायेंगे। इसके अलावा यदि आप जाति प्रमाण पत्र या अधिवास प्रमाण हेतु आवेदन करना चाहते हैं तो पोस्ट में प्राप्त जानकारी के माध्यम से स्वतः बहुत ही आसानी से आनलाईन आवेदन कर लेंगे।

AAY PRAMAN PATRA Online Apply & Download | आय प्रमाण पत्र

Conclusion:

इस पोस्ट में 2023 में आय प्रमाण पत्र pdf फार्म डाउनलोड शीर्षक से फार्म को डाउनलोड करने के साथ ही विस्तारपूर्वक आवश्यक जानकारी दिये जाने का प्रयास किया गया है। संक्षेप में यह कहा जा सकता है कि आय प्रमाण पत्र अत्यधिक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है, जो व्यक्ति के आय के प्रमाण को प्रमाणित करता है। इसका प्रयोग सरकारी एवं गैर सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त में अत्याधिक किया जाता है। इसके साथ ही यदि आप विद्वाथी है तो आपको छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी।

इसे भी पढ़ेंः 2023 Domicile Certificate In Hindi | निवास प्रमाण पत्र

बगैर आय प्रमाण पत्र के छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिलना मुश्किल है। वहीं यदि आप विश्वविद्यालयों में प्रवेश के दाैरान जाति एवं निवास प्रमाण पत्र के साथ–साथ आय प्रमाण पत्र की मांग की जा सकती है। आवास योजना का लाभ लेने के लिए भी आय प्रमाण पत्र का होना आवश्यक है। इसी प्रकार यदि आपके पास राशन कार्ड नहीं है‚ राशनकार्ड प्राप्त करने के लिए आनलाईन आवेदन करवाना होता है, राशनकार्ड के लिए आनलाईन आवेदन बिना आय प्रमाण पत्र के नहीं हो सकता है।

वहीं वृद्ध पेंशन एवं अन्य प्रकार के पेंशन प्राप्त करने हेतु आय प्रमाण पत्र एक महत्पूर्ण प्रमाण के रूप में प्रयोग किया जाता है। इस प्रकार आय प्रमाण पत्र अत्यधिक महत्वपूर्ण दस्तवेज के रूप में प्रयोग किया जाता है। उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसन्द आयी होगी। यदि लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर एवं कमेंट करना न भूलें। धन्यवाद।

इसे भी पढेंः
>> 2023 : NREGA JOB CARD | नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट कैसे निकालेॽ
>> 2023 : पत्थर नसब क्या है | आनलाईन आवेदन करें
Admin

Recent Posts

Sarkari Friend Admit Card Alert – Download Agniveer GD Admit Card 2025

Sarkari Friend Admit Card Alert – Agniveer GD Admit Card 2025 | agniveer gd admit…

1 day ago

Sarkari Friend Result Update – MHT CET Result 2025

Sarkari Friend Result Update – MHT CET Result 2025 | महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल…

2 days ago

Indian Coast Guard Recruitment 2025 | 630 पदों पर भर्ती

Sarkari Friend Update – Indian Coast Guard Recruitment 2025 | Indian Coast Guard Yantrik /…

3 days ago

Sarkari Friend Result Update – NEET UG Result 2025

सरकारी परीक्षा परिणाम घोषित – NEET UG 2025 | NEET UG Result 2025पोस्ट अपडेट: 15…

3 days ago

UPSC CSE Mains 2025 | UPSC Mains registration

Sarkari Friend Job Update – UPSC Civil Services Mains 2025 नवीनतम सरकारी भर्ती – UPSC…

6 days ago