UP Police Constable Admit Card 2026: परीक्षा तिथियाँ 8, 9, 10 जून 2026

Sarkari Friend Admit Card Update: दिनांक 5 जून 2026 को जारी होने वाला है UP Police Constable Admit Card 2026। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने UP Police Constable परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि की घोषणा कर दी है। हमने इस लेख में उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथियों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को विस्तार से शामिल किया है। हमारी कोशिश है कि आपको परीक्षा से जुड़ी हर जरूरी जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध हो जाए। आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के तहत 32,679 पदों पर भर्ती की जाएगी।


Headlines

Summary: UP Police Constable Admit Card 2026

विवरणजानकारी
बोर्ड का नामउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)
परीक्षा का नामUP Police Constable परीक्षा 2026
कुल रिक्तियाँ32,679
पद के नामसिविल पुलिस कांस्टेबल, PAC/सशस्त्र पुलिस, जेल वार्डर
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि5 जून 2026
परीक्षा तिथियाँ8, 9, 10 जून 2026
परीक्षा मोडऑफलाइन (ओएमआर आधारित)
आधिकारिक वेबसाइटuppbpb.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates) 

घटनातिथि
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि5 जून 2026
परीक्षा – पहला दिन8 जून 2026
परीक्षा – दूसरा दिन9 जून 2026
परीक्षा – तीसरा दिन10 जून 2026
सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी1 जून 2026

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links Selection) 

विवरण लिंक 
नया अपडेट / नोटिस यहां क्लिक करें 
एग्जाम सिटी चेक करें यहां क्लिक करें 
UP Police Constable Admit Card Link यहां क्लिक करें – 5 जून 2026 से 
आधिकारिक वेबसाइट UP Police Official Website 
WhatsApp Alert [Follow Now]  
Telegram Alert [Follow Now]  

परीक्षा निर्देश

क्रमांकनिर्देश का विवरण
1परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट ले जाना अनिवार्य है
2एडमिट कार्ड पर लगी फोटो और हस्ताक्षर स्पष्ट होने चाहिए
3परीक्षा केंद्र पर कम से कम 1 घंटा पहले पहुंचें
4पहचान पत्र (आधार, पैन, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस) साथ लाएं
5मोबाइल फोन, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण केंद्र में ले जाना वर्जित है
6बायोमेट्रिक और ई-केवाईसी प्रक्रिया केंद्र पर पूरी की जाएगी
7परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी प्रकार की नकल करने पर कठोर कार्रवाई होगी
8प्रश्न पत्र हल करने से पहले निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें

UP Police Constable Admit Card 2026

How to apply UP Police Constable Admit Card 2026? 

हमने नीचे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की चरणबद्ध प्रक्रिया समझाई है, जिसे आप आसानी से फॉलो कर सकते हैं:-

————————– 

  • सबसे इस आर्टिकल के महत्वपूर्ण लिंक (Important Links Section) के कालम में जायें और HPRCA JBT Admit Card Link के सामने दिये गये लिंक का प्रयोग करते हुए प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।

————————– 

या फिर

  • चरण 1: सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • चरण 2: होमपेज पर आपको नोटिफिकेशन या लेटेस्ट न्यूज सेक्शन दिखाई देगा। वहां Download Admit Card for UP Police Constable Direct Recruitment 2025-26 लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 3: आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा, जहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी है।
  • चरण 4: सभी जानकारियां सही-सही भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • चरण 5: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसमें आपकी फोटो, हस्ताक्षर और परीक्षा केंद्र की जानकारी अवश्य चेक करें।
  • चरण 6: एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और कम से कम 2 स्पष्ट प्रिंट आउट निकालकर रख लें।

परीक्षा पैटर्न और नेगेटिव मार्किंग

आपको परीक्षा पैटर्न की जानकारी भी जरूर होनी चाहिए। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी जिसमें कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। कुल अंक 300 होंगे और परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। पाठ्यक्रम में सामान्य ज्ञान, संख्यात्मक और तार्किक क्षमता तथा सामान्य हिंदी विषय शामिल होंगे।

विशेष ध्यान देने योग्य बात यह है कि परीक्षा में 0.5 अंकों की नकारात्मक मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर आधा अंक काट लिया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि अनिश्चित उत्तरों पर अंधाधुंध अंकन न करें। यदि दो विकल्पों के बीच में भ्रम हो, तो उस प्रश्न को छोड़ देना बेहतर रहेगा ताकि आपके अंक न कट सकें।


परीक्षा के दो पालियों का कार्यक्रम

बोर्ड द्वारा बड़ी संख्या में पंजीकृत उम्मीदवारों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा दो पालियों में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है:

पालीसमय
मॉर्निंग पालीसुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
इवनिंग पालीदोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक

सुरक्षा के विशेष उपाय

परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए बोर्ड ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक और अन्य सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं। प्रत्येक उम्मीदवार को ई-केवाईसी प्रक्रिया से गुजरना होगा। हम आपfको यह भी बताना चाहेंगे कि यदि आपको एडमिट कार्ड या सिटी स्लिप डाउनलोड करने में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आती है तो आप तुरंत UPPRPB हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं।


More Sarkari Friend Updates:  


UP Police Constable Admit Card 2026

महत्वपूर्ण प्रश्न – UP Police Constable Admit Card 2026 

प्रश्न 1: UP Police Constable Admit Card 2026 कब जारी होगा?

उत्तर: UP Police एडमिट कार्ड 5 जून 2026 से जारी किया जाएगा।

प्रश्न 2: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी?

उत्तर: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

प्रश्न 3: क्या एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा दे सकते हैं?

उत्तर: नहीं एडमिट कार्ड के बिना आपको परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

प्रश्न 4: यदि एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि हो तो क्या करें?

उत्तर: तुरंत UPPRPB हेल्पडेस्क नंबर 08064526226 या ईमेल helpdeskupcons2025@gmail.com पर संपर्क करें।

प्रश्न 5: क्या एडमिट कार्ड का रंगीन प्रिंट आउट ले जाना जरूरी है?

उत्तर: आप काले-सफेद या रंगीन किसी भी प्रिंट को ले जा सकते हैं, बशर्ते वह स्पष्ट हो।

प्रश्न 6: परीक्षा केंद्र पर कौन-कौन से दस्तावेज ले जाने होंगे?

उत्तर: एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो युक्त वैध पहचान पत्र (आधार, पैन, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट) ले जाना अनिवार्य है।

प्रश्न 7: परीक्षा से कितने समय पहले केंद्र पर पहुंचना चाहिए?

उत्तर: परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 घंटा पहले पहुंचने की सलाह दी जाती है।


SarkariFriend’s Expert Advice 

हम आपको कुछ महत्वपूर्ण सुझाव देना चाहेंगे जो परीक्षा के दिन आपके काम आ सकते हैं:-

  • एडमिट कार्ड 5 जून को जारी होते ही तुरंत डाउनलोड कर लें क्योंकि अंतिम समय में सर्वर पर लोड बढ़ जाता है। हमने देखा है कि कई बार उम्मीदवार लास्ट मिनट तक इंतजार करते हैं, जिससे असुविधा हो सकती है।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर दी गई सभी जानकारियों को अच्छी तरह चेक कर लें। यदि कोई त्रुटि हो तो तुरंत बोर्ड से संपर्क करें।
  • परीक्षा केंद्र को एक बार पहले से देखकर जाएं ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की दिक्कत न हो। आपको यह भी सुनिश्चित करना है कि आपके पास सभी आवश्यक दस्तावेज मौजूद हों।
  • परीक्षा के दिन घबराएं नहीं। नेगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखते हुेवार प्रश्नों का उत्तर दें और जहां संदेह हो वहां प्रश्न छोड़ दें। हमारी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।

Disclaimer for UP Police Constable Admit Card 2026

UP Police Constable Admit Card 2026 से संबंधित यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए तैयार किया गया है। हमने इस लेख में दी गई जानकारी आधिकारिक स्रोतों के आधार पर प्रस्तुत की है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी चरण में आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर जानकारी की पुष्टि अवश्य कर लें। SarkariFriend.com किसी भी प्रकार की त्रुटि या परिवर्तन के लिए उत्तरदायी नहीं होगी। सभी आधिकारिक अपडेट के लिए कृपया UPPRPB की वेबसाइट को ही मान्य मानें।

Leave a Comment