BTSC Dresser Result 2025

Sarkari Friend Result Update – BTSC Dresser Result 2025 जारी। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) द्वारा आयोजित ड्रेसर परीक्षा 2025 का परिणाम जारी हो चुका है। इस परीक्षा का परीक्षा परिणाम 18 दिसंबर 2025 को बीटीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। आयोग द्वारा 3326 पदों के लिए आयोजित इस भर्ती का लिखित परीक्षा चरण 08 और 09 जुलाई 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था। आधिकारिक बेबसाईट पर जाकर Dresser रिजल्‍ट चेक करें या फिर हमारे द्वारा दिये गये सीधे लिंक का प्रयोग करे। आपकी सहायता के लिए हमने इस पोस्ट में परिणाम चेक करने की प्रक्रिया, अगले चरण की जानकारी और सीधे लिंक दिए हैं।

  • सरकारी परीक्षा परिणाम घोषित – Bihar BTSC Dresser
  • पोस्ट अपडेट: 22 दिसंबर 2025
  • विभाग/संगठन का नाम: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC)
  • परीक्षा का नाम: ड्रेसर लिखित परीक्षा (कंप्यूटर आधारित)
  • परीक्षा तिथि: 08 एवं 09 जुलाई 2025
  • स्थान: बिहार राज्य
  • रिजल्ट लिंक: ऑफिशियल रिजल्ट पेज या नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

BTSC Dresser Exam Result 2025 की जानकारी

इस पोस्‍ट में हम आपके लिए लेकर आये हैं BTSC Dresser Result 2025 जारी होने से जुड़ी आवश्‍यक जानकारी सरल एवं हिन्‍दी भाषा में। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) द्वारा स्वास्थ्य विभाग में ड्रेसर के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह परिणाम हजारों उम्मीदवारों के लिए एक अहम पड़ाव है, जो 08 और 09 जुलाई 2025 को हुई इस कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल हुए थे।

BTSC Dresser Result 2025

यहां आप न केवल रिजल्ट डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया समझ पाएंगे, बल्कि अगले चरण दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) की तैयारी के लिए आवश्यक जानकारी, सिलेबस, चयन प्रक्रिया और आयोग के महत्वपूर्ण निर्देशों को भी एक ही स्थान पर पा सकेंगे।


महत्वपूर्ण तिथियाँ

घटनादिनांक
परीक्षा तिथि (CBT)08 एवं 09 जुलाई 2025
उत्तर कुंजी (प्रारंभिक) जारी30 जुलाई 2025
आपत्ति की अंतिम तिथि04 अगस्त 2025
रिजल्ट/स्कोरकार्ड जारी18 दिसंबर 2025
अगला चरण (दस्तावेज़ सत्यापन)जल्द ही घोषित किया जाएगा

महत्वपूर्ण लिंक

विवरणलिंक
रिजल्ट/स्कोरकार्ड लिंकडाउनलोड करें
रिजल्ट नोटिसडाउनलोड करें
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://btsc.bihar.gov.in/
आधिकारिक अधिसूचनासूचना क्रमांक 21/2025

BTSC Dresser Result 2025 कैसे चेक करें:

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:
    • सबसे पहले ब्राउज़र में बिहार तकनीकी सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. ‘रिजल्ट’ या ‘नोटिस बोर्ड’ सेक्शन ढूंढें:
    • वेबसाइट के होमपेज पर “रिजल्ट” (Results) या “नोटिस बोर्ड” (Notice Board) या “क्या नया है” (What’s New) का विकल्प देखें।
  3. सही लिंक पर क्लिक करें:
    • Advertisement No. 21/2025 Dresser Result/Scorecard या इसी प्रकार के लिंक पर क्लिक करें।
  4. लॉगिन विवरण दर्ज करें:
    • अगले पेज पर आपसे आपका पंजीकरण संख्या/रोल नंबर और जन्मतिथि मांगी जाएगी। इन्हें सावधानीपूर्वक भरें।
  5. सबमिट करें और स्कोरकार्ड देखें:
    • ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करते ही आपका व्यक्तिगत स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  6. डाउनलोड और प्रिंट आउट लें:
    • स्कोरकार्ड की एक सॉफ्ट कॉपी (PDF) डाउनलोड कर लें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें।

स्कोरकार्ड में क्या जानकारी मिलेगी?

आपके स्कोरकार्ड में निम्नलिखित महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे:

  • उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
  • परीक्षा की तारीख और चरण (लिखित परीक्षा)
  • प्राप्त अंक
  • अर्हता/योग्यता स्थिति (Qualifying Status) – यह बताएगा कि आप अगले चरण (दस्तावेज़ सत्यापन) के लिए चयनित हुए हैं या नहीं।
  • अगले चरण के लिए दिशा-निर्देश

रिजल्ट के बाद क्या है?

  • दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification): लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण दस्तावेज़ सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसकी तिथि आयोग द्वारा बाद में अलग से घोषित की जाएगी।
  • तैयारी कैसे करें: अभी से अपने सभी मूल प्रमाण-पत्रों जैसे शैक्षणिक योग्यता (मैट्रिक और सी.एम.डी. प्रमाणपत्र), जाति/श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), आयु प्रमाण पत्र, पहचान पत्र आदि के मूल और स्व-साक्ष्यित फोटोकॉपी तैयार रखें।
  • अंतिम मेरिट लिस्ट: दस्तावेज़ सत्यापन सफल होने के बाद ही अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और चयन पूर्ण माना जाएगा।

FAQ’s – BTSC Dresser Result 2025 के प्रश्न

  • इस परीक्षा का परिणाम कब घोषित हुआ?
    • बिहार बीटीएससी ड्रेसर परीक्षा 2025 का परिणाम 18 दिसंबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।
  • रिजल्ट चेक करने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए?
    • रिजल्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको केवल अपना पंजीकरण संख्या (Registration Number) और जन्मतिथि (Date of Birth) की आवश्यकता होगी।
  • अगली प्रक्रिया क्या है?
    • लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) की प्रक्रिया से गुजरना होगा, जिसकी तिथि बाद में जारी की जाएगी।
  • यदि मेरा रोल नंबर रिजल्ट में नहीं दिख रहा है तो क्या करें?
    • यदि आपका रोल नंबर जारी सूची में नहीं है, तो इसका अर्थ है कि आप लिखित परीक्षा में निर्धारित कट-ऑफ को पार नहीं कर पाए हैं। आप आधिकारिक वेबसाइट पर अंतिम मेरिट लिस्ट की प्रतीक्षा कर सकते हैं।
  • क्या परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग थी?
    • हां, इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान था। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक (0.25 अंक) की कटौती की गई थी।

Sarkari Friend की सलाह:

यदि आप BTSC Dresser की नौकरी पाने के लिए या फिर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं या किसी परीक्षा में शामिल हुए थे, तो SarkariFriend.com पर लगातार विजिट करते रहें ताकि आपको सभी सरकारी परीक्षाओं के रिजल्ट, एडमिट कार्ड, उत्तर कुंजी और नौकरी सूचनाओं की जानकारी सही समय पर मिलती रहे। हमारा उद्देश्य है कि आपको सटीक और विश्वसनीय जानकारी एक ही स्थान पर, बिना किसी झंझट के मिले।


डिस्क्लेमर:

BTSC Dresser Result 2025 देखने से पहले आधिकारिक वेबसाइट (btsc.bihar.gov.in) पर उपलब्ध निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह जानकारी Sarkarifriend.com की टीम द्वारा विभिन्न आधिकारिक स्रोतों से एकत्र करके तैयार की गई है। हम हमेशा उम्मीदवारों को सलाह देते हैं कि बिहार बीटीएससी ड्रेसर परीक्षा परिणाम से संबंधित कोई भी निर्णय लेने से पूर्व आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें। यदि लेख में त्रुटि पाये जाने या विसंगति पाये जाने पर जिम्‍मेदारी हमारी नहीं होंगे।